• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शिखर धवन ने किया संन्यास का ऐलान

शिखर धवन ने किया संन्यास का ऐलान

August 24, 2024
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे

April 25, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

April 25, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस

April 25, 2026
तेजस्वी यादव ने खोला राज का पर्दा: वेतन न मिलने पर सरकार पर सवाल

“लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव

April 25, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका

April 25, 2026
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का 2027 धमाकेदार, एक साथ आएंगी कई बड़ी फिल्में

April 25, 2026
भारत ने काहिरा में फिर लहराया परचम, जूनियर विश्व कप में चौथा स्वर्ण

भारत ने काहिरा में फिर लहराया परचम, जूनियर विश्व कप में चौथा स्वर्ण

April 25, 2026
ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप २०२६: भारत की कोचिंग टीम घोषित

ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप २०२६: भारत की कोचिंग टीम घोषित

April 25, 2026
आईपीओ

गेमिंग सेक्टर में बड़ी हलचल: प्ले-सिंपल गेम्स का ₹3,150 करोड़ आईपीओ प्रस्तावित

April 25, 2026
टोयोटा

टोयोटा की बड़ी तैयारी: भारत में 2026 तक आएंगी चार नई एसयूवी

April 25, 2026
बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

April 25, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

शिखर धवन ने किया संन्यास का ऐलान

इमोशनल होकर बोले- आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं…

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 24, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
शिखर धवन ने किया संन्यास का ऐलान

File Photo

नई दिल्ली:भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार, 24 अगस्त को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट के मैदान पर ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच वनडे फॉर्मेट में दिसंबर 2022 में खेला था, इसके बाद वह लगातार टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि धवन आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि उन्होंने वीडियो में आईपीएल से संन्यास की कोई बात नहीं कही है।

शिखर धवन ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद!”

धवन वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, ‘नमस्कार सभी को! आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें हीं नजर आती हैं और आगे देखने पर एक पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी, टीम इंडिया के लिए खेलना और वो हुआ भी। जिसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले मेरा परिवार…मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा जी…मदन शर्मा जी जिनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी।’

गब्बर ने आगे कहा, ‘एक मेरी टीम जिसके साथ-साथ मैं सालों खेला, मुझे एक परिवार और मिला…नाम मिला और आप सबका प्यार मिला। पर कहते हैं ना कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है, तो बस मैं भी ऐसा ही करने जा रहा हूं। मैं इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं।’

धवन ने वीडियो के अंत में कहा, ‘और अब जब मैं अपने क्रिकेट के सफर को अलविदा कह रहा हूं, तो मेरे दिल में एक सुकून है कि मैं अपने देश के लिए बहुत खेला और मैं बहुत शुक्रगुजार हूं बीसीसीआई-डीडीसीए का जिन्होंने मुझे मौका दिया और मेरे सारे फैंस का जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। मैं खुद से यही कहता हूं भाई तू इस बात से दुखी मत हो कि तू अपने देश के लिए फिर नहीं खेलेगा पर इस बात की खुशी अपने पास रख कि तू अपने देश के लिए खेला और ये मेरे लिए सबसे बड़ी बात है कि मैं खेला…।’

मिस्टर आईसीसी के नाम से मशहूर शिखर धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मुकाबले खेले जिसमें क्रमश: उन्होंने 2315, 6793 और 1759 रन बनाए। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 शतक दर्ज हैं। धवन ने 17 सेंचुरी वनडे में तो 7 टेस्ट में लगाए। टी20 में उनके नाम भारत के लिए कोई शतक दर्ज नहीं है।

उन्होंने आईसीसी इवेंट में भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है। वह 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के प्लेयर ऑफ द सीरीज थे, जब भारत इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था।

Previous Post

जन्माष्टमी की रात धन लाभ के लिए जरूर करें ये 4 अचूक उपाय, खुलेंगे बंद किस्मत के द्वार

Next Post

अमेरिका को साधा, रूस को संदेश; यूक्रेन से पीएम मोदी का चीन को भी संकेत

Next Post
अमेरिका को साधा, रूस को संदेश; यूक्रेन से पीएम मोदी का चीन को भी संकेत

अमेरिका को साधा, रूस को संदेश; यूक्रेन से पीएम मोदी का चीन को भी संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे
  • भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन
  • सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस
  • “लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव
  • प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In