• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
स्किन के लिए आयुर्वेदिक 'शतधौत घृत' क्रीम

स्किन के लिए आयुर्वेदिक ‘शतधौत घृत’ क्रीम

August 29, 2024
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट

June 16, 2026
शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

June 16, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल

June 16, 2026
नीरज चोपड़ा

पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में

June 16, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय

June 16, 2026
स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

June 16, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ेगा निवेश: अश्विनी वैष्णव

June 16, 2026
आईपीओ बाजार में टेक्नो पेंट्स की एंट्री, सचिन तेंदुलकर के साथ बढ़ेगा विस्तार

क्राफ्ट पेय कंपनी एलबी ब्रूअर्स का बड़ा दांव, बिक्री और आईपीओ पर फोकस

June 16, 2026
“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

अमीषा पटेल बोलीं: ‘गदर’ की असली ताकत उसकी भावनात्मक कहानी थी

June 16, 2026
बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

June 16, 2026
करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

June 16, 2026
हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

स्किन के लिए आयुर्वेदिक ‘शतधौत घृत’ क्रीम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 29, 2024
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्किन के लिए आयुर्वेदिक 'शतधौत घृत' क्रीम

Image Courtesy: Google

हर इंसान की यह इच्छा होती है कि वो खूबसूरत दिखे। लोग अपनी स्किन को हेल्दी और स्मूथ बनाए रखने के लिए लाखों उपाय करते हैं। आजकल मार्केट में भी तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट मौजूद हैं, जिन्हें बनाने वाली कंपनियां इस बात का दावा करती है कि इससे स्किन स्मूथ, हेल्दी और शाइनी रहेगी। लेकिन ये बात सब जानते हैं कि इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कई केमिकल्स मिले होते हैं, जो कहीं ना कहीं नुकसानदायक होते हैं। हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए आयुर्वेद में ‘शतधौत घृत’ नाम की घी से बनने वाली वाली क्रीम के बारे में बताया गया है जो हमारी स्किन के लिए अमृत से कम नहीं है। तो चलिए आज इसे बनाने का तरीका जानते हैं।

घर में तैयार करें ‘शतधौत घृत’

‘शतधौत घृत’ का अर्थ है – शत यानी 100, धौत यानी धोना और घृत यानी घी, जिसका पूरा मतलब है 100 बार धुला हुआ घी। ‘शतधौत घृत’ को इसके नाम के अनुसार ही तैयार भी किया जाता है। यूं तो शतधौत घृत को आयुर्वेदिक विधि से बनाते हुए इसमें कई औषधियां भी मिलाई जाती है जो स्किन से जुड़े कई रोगों को भी दूर करती है। लेकिन घर पर भी इसे, बिना किसी औषधि के इस्तेमाल के आसान विधि से बनाया जा सकता है।

इन चीजों की होगी जरूरत

घर पर ‘शतधौत घृत’ बनाने के लिए आपको 50 ग्राम गाय का शुद्ध घी, स्टील का एक फ्लैट सर्फेस वाला बर्तन, 100 मिली ठंडा पानी और एक बड़ा चम्मच, बस इतनी ही चीजों की जरूरत होगी। कम चीजों के साथ-साथ ये बनाने में भी बेहद आसान है।

आसान है बनाने का तरीका

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले फ्लैट सर्फेस वाले बर्तन में घी को निकाल लें। अब इसमें ठंडा पानी मिलाकर चम्मच से हिलाते हुए मिक्स करें। चम्मच से घी और पानी को तब तक मिलाते रहें जब तक पानी में हल्की सी गर्माहट ना आने लगे। इसके बाद कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें और फिर दोबारा इसी तरह से चम्मच से हिलाते हुए पानी को मिक्स करें। आयुर्वेद में 100 बार घी को धोने की प्रक्रिया का जिक्र किया गया है। लेकिन घर पर ‘शतधौत घृत’ को बनाते हुए आप चाहें तो कम से कम 30-40 बार इस प्रोसेस को दोहरा सकते हैं। बार-बार पानी को मिक्स करने से आखिरी में आपको बटर जैसा एक सफेद पेस्ट मिलेगा, जिसे पानी से अलग कर के किसी बर्तन में स्टोर कर लें। यही शतधौत घृत से बना क्रीम है।

शतधौत घृत के फायदे

‘शतधौत घृत’ स्किन के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक क्रीम है, जिससे स्किन स्मूथ, हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। इसके साथ ही त्वचा से जुड़ी कई बीमारियां भी खत्म होती हैं। शतधौत घृत के अच्छे मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है, जिससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने की यह विधि बहुत ही पुरानी है। ऋषि मुनियों ने शतधौत घृत को बनाने की शुरुआत की थी। आज के समय में कई डर्मेटोलॉजिस्ट भी इसे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

इस तरह करें इस्तेमाल

आयुर्वेदिक विधि से तैयार ‘शतधौत घृत’ को लंबे समय तक तक स्टोर कर के रखा जा सकता है। लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक घर में बने ‘शतधौत घृत’ को सिर्फ दो हफ्ते तक स्टोर करना चाहिए। इसके बाद नया क्रीम बनाना चाहिए। स्किन को हेल्दी और स्मूथ बनाने के लिए त्वचा पर क्रीम को लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें। अगर आपकी स्किन काफी ड्राई है तो आप इसे पूरे दिन भी लगा रहने दे सकते हैं।

Previous Post

खाली पेट लहसुन के फायदे

Next Post

CCI ने रिलायंस-वायकॉम18 और स्टार इंडिया मर्जर को दी मंजूरी

Next Post
मुकेश अंबानी

CCI ने रिलायंस-वायकॉम18 और स्टार इंडिया मर्जर को दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट
  • शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल
  • पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में
  • भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In