• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चुनाव लड़ेंगे जमात-ए-इस्लामी के कई पूर्व सदस्य, भरा नामांकन;1987 से कर रहे विरोध

चुनाव लड़ेंगे जमात-ए-इस्लामी के कई पूर्व सदस्य, भरा नामांकन;1987 से कर रहे विरोध

August 28, 2024
वरुण धवन की ट्रोलिंग पर करण जौहर बोले—असलियत हमेशा जीतती है

करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान

June 16, 2026
कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

June 16, 2026
शिवसेना ने महाराष्ट्र में नकली वोटरों पर SIR की मांग की

शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

June 16, 2026
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी

June 16, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट

June 16, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

चुनाव लड़ेंगे जमात-ए-इस्लामी के कई पूर्व सदस्य, भरा नामांकन;1987 से कर रहे विरोध

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 28, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
1
चुनाव लड़ेंगे जमात-ए-इस्लामी के कई पूर्व सदस्य, भरा नामांकन;1987 से कर रहे विरोध

श्रीनगर। प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर के कई पूर्व सदस्यों ने केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए मंगलवार को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल किया। कारागार में बंद अलगाववादी कार्यकर्ता सर्जन बरकती की ओर से उसकी बेटी सुगरा बरकती ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

जमात ने 1987 के बाद से चुनाव में हिस्सा नहीं लिया

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने की वजह से जमात चुनाव नहीं लड़ सकता लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उसने प्रतिबंध हटाए जाने पर चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने की इच्छा जताई थी। जमात ने 1987 के बाद से चुनाव में हिस्सा नहीं लिया है और अलगाववादी संगठनों के मंच हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का हिस्सा है जिसने 1993 से 2003 तक चुनावों का बहिष्कार करने की वकालत की थी।

जमात के पूर्व अमीर (प्रमुख) तलत मजीद ने बतौर निर्दलीय पुलवामा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मजीद ने कहा कि वर्ष 2008 के बाद से भू राजनीति में आए बदलाव के मद्देनजर उन्होंने महसूस किया कि पूर्व के अड़ियल रवैये को छोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘ वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए मुझे लगा कि अब समय आ गया है कि हम राजनीतिक प्रक्रिया में हिस्सा लें। मैं 2014 से ही अपने विचार खुलकर व्यक्त कर रहा हूं और आज भी उसी एजेंडे को आगे बढ़ा रहा हूं।’’

वैश्विक स्थिति को नजर अंदाज नहीं कर सकते- मजीद

मजीद ने कहा कि जमात और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस जैसे संगठनों की मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में निभाने के लिए भूमिका है। उन्होंने कहा, ‘‘ जब हम कश्मीर की बात करते हैं तो वैश्विक स्थिति को नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं। कश्मीरी होने के नाते हैं हमें वर्तमान में रहना चाहिए और (बेहतर) भविष्य की ओर देखना चाहिए।’’

जमात के एक और पूर्व नेता सायर अहमद रेशी भी कुलगाम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रेशी ने मतदातओं से अपील की है कि वे अपनी अंतर आत्मा की आवाज के आधार पर मतदान करें। उन्होंने कहा, ‘‘किसी व्यक्ति को आशीर्वाद देना या अपमानित करना अल्लाह पर निर्भर है… लेकिन मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट दें।’’

ऐतिहासिक आंदोलन शुरू करेंगे- रेशी

रेशी ने कहा, ‘‘हम सुधारों के लिए एक ऐतिहासिक आंदोलन शुरू करेंगे।’’ उन्होंने स्वीकार किया कि युवाओं को खेलों से परिचित कराकर उन्हें हिंसा से दूर किया गया है, लेकिन उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरियों की जरूरत है। सर्जन बरकती 2016 में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद फैली हिंसा से चर्चा में आया था और इस चुनाव में शोपियां जिले से अपनी किस्मत आजमा रहा है।

सर्जन की ओर से उसकी बेटी सुगरा बरकती ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सर्जन इस समय आतंकवाद के आरोपों में कारागार में है। केंद्र सरकार द्वारा 2019 में अनुच्छेद-370 को निरस्त किए जाने और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के तहत मतदान तीन चरणों 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को कराए जाएंगे और मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।

Tags: Jammu And Kashmir News
Previous Post

जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर फूला नहीं समाया क्रिकेट जगत, जानिए किसने क्या कहा?

Next Post

पहले चुनाव ‘हराम’ थे, अब ‘हलाल’, उमर अब्दुल्ला ने किस पर कसा तंज?

Next Post
पहले चुनाव ‘हराम’ थे, अब ‘हलाल’, उमर अब्दुल्ला ने किस पर कसा तंज?

पहले चुनाव 'हराम' थे, अब 'हलाल', उमर अब्दुल्ला ने किस पर कसा तंज?

Comments 1

  1. Pingback: पहले चुनाव 'हराम' थे, अब 'हलाल', उमर अब्दुल्ला ने किस पर कसा तंज? - ON THE DOT

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान
  • कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित
  • शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
  • युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका
  • रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In