श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन लोग घर के मंदिर को झांकियों से सजाते हैं और आधी रात को कान्हा को पंचामृत से स्नान कराते हैं। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को हुआ था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पकवान आदि बनाए जाते हैं, उन्हें झूला झुलाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में जन्माष्टमी के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय भी वर्णित हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है और जीवन में सुख-संपदा आती है। आप भी जानें कृष्ण जन्माष्टमी के उपाय-
1. लड्डू गोपाल को बांसुरी करें अर्पित- भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अतिप्रिय हैं। इसलिए जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करनी चाहिए। इसके साथ ही ‘कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और धन-संपदा का आगमन होता है।
2. पान का पत्ता करें अर्पित- आर्थिक स्थिति में कई प्रयासों के बाद भी सुधार नहीं हो पा रहा है तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को पान का पत्ता अर्पित करना चाहिए। जन्माष्टमी के अगले दिन उस पान के पत्ते पर रोली से श्रीयंत्र लिखकर धन के स्थान पर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
3. शंख से अभिषेक करें- जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल का शंख से अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। आर्थिक संपन्नता घर आती है।
4. माखन व मिश्री का लगाएं भोग- जन्माष्टमी की आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण को माखन व मिश्री का भोग लगाना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण माखन व मिश्री अतिप्रिय है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

