• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कांग्रेस से क्यों डर गए उद्धव ठाकरे, चुनाव से पहले मांग ली एक गारंटी

कांग्रेस से क्यों डर गए उद्धव ठाकरे, चुनाव से पहले मांग ली एक गारंटी

August 15, 2024
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

June 17, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील

June 17, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी

June 17, 2026
हुमायूं

‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज

June 17, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’

June 17, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

शानदार जीत से आगाज, अब नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय टीम

June 17, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

डंबुला ड्रामे पर अश्विन की दो टूक, दबाव में बिखर गया भारत ए

June 17, 2026
‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत

‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत

June 17, 2026
फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?

फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?

June 17, 2026
2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

June 17, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट्स में निवेश बढ़ेगा, 2030 तक बड़ा विस्तार संभव

June 17, 2026
नई हुंडई i20 होगी और ज्यादा किफायती, मिलेगा माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

नई हुंडई i20 होगी और ज्यादा किफायती, मिलेगा माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

कांग्रेस से क्यों डर गए उद्धव ठाकरे, चुनाव से पहले मांग ली एक गारंटी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 15, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
कांग्रेस से क्यों डर गए उद्धव ठाकरे, चुनाव से पहले मांग ली एक गारंटी

File Photo

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अभियान शुरू कर दिया है। एक तरफ एनडीए में सीट शेयरिंग की मांग होने लगी है तो वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे के अलावा सीएम फेस को लेकर भी खींचतान जारी है। इस बीच उद्धव सेना ने तो कांग्रेस और शरद पवार गुट की एनसीपी से एक गारंटी की ही मांग कर दी है। उद्धव सेना का कहना है कि चुनाव में उतरने से पहले ही इस बात को तय कर लिया जाए कि यदि महाविकास अघाड़ी सत्ता तक पहुंचता है तो फिर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ही होंगे। वह 2019 में मुख्यमंत्री बने थे और सरकार को कांग्रेस एवं एनसीपी ने समर्थन दिया था।

वह करीब ढाई साल तक सीएम रहे थे, लेकिन 2022 में एकनाथ शिंदे के पालाबदल से तख्तापलट हो गया था। यहां तक कि पार्टी में भी बड़ी फूट पैदा हो गई थी। विपक्षी गठबंधन के एक नेता ने कहा कि उद्धव सेना चाहती है कि पहले ही उनके नेता के नाम पर सहमति बन जाए। इसके बाद ही सीट शेयरिंग पर बात हो। यही नहीं उद्धव सेना सीटों में भी सबसे बड़ा शेयर चाहती है। ऐसा इसलिए कि उसे लगता है कि यदि कांग्रेस ज्यादा सीटों पर लड़ी और चुनाव बाद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो फिर सीएम पद पर दावा ठोक सकती है।

इसलिए उद्धव सेना कोई रिस्क नहीं लेना चाहती और पहले ही गारंटी मांग रही है। बीते सप्ताह उद्धव ठाकरे दिल्ली आए थे। उनके साथ बेटे आदित्य और पार्टी के सीनियर नेता संजय राउत भी साथ थे। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी। इसके अलावा शरद पवार से भी मिले थे। इस दौरान इन सभी नेताओं से उद्धव सेना ने एक ही मांग की कि पहले ही सीएम पद पर फैसला कर लिया जाए। दरअसल 2019 में शिवसेना और भाजपा के बीच चुनाव नतीजों के बाद इसी मसले पर जंग छिड़ गई थी।

शिवसेना का कहना था कि भाजपा की ओर से वादा किया गया था कि चुनाव जीतने के बाद उसके नेता को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वहीं भाजपा ने ऐसे किसी पैक्ट से इनकार कर दिया था। ऐसे में 2019 से सबक लेते हुए उद्धव सेना अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। वहीं कांग्रेस भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। उसने 17 लोकसभा सीटों पर उतरकर 13 पर जीत हासिल की। वहीं उद्धव सेना को 21 में से 9 और शरद पवार गुट को 10 में से 8 पर जीत मिली थी। ऐसे में कांग्रेस का मानना है कि उसे जनता ने राज्य की सबसे बड़ी पार्टी माना है। इसलिए महाराष्ट्र में ज्यादा सीटों पर उसकी दावेदारी ही बनती है। इस खींचतान को देखते हुए अगले कुछ दिन अहम होंगे।

Previous Post

हम बंद कर देंगे लाड़ली बहन योजना, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को दे दिया अल्टीमेटम

Next Post

मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: देश में बढ़ेंगी 75000 सीटें, पीएम मोदी का ऐलान

Next Post
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: देश में बढ़ेंगी 75000 सीटें, पीएम मोदी का ऐलान

मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: देश में बढ़ेंगी 75000 सीटें, पीएम मोदी का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था
  • पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील
  • भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी
  • ‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज
  • सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In