• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पहले चुनाव ‘हराम’ थे, अब ‘हलाल’, उमर अब्दुल्ला ने किस पर कसा तंज?

पहले चुनाव ‘हराम’ थे, अब ‘हलाल’, उमर अब्दुल्ला ने किस पर कसा तंज?

August 28, 2024
वरुण धवन की ट्रोलिंग पर करण जौहर बोले—असलियत हमेशा जीतती है

करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान

June 16, 2026
कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

June 16, 2026
शिवसेना ने महाराष्ट्र में नकली वोटरों पर SIR की मांग की

शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

June 16, 2026
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी

June 16, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट

June 16, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

पहले चुनाव ‘हराम’ थे, अब ‘हलाल’, उमर अब्दुल्ला ने किस पर कसा तंज?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 28, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
पहले चुनाव ‘हराम’ थे, अब ‘हलाल’, उमर अब्दुल्ला ने किस पर कसा तंज?

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के नेताओं का चुनावों में भाग लेने का फैसला सही समय पर लिया गया है। मीडिया से बात करते हुए उमर ने जमात-ए-इस्लामी पर तंज कसते हुए कहा कि हमें बताया गया था कि चुनाव हराम हैं,लेकिन अब चुनाव हलाल हो गए हैं, चलिए देर आए दुरुस्त आए। मैं लंबे समय से कहता आ रहा हूं कि लोकतंत्र ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। 35 सालों तक जमात-ए-इस्लामी ने एक खास राजनीतिक विचारधारा का पालन किया, इन चुनावों में उनके भाग लेने से लगता है कि अब वह बदल गई है। यह एक अच्छी बात है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते थे कि जमात पर से प्रतिबंध हटाया जाए और वह अपने चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर भी यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है कि वह निर्दलीय उम्मीवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। जमात के पीपुल्स कांफ्रेंस को समर्थन देने के सवाल पर उमर ने कहा कि यह जनता को तय करना है कि वह किस पार्टी का समर्थन करना चाहती है। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के भाजपा के साथ संबंध सार्वजनिक हैं। अगर जमात पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का समर्थन करती है, तो जनता को पता चल जाएगा कि वह किस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।

जमात के पूर्व सदस्यों ने निर्दलीय भरा नामांकन

इससे पहले जमात-ए-इस्लामी के कई पूर्व सदस्यों ने विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मंगलवार को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। जेल में बंद अलगाववादी नेता सर्जन बरकती की ओर से उसकी बेटी सुगरा बरकती ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगा रखा है जिसके कारण वह चुनाव नहीं लड़ सकता। हालांकि जमात ने लोकसभा चुनावों के दौरान ही प्रतिबंध हटाए जाने पर चुनावों में हिस्सा लेने की इच्छा जताई थी।

आपको बता दें कि जमात ने आखिरी बार 1987 में हुए चुनावों में हिस्सा लिया था। वह अलगाववदियों के मंच हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का हिस्सा है,जिसने 1993 से 2003 तक चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया था।

महसूस हो गया था कि अडियल रवैया छोड़ना होगा- पूर्व जमात प्रमुख मजीद

जमात के पूर्व प्रमुख तलत मजीद ने बतौर निर्दलीय पुलवामा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मजीद ने कहा कि 2008 से राजनीति में आए बदलाव के बाद हमें यह महसूस हुआ कि हमें भी अब बदलना चाहिए और पुराने रवैए को छोड़कर राजनीति में शामिल होकर मुखरता से अपनी बात रखनी चाहिए। मैं 2014 से ही अपने विचारों को खुलकर व्यक्त कर रहा हूं और आज भी उसी एजेंडे को आगे बढ़ा रहा हूं।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एक दशक के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इस दौरान काफी कुछ बदल चुका है। केंद्र सरकार ने 2019 में आर्टिकल 370 को निरस्त कर दिया और कश्मीर को भारत का एक केद्र शासित हिस्सा बना लिया। कश्मीर और देश में लगातार यह मांग की जा रही थी कि कश्मीर में चुनाव होने चाहिए। चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कश्मीर में 15,25 सितंबर और 1 अक्तूबर को मतदान होगा और फिर 4 अक्तूबर को मतगणना संपन्न होगी।

Tags: Jammu And Kashmir News
Previous Post

चुनाव लड़ेंगे जमात-ए-इस्लामी के कई पूर्व सदस्य, भरा नामांकन;1987 से कर रहे विरोध

Next Post

CJI के नाम पर किसने मांगे पैसे? दिल्ली पुलिस की साइबर सेल लगाएगी पता, FIR दर्ज

Next Post
साइबर

CJI के नाम पर किसने मांगे पैसे? दिल्ली पुलिस की साइबर सेल लगाएगी पता, FIR दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान
  • कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित
  • शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
  • युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका
  • रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In