• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इसरो

इसरो की आज ऐतिहासिक उड़ान, सफल हुआ तो रच देगा इतिहास; मिशन की डिटेल

August 16, 2024
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

इसरो की आज ऐतिहासिक उड़ान, सफल हुआ तो रच देगा इतिहास; मिशन की डिटेल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 16, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
इसरो

चेन्नई. ISRO EOS-08 मिशन: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। पिछले साल चांद पर चंद्रयान-3 को उतारकर दुनिया को दिखा दिया था कि हम किसी से कम नहीं, अब 16 अगस्त 2024 को इसरो दुनिया को नया तोहफा देने की दिशा में पहला कदम बढ़ा देगा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (EOS-08) की लॉन्चिंग की जाएगी। इसरो के अधिकारियों का कहना है कि मिशन के लॉन्चिंग की उल्टी गिनती 6 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगी। शुक्रवार तड़के 3 बजे काउंटडाउन शुरू होगा। ईओएस-08 उपग्रह को एसएसएलवी डी3 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो का यह मिशन देश ही नहीं दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस उपग्रह की मदद से पर्यावरण की मॉनिटरिंग, आपदा प्रबंधन, भूकंप, सुनामी इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं का पता लगाया जा सकेगा।

पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस-08) (175.5 किलोग्राम) और एसआर-0 डेमोसैट यात्री उपग्रह को शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के शार रेंड से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा। करीब 34 मीटर लंबा एसएसएलवी-डी3, 120 टन वजनी है और अपनी तीसरी और अंतिम विकासात्मक उड़ान में, दो पेलोड लेकर शार रेंज से सुबह 9 बजकर 17 मिनट लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा। उड़ान भरने के लगभग 17 मिनट बाद, ईओएस-08 उपग्रह और स्पेस किड्ज़ इंडिया द्वारा विकसित 0.2 किलोग्राम एसआर-0 डेमोसैट को भूमध्य रेखा पर 37.4 डिग्री के झुकाव के साथ 475 किमी की गोलाकार कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

इससे पहले इसरो ने मिशन को 15 अगस्त के लिए निर्धारित किया था, लेकिन इसे अब शुक्रवार 16 अगस्त के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। हालांकि प्रक्षेपण अभियान को गुरुवार से शुक्रवार तक टालने का कोई कारण नहीं बताया गया।

मिशन क्या है

यह मिशन एसएसएलवी विकास परियोजना को पूरा करता है और भारतीय उद्योग और एनएसआईएल द्वारा परिचालन मिशनों को सक्षम बनाता है। ईओएस-08 इसरो का नवीनतम पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है। मिशन का उद्देश्य एसएसएलवी वाहन प्रणालियों के दोहराए जाने योग्य उड़ान प्रदर्शन को प्रदर्शित करना है। ईओएस-08 मिशन के प्राथमिक उद्देश्यों में एक माइक्रोसेटेलाइट को डिजाइन और विकसित करना, माइक्रोसेटेलाइट बस के साथ संगत पेलोड उपकरण बनाना और भविष्य के परिचालन उपग्रहों के लिए आवश्यक नयी तकनीकों को शामिल करना है।

एसएसएलवी एक तीन चरण प्रक्षेपण वाहन है जिसे तीन ठोस प्रणोदन चरणों और तरल के साथ तैयार किया गया है। एसएसएलवी एसडीएससी/शार से 500 किमी प्लानर कक्षा में मिनी, माइक्रो या नैनो उपग्रहों (10 किग्रा से 500 किग्रा द्रव्यमान) को प्रक्षेपित करने में सक्षम है। एसएसएलवी को कम लागत, कम टर्न-अराउंड समय, लचीलापन, कई उपग्रहों को समायोजित करना, मांग पर प्रक्षेपण, व्यवहार्यता, न्यूनतम प्रक्षेपण अवसंरचना की आवश्यकता आदि के साथ तैयार किया गया है।

मिशन का जीवन एक वर्ष

ईओएस-8 उपग्रह का मिशन जीवन एक वर्ष का है। उपग्रह का वजन लगभग 175.5 किलोग्राम है और यह लगभग 420 वाट की शक्ति उत्पन्न करता है। यह एसएसएलवी-डी3/आईबीएल-358 लॉन्च वाहन के साथ इंटरफेस करता है। ईओआईआर पेलोड को मिड-वेव आईआर (एमआईआर) और लॉन्ग-वेव आईआर (एललड्ल्यूआईआर) बैंड में तस्वीरों को कैप्चर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

क्या काम करेगा EOS-08 उपग्रह

ईओएस उपरग्रह अपनी कक्षा में स्थापित होने के बाद इसरो को पर्यावरण की मॉनिटरिंग, आपदा प्रबंधन की डिटेल उपलब्ध कराएगा। इसमें लगे EOIR दिन-रात में मिड और लॉन्ग वेव की इंफ्रारेड तस्वीरें भी खींचेगा।

Tags: ISRO EOS-08 Mission
Previous Post

PM मोदी के संभावित यूक्रेन दौरे के बीच पुतिन का आया संदेश, दोस्ती की दिलाई याद

Next Post

यूसीसी पर प्रधानमंत्री ने साफ की मंशा, विपक्ष को घेरने के लिए चली सेकुलर सिविल कोड वाली चाल

Next Post
यूसीसी पर प्रधानमंत्री ने साफ की मंशा

यूसीसी पर प्रधानमंत्री ने साफ की मंशा, विपक्ष को घेरने के लिए चली सेकुलर सिविल कोड वाली चाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
  • रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत
  • खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In