• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘आपका बड़ा असर, पुतिन को रोक सकते हैं’; भारत को लेकर बड़ी बात बोल गए जेलेंस्की

‘आपका बड़ा असर, पुतिन को रोक सकते हैं’; भारत को लेकर बड़ी बात बोल गए जेलेंस्की

August 24, 2024
ओरेकल की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी! 30 हजार नौकरियों पर खतरा

मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी, 8,000 कर्मचारियों पर संकट

April 24, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

बुराड़ी में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

April 24, 2026
उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

April 24, 2026
400 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

श्रीलंका सरकार पर बड़ा साइबर हमला, 2.5 मिलियन डॉलर की रकम गायब

April 24, 2026
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”

April 24, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

विवाह शोषण का माध्यम नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

April 24, 2026
भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

April 24, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

रूस ने 22,000 किलोग्राम सोना बेचा, बढ़ते बजट घाटे के बीच उठाया आर्थिक कदम

April 24, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच भारतीय जहाज सुरक्षित, 14 अब भी फारस की खाड़ी में

April 24, 2026
बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

April 24, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

उद्धव ठाकरे के नाम पर एमवीए में बढ़ी सहमति, कांग्रेस पर दबाव

April 24, 2026
रोहिणी आचार्य

बिहार में एलपीजी को लेकर राजनीति गरमाई, विपक्ष ने सरकार को घेरा

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

‘आपका बड़ा असर, पुतिन को रोक सकते हैं’; भारत को लेकर बड़ी बात बोल गए जेलेंस्की

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 24, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘आपका बड़ा असर, पुतिन को रोक सकते हैं’; भारत को लेकर बड़ी बात बोल गए जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में भारत की भूमिका पर बड़ा बयान दिया है। राजधानी कीव में उन्होंने कहा, ‘भारत अपनी भूमिका निभाएगा। मुझे लगता है कि भारत ने यह पहचानना शुरू कर दिया है कि यह सिर्फ युद्ध नहीं है। यह एक व्यक्ति पुतिन का एक पूरे देश (यूक्रेन) के खिलाफ असली युद्ध है।’ उन्होंने कहा कि आप (भारत) एक बड़े देश हैं। आपका प्रभाव बहुत बड़ा है। आप पुतिन को रोक सकते हैं और उनकी अर्थव्यवस्था को रोक सकते हैं। उन्हें वास्तव में उनकी जगह पर ला सकते हैं। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन दौरे पर हैं और जेलेंस्की का बयान उनसे मुलाकात के बाद आया है।

पीएम मोदी के साथ अपनी मीटिंग पर यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘बहुत अच्छी बैठक हुई। यह एक ऐतिहासिक मीटिंग रही। मैं प्रधानमंत्री के आने के लिए उनका बहुत आभारी हूं। यह कुछ व्यावहारिक कदमों के साथ अच्छी शुरुआत है। अगर उनके (प्रधानमंत्री मोदी) पास (शांति पर) कोई विचार है तो हमें इस पर बात करने में खुशी होगी।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पुतिन से ज्यादा शांति चाहते हैं। समस्या यह है कि पुतिन इसे नहीं चाहते। मुझे नहीं पता कि जब उनकी बैठक हुई थी तो उन्होंने क्या बात की।

जेलेंस्की बोले- पुतिन हत्यारा हैं और…

वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, ‘अगर प्रधानमंत्री की आधिकारिक यात्रा के दौरान आप अस्पताल में बच्चों पर हमला करते हैं तो उन्हें यह पहचानना होगा। यह समझना होगा कि वे (रूसी राष्ट्रपति) भारत का सम्मान नहीं करते हैं या अपनी सेना को नियंत्रित नहीं करते हैं। इसका मतलब है कि वे भारतीय प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं करते हैं। इसलिए, उन्हें लेकर मेरी समझ एकदम साफ है। वे अपने रूसी टीवी शो जितने स्मार्ट नहीं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोकतांत्रिक दुनिया के लिए यह समझना जरूरी है कि क्या हो रहा है। पुतिन हत्यारा हैं। जहां तक ​​भारत के प्रधानमंत्री से गले मिलने, हाथ मिलाने या किसी और चीज की बात है तो यह हर नेता का अपना फैसला होता है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं बता सकता हूं।’

हम युद्ध से दूर, मगर…; रूस-यूक्रेन वॉर में भारत किस तरफ? PM मोदी ने बताया

‘पूरी दुनिया को करनी होगी निंदा’

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि अगर दुनिया के नेता ऐसे लीडर से मिलते हैं जिसने लोगों और बच्चों को मारा है, जमीनों पर कब्जा किया है और आक्रमण कर रहा है तो फिर उस व्यक्ति के लिए राजनयिक अलगाव नहीं हुआ। ऐसे में तो इसे एक एक्ट माना जाएगा। पुतिन जैसे शख्स को समझना होगा कि वह कुछ गलत कर रहे हैं। वह वह अलग-थलग पड़ गए हैं। वह अकेले हैं और पूरी दुनिया उसकी निंदा कर रही है। इसलिए मुझे लगता ​​है कि हमें चुप नहीं रहना चाहिए। हमें जवाब देना होगा।’

पीएम मोदी के दौरे पर क्या बोले

नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे पर जेलेंस्की ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि पीएम मोदी हमसे मिलने आए हैं। मैं समझता हूं कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के प्रधानमंत्री की यह पहली यूक्रेन यात्रा है। हम भी अपनी ओर से ऐसा करने के लिए तैयार हैं।’ उन्होंने कहा कि हमने भारतीय पक्ष का संदेश सुना कि वे इंडिया में हमारी टीम के स्वागत से प्रसन्न होंगे। मेरा मानना ​​है कि हमारी पार्टियों ऐसा सोच रही हैं जो कि नकारात्मक नहीं है।

Previous Post

इसरो ने रिलीज किया चंद्रयान-3 मिशन का डेटा, खुलेंगे चांद के राज

Next Post

मार्क वुड की रफ्तार के आगे टिक नहीं सके चांदीमल, अंगूठे में लगी भयंकर चोट

Next Post
मार्क वुड की रफ्तार के आगे टिक नहीं सके चांदीमल, अंगूठे में लगी भयंकर चोट

मार्क वुड की रफ्तार के आगे टिक नहीं सके चांदीमल, अंगूठे में लगी भयंकर चोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी, 8,000 कर्मचारियों पर संकट
  • बुराड़ी में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में
  • उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन
  • श्रीलंका सरकार पर बड़ा साइबर हमला, 2.5 मिलियन डॉलर की रकम गायब
  • 2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In