• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चोट पाक को तो दर्द चीन-US को क्यों, 2 दुश्मन मुस्लिम मुल्क की मदद को क्यों बेचैन

चोट पाक को तो दर्द चीन-US को क्यों, 2 दुश्मन मुस्लिम मुल्क की मदद को क्यों बेचैन

August 28, 2024
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी

June 16, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट

June 16, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

June 16, 2026
कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

June 16, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर

June 16, 2026
भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

June 16, 2026
यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

चोट पाक को तो दर्द चीन-US को क्यों, 2 दुश्मन मुस्लिम मुल्क की मदद को क्यों बेचैन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 28, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
चोट पाक को तो दर्द चीन-US को क्यों, 2 दुश्मन मुस्लिम मुल्क की मदद को क्यों बेचैन

कराची। पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार आतंकी हमलों से जूझ रहा है। सोमवार (26 अगस्त ) को भी बलूचिस्तान प्रांत में अलग-अलग आतंकी हमलों में 50 लोगों की मौत हो गई। यहां तक कि 14 पुलिसकर्मी भी इन हमलों में मारे गए। इसलिए, इन आतंकी घटनाओं के खिलाफ दो धुर विरोधी देशों चीन और अमेरिका ने पाकिस्तान को समर्थन देने का फैसला किया है। दोनों दुश्मन देशों ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान को मदद और समर्थन देने का वचन दिया है। बता दें कि चीन और अमेरिका में रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे और दोनों देश सामरिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से एक-दूसरे के दुश्मन माने जाते रहे हैं।

जियो न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए पाकिस्तान के दीर्घकालिक क्षेत्रीय सहयोगी चीन ने ना केवल इन हमलों पर चिंता जताई है बल्कि पाकिस्तान को हरसंभव मदद देने का भरोसा जताया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता लिन जियान ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि बीजिंग पाकिस्तान में हुए हमलों की कड़ी निंदा करता है तथा आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में देश को मजबूत समर्थन देना जारी रखेगा।

लिन जियान ने कहा, “चीन सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। हम आतंकवाद विरोधी अभियानों को आगे बढ़ाने, सामाजिक एकजुटता और स्थिरता को बनाए रखने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान के प्रयासों में उसे दृढ़ समर्थन देना जारी रखेंगे।” चीनी प्रवक्ता ने पाकिस्तान के साथ आतंकवाद-रोधी और सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने देने तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद का वादा किया है।

अमेरिका ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बलूचिस्तान के मुसाखाइल और अन्य क्षेत्रों में हुई आतंकी हिंसा पर चिंता जताई है। इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “कल के हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदना है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका पाकिस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।”

 

दरअसल, पाकिस्तान का दक्षिणी-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान कई तरह के प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न प्रदेश है। इसके साथ ही सोने और तांबे की खदान भी इस इलाके में हैं, जिस पर कई चीनी परियोजनाएं संचालित हैं। इसके अलावा इसी प्रांत में एक बड़ा बंदरगाह है, जिसका नाम ग्वादर पोर्ट है। यह पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर में स्थित गहरे समुद्र का बन्दरगाह है। यह पोर्ट चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे योजना का मुख्य द्वार माना जाता है। इतना ही नहीं इसे महत्वाकांक्षी वन बेल्ट, वन रोड और समुद्री सिल्क रोड परियोजनाओं के बीच एक लिंक माना जाता है।

दूसरी तरफ अमेरिका क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने और अपनी उपस्थिति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ साथ देने की रणनीति पर काम कर रहा है। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रक्षा और आर्थिक संबंध भी रहे हैं। अमेरिका नहीं चाहता कि उसकी गैर मौजूदगी का फायदा चीन उठाए, इसलिए आतंकवाद पर नकेल कसने के बहाने अमेरिका भी चीन के साथ पाकिस्तान की मदद करने को तैयार है।

Previous Post

CJI के नाम पर किसने मांगे पैसे? दिल्ली पुलिस की साइबर सेल लगाएगी पता, FIR दर्ज

Next Post

के. कविता 5 माह बाद रिहा, नम हुईं आंखें, बोलीं- खुद को साबित करेंगे निर्दोष

Next Post
के. कविता 5 माह बाद रिहा, नम हुईं आंखें, बोलीं- खुद को साबित करेंगे निर्दोष

के. कविता 5 माह बाद रिहा, नम हुईं आंखें, बोलीं- खुद को साबित करेंगे निर्दोष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी
  • सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट
  • इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार
  • नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In