• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यूसीसी पर प्रधानमंत्री ने साफ की मंशा

यूसीसी पर प्रधानमंत्री ने साफ की मंशा, विपक्ष को घेरने के लिए चली सेकुलर सिविल कोड वाली चाल

August 16, 2024
अयोध्या के राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत

June 20, 2026
शशि थरूर

थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

June 20, 2026
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

यूसीसी पर प्रधानमंत्री ने साफ की मंशा, विपक्ष को घेरने के लिए चली सेकुलर सिविल कोड वाली चाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 16, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूसीसी पर प्रधानमंत्री ने साफ की मंशा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को जब लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे थे तब उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) पर काफी जोरदार तरीके से बोले। उनके इस भाषण के बाद देश में इस विषय पर गंभीर चर्चा छिड़ गई है। पीएम मोदी ने सेकुलर सिविल कोड का जिक्र कर विपक्ष पर जोरदार तंज कसा। आपको बता दें कि भाजपा ने हमेशा यूसीसी की वकालत की और लगभग हर चुनाव में इसे अपने घोषणापत्र में शामिल करती है।

1985 में जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि पांच बच्चों वाली तलाकशुदा मुस्लिम महिला शाह बानो के पूर्व पति को शरिया कानूनों के तहत तीन महीने (इद्दत) की अवधि के बाद भी गुजारा भत्ता के रूप में उसे 179 रुपये प्रति माह देना होगा तो रूढ़िवादी मुस्लिम वर्गों में विरोध शुरू हो गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसदीय बहुमत का इस्तेमाल करते हुए मुस्लिम महिला (तलाक पर सुरक्षा का अधिकार) अधिनियम, 1986 पारित करके इस फैसले को पलट दिया। उसमें कहा गया कि सीआरपीसी की धारा 125 (महिलाओं के भरण-पोषण से संबंधित) मुस्लिम महिलाओं पर लागू नहीं होती।

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की आत्मकथा “माई कंट्री माई लाइफ” के हवाले से कहा है कि उन्होंने इस मामले पर विस्तार से चर्चा की है। शाहबानो विवाद के संदर्भ में पुस्तक में पहली बार यूसीसी शब्द का इस्तेमाल किया है। राजीव गांधी ने कानून पारित होने से पहले उनसे पूछा था कि क्या किया जाना चाहिए। इसपर आडवाणी ने जवाब दिया कि कुछ भी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह सर्वोच्च न्यायालय का एक ठोस फैसला था।

मई 1986 में दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपने भाषण में आडवाणी ने शाह बानो के फैसले को पलटने की आलोचना की थई। उन्होंने कहा था, “शाह बानो के फैसले पर इस साल की लंबी बहस का एक अच्छा परिणाम यह हुआ है कि इसने देश में संविधान के अनुच्छेद 44 (यूसीसी) के बारे में गहरी जागरूकता पैदा की है। मुस्लिम पर्सनल लॉ में सुधार की तत्काल आवश्यकता है।”

पुणे में वी डी सावरकर की याद में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने भी राजीव सरकार के फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने याद दिलाया कि सावरकर ने महिलाओं के बीच कोई भेदभाव नहीं किया। कांग्रेस ने मुस्लिम समाज के शक्तिशाली वर्गों को खुश करने के लिए महिलाओं के बीच धार्मिक भेदभाव किया है।

इसके बाद यूसीसी जल्द ही भाजपा के उभरते हुए मुख्य एजेंडे का हिस्सा बन गया। इनमें अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना भी शामिल था।

1998 से 2004 तक वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सत्ता में आया तो भाजपा ने अपने मुख्य एजेंडे को ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्हें इस बात का डर था कि मुस्लिम समर्थन वाले सहयोगियों को अलग-थलग न किया जा सके। 1980 के दशक के उत्तरार्ध से यह हिंदुत्व की मांग बन गई और गैर-भाजपा हलकों में इसे अल्पसंख्यक समुदाय को परेशान करने की चाल के रूप में देखा गया।

मोदी सरकार के पहले दो कार्यकालों के दौरान अयोध्या में राम मंदिर बना और अनुच्छेद 370 को भी खत्म कर दिया गया। समान नागरिक संहिता फिलहाल भाजपा का आखिरी अधूरा वैचारिक एजेंडा है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में स्पष्ट संकेत दिया कि वे इसे लागू करने पर विचार करेंगे। हालांकि उन्होंने इसे “धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता” के रूप में प्रस्तुत करने का विकल्प चुना। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने विपक्ष को बैकफुट पर धकेलने के लिए यह कदम उठाया है।

2017 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा तत्काल तीन तलाक को रद्द करने के बाद भाजपा ने यूसीसी की मांग को फिर से उठाया था। भाजपा के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार पहले ही यूसीसी को लागू करने के लिए कानून बना चुकी है। उम्मीद है कि पार्टी शासित कुछ अन्य राज्य भी ऐसा ही करेंगे। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 3.0 टीडीपी और जेडी(यू) जैसे एनडीए सहयोगियों पर गंभीर रूप से निर्भर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस मुद्दे से कैसे निपटती है।

Tags: यूसीसी
Previous Post

इसरो की आज ऐतिहासिक उड़ान, सफल हुआ तो रच देगा इतिहास; मिशन की डिटेल

Next Post

धीरे-धीरे चाचा के एजेंडे पर क्यों लौट रहे अजित पवार? जाति गणना पर कह दी बड़ी बात

Next Post
पवार

धीरे-धीरे चाचा के एजेंडे पर क्यों लौट रहे अजित पवार? जाति गणना पर कह दी बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत
  • थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा
  • दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
  • रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In