• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आत्मवाद है जैन दर्शन का मूल सिद्धांत : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मवाद है जैन दर्शन का मूल सिद्धांत : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

July 28, 2024
वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

June 6, 2026

नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता

June 6, 2026
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा धमाल

जियोहॉटस्टार ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा बदलाव, ‘धुरंधर द रिवेंज’ नंबर-1 पर

June 6, 2026
ऋतिक रोशन

अभिनय में बदलाव की मांग: ऋतिक रोशन बोले—अब अलग तरह के रोल चाहिए

June 6, 2026
गंभीर

गौतम गंभीर का समर्थन: खराब रोशनी में डे-टेस्ट में पिंक बॉल के इस्तेमाल का सुझाव

June 6, 2026
टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

June 6, 2026
तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

June 6, 2026
भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

June 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जून 2026

June 6, 2026
ममता ने एक और गढ़ गंवाया; जहां चलता था भतीजे का सिक्का,वहां TMC के झंडे नहीं बचे

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बैठक में पहुंचे केवल 6 सांसद और 8 विधायक

June 5, 2026
लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल

लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल

June 5, 2026
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

ममता की राह में युसूफ का अड़ंगा? सांसद ने सीट छोड़ने से किया इनकार

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

आत्मवाद है जैन दर्शन का मूल सिद्धांत : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 28, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आत्मवाद है जैन दर्शन का मूल सिद्धांत : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आत्मवाद है जैन दर्शन का मूल सिद्धांत : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आत्मवाद है जैन दर्शन का मूल सिद्धांत : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आत्मवाद है जैन दर्शन का मूल सिद्धांत : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आत्मवाद है जैन दर्शन का मूल सिद्धांत : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आत्मवाद है जैन दर्शन का मूल सिद्धांत : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आत्मवाद है जैन दर्शन का मूल सिद्धांत : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
आत्मवाद है जैन दर्शन का मूल सिद्धांत : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

वेसु, सूरत (गुजरात) : महावीर समवसरण में उपस्थित विशाल जनमेदिनी को भगवान महावीर के प्रतिनिधि, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने ‘आयारो’ आगम के माध्यम से पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि जैन दर्शन में आत्मवाद का सिद्धांत है। आत्मा अलग और शरीर अलग है, इस सिद्धांत का प्रतिपादन करती है। जैन दर्शन में आत्मा को शाश्वत माना गया है। आत्मा और शरीर की भिन्नता को स्वीकार किया गया है। आत्मा को कोई शस्त्र काट नहीं सकता। आत्मा अछेद्य है, अदाह्य है, उसे जलाया नहीं जा सकता, आत्मा को सुखाया नहीं जा सकता, आत्मा को गीला भी नहीं किया जा सकता। हर जीव, हर प्राणी में आत्मा है। जैन दर्शन में आत्मा को अनादि अनंत माना गया है। आत्मा हमेशा से है और हमेशा रहेगी, ऐसा माना गया है। आत्मा होती है तो पूर्वजन्म और पुनर्जन्म की बात भी हो सकती है। यहां बताया गया कि कई मनुष्यों को यह ज्ञात हो जाता है कि उनका पूर्वजन्म क्या था। पूर्वजन्म की स्मृति की बात सुनने को मिलती है।

पूर्वजन्म की स्मृति के तीन भेद बताए गए हैं-स्वस्मृति, तीर्थंकर भगवान से जानकारी और केवलीज्ञानी से सुनकर भी जानकारी हो सकती है। आदमी कभी पूर्वजन्म से जुड़े हुए स्थान, व्यक्ति आदि को देखकर स्वस्मृति कर लेता है और उसे अपने पूर्वजन्म की बाद याद आ जाती है। दूसरी बात बताई गई कि यदि कोई तीर्थंकर से प्रश्न करे कि मैं अपने पिछले भव में क्या था और वो बता दें तो पूर्वजन्म की जानकारी हो सकती है। तीसरी बात बताई गई कि कोई केवलज्ञानी हो अथवा किसी ने तीर्थंकर से किसी व्यक्ति के पूर्वजन्म की जानकारी प्राप्त की हो तो उसके बताने से भी पूर्वजन्म की जानकारी हो सकती है। संज्ञी के भव को ही जाना जा सकता है, असंज्ञी का भव नहीं।

आदमी को पूर्वजन्म की बात पता हो अथवा न हो, पुनर्जन्म न भी हो तो भी आदमी को अपने वर्तमान जीवन को अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह गुस्सा, बेईमानी, धोखा, हिंसा आदि कार्यों से बचते हुए इस जीवन को शांतिमय बनाने का प्रयास करे। चतुर्मास के समय में जितना धार्मिक-आध्यात्मिक लाभ उठाने का प्रयास हो सके, करने का प्रयास होना चाहिए।

आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने उपस्थित जनता को उद्बोधित किया। चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों द्वारा आचार्यश्री के समक्ष पावस प्रवास व फड़द लोकार्पित किया गया। इस संदर्भ में आचार्यश्री ने पावन आशीर्वाद प्रदान किया। चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति द्वारा संयम सारथि एप्लीकेशन को भी प्रस्तुत किया गया। तेरापंथ किशोर मण्डल-सूरत ने अपनी प्रस्तुति दी। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बैनर को अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा आचार्यश्री के समक्ष अनावरित किया गया। आचार्यश्री भिक्षु समाधि स्थल संस्थान के पदाधिकारीगण ने भिक्षु चरमोत्सव के बैनर को लोकार्पित किया

 

Previous Post

पालघर में भक्ताम्बर स्तोत्र पाठ का आयोजन

Next Post

पेरिस ओलिंपिक में भारत को पहला मेडल:मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता

Next Post
भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता

पेरिस ओलिंपिक में भारत को पहला मेडल:मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान
  • नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता
  • जियोहॉटस्टार ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा बदलाव, ‘धुरंधर द रिवेंज’ नंबर-1 पर
  • अभिनय में बदलाव की मांग: ऋतिक रोशन बोले—अब अलग तरह के रोल चाहिए
  • गौतम गंभीर का समर्थन: खराब रोशनी में डे-टेस्ट में पिंक बॉल के इस्तेमाल का सुझाव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In