बीसीसीआई सचिव जय शाह मंगलवार (27 अगस्त) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नए चेयरमैन चुने गए। वह एक दिसंबर से कार्यभार संभालेंगे। 35 वर्षीय शाह सबसे कम उम्र के आईसीसी चेयरमैन हैं। वह आईसीसी के बॉस बनने वाले पांचवें भारतीय हैं। शाह को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्रिकेट जगत फूला नहीं समा रहा है। बधाइयों का तांता लगा हुआ है। चलिए, आपको बताते हैं कि किसने क्या कहा?
गंभीर-हार्दिक ने यूं किया रिएक्ट
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”बहुत-बहुत बधाई जय शाह भाई! मुझे विश्वास है कि आपके असाधारण नेतृत्व में वर्ल्ड क्रिकेट काफी आगे बढ़ेगा।” स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा, ”जय शाह भाई, आईसीसी का सबसे युवा चेयरमैन चुने जाने पर बधाई। हम आपको क्रिकेट को और भी ऊंचाइयों पर ले जाते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। आपकी दूरदर्शिता और लगन BCCI की तरह आईसीसी की भी मदद करेगी।”
Many congrats @JayShah bhai! I know world cricket will grow tremendously under your exceptional leadership! pic.twitter.com/4AubdEq8Cj
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 27, 2024
https://twitter.com/hardikpandya7/status/1828452650976780613?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1828452650976780613%7Ctwgr%5E79f25085a1257c89c234bd1672ac7c170b8b28ce%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fcricketers-reaction-on-jay-shah-being-elected-as-new-icc-chairman-gautam-gambhir-and-hardik-pandya-to-harmanpreet-kaur-201724777155055.html
हरमन-कार्तिक ने जताई खुशी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लिखा, ”जय शाह सर, आईसीसी चेयरमैन बनने पर आपको बधाई।” पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा, ”आप बीसीसीआई में प्रेरक शक्ति रहे हैं, आपके विजन और सपनों के साथ क्रिकेट आगे बढ़ता रहेगा और फलता-फूलता रहेगा। आपको सबसे युवा आईसीसी चेयरमैन बनने पर बधाई। क्रिकेट के नए युग का इंतजार है।”
Congratulations @JayShah Sir for being elected as the ICC chair.
— Harmanpreet Kaur (@ImHarmanpreet) August 27, 2024
You've been the driving factor at BCCI, With your vision & dreams, Cricket will continue to grow & thrive.
Congratulations @JayShah on being the youngest @ICC chairman.
Looking forward for Cricket's New Era! pic.twitter.com/5MVSCADDTP
— DK (@DineshKarthik) August 27, 2024
आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद शाह को बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा। भारतीय बोर्ड ने भी प्रतिक्रिया दी है। बोर्ड ने लिखा, ”बीसीसीआई सचिव जय शाह को निर्विरोध आईसीसी का अगले चेयरमैन चुने जाने पर बधाई।” वहीं, बीसीसीआई कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, ”जय शाह जी को सबसे युवा आईसीसी चेयरमैन निर्वाचित बनने पर शुभकामनाएं। यह देखना एक शानदार अनुभव रहा कि वह किस तरह अथक परिश्रम और कुशलता से काम करते हैं और क्रिकेट के खेल को सभी के लिए एक बेहतर जगह बनाने का प्रयास करते हैं।”
Congratulations to BCCI Honorary Secretary Mr. Jay Shah for being elected unopposed as the next Independent Chair of the International Cricket Council.@JayShah pic.twitter.com/sKZw4mdRvi
— BCCI (@BCCI) August 27, 2024
Congratulations Shri @JayShah Ji on becoming the youngest ICC Chairman (Elect)!
It has been a fantastic experience to witness how tirelessly and efficiently he operates and strives to make the game of cricket a better place for everyone concerned. @BCCI pic.twitter.com/bwDFE3dDE1— Adv. Ashish Shelar – ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) August 27, 2024
गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे जिन्होंने लगातार तीसरी बार दावेदारी नहीं करने का फैसला किया। शाह से पहले दिवंगत जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी में शीर्ष पर काबिज होने वाले भारतीय रहे हैं।












देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
