डेस्क : बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव से जुड़ा विवाद चर्चा में आ गया है। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि आकाश यादव लगातार उनके खिलाफ झूठे और भ्रामक दावे कर रहे हैं, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके नाम को विवादों में घसीटकर राजनीतिक और व्यक्तिगत नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। तेज प्रताप ने स्पष्ट किया कि उनके बारे में फैलाई जा रही कई बातें पूरी तरह निराधार हैं और उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से प्रचारित की जा रही हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि इस तरह के आरोप और बयानबाजी बंद नहीं हुई तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वालों को कानून के दायरे में लाया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के संबंधों को लेकर पिछले वर्ष से विवाद बना हुआ है। इसी क्रम में दोनों पक्षों की ओर से समय-समय पर बयान सामने आते रहे हैं। हाल ही में आकाश यादव द्वारा दिए गए कुछ बयानों के बाद यह विवाद फिर से सुर्खियों में आ गया है।
उधर, आकाश यादव पहले भी कह चुके हैं कि उनकी बहन की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उनका परिवार भी कानूनी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।
राजनीतिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत