• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
न OTT और न यूट्यूब पर ले पाएंगे मजा, पाक में इंटरनेट यूजर्स को सरकार दे रही सजा

न OTT और न यूट्यूब पर ले पाएंगे मजा, पाक में इंटरनेट यूजर्स को सरकार दे रही सजा

August 29, 2024
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी

June 16, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट

June 16, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

June 16, 2026
कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

June 16, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर

June 16, 2026
भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

June 16, 2026
यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

June 16, 2026
न्यायोचित

“ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे”, नेतन्याहू का सख्त संदेश

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

न OTT और न यूट्यूब पर ले पाएंगे मजा, पाक में इंटरनेट यूजर्स को सरकार दे रही सजा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 29, 2024
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
न OTT और न यूट्यूब पर ले पाएंगे मजा, पाक में इंटरनेट यूजर्स को सरकार दे रही सजा

इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान में लोगों को हाई स्पीड वाले इंटरनेट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। इस दौरान पाकिस्तानी न तो OTT प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का मजा ले सकेंगे और न ही आसानी से व्हाट्सएप चैट कर सकेंगे और वहां वीडियो अपलोड या डाउनलोग कर सकेंगे। पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण ने बुधवार को कहा है कि देश भर में इंटरनेट स्पीड अक्टूबर की शुरुआत तक धीमी रहने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि समंदर के नीचे से गुजर रही केबल क्षतिग्रस्त हो गई है और इसके मरम्मत कार्य में व्यवधान आ रहा है।

पाकिस्तान के मशहूर अखबार डॉन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ हफ्तों में इंटरनेट की स्पीड में काफी गिरावट देखी गई है और यूजर्स को मोबाइल डेटा से कनेक्ट होने पर व्हाट्सएप से वीडियो भेजने या डाउनलोड करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानवासियों को ब्रॉडबैंड पर भी धीमी ब्राउजिंग स्पीड का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तान की बिजनेस कम्युनिटी और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) ने इंटरनेट ट्रैफ़िक की निगरानी करने के सरकार की कोशिशों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। ISP का कहना है कि तथाकथित ‘फ़ायरवॉल’ के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, पाकिस्तान की सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री शाज़ा फ़ातिमा ख्वाजा ने सरकार द्वारा इंटरनेट को रोकने और बाधित करने की रिपोर्टों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के नेता ने पुष्टि की कि सरकार साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए अपने “वेब प्रबंधन प्रणाली” को अपग्रेड कर रही है।

इस बीच, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) ने पिछले सप्ताह इंटरनेट की धीमी गति के लिए दोषपूर्ण सबमरीन केबल को जिम्मेदार ठहराया और इस आशंका को खारिज कर दिया कि राज्य फ़ायरवॉल स्थापित कर रहा है। बुधवार को जारी एक बयान में, PTA ने कहा कि इंटरनेट स्पीड में आई गिरावट दो सबमरीन केबलों के कारण हुई है। जिनमें से एक की मरम्मत अभी भी की जानी है। PTA ने कहा, “देश भर में चल रही इंटरनेट मंदी मुख्य रूप से पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने वाली सात अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबलों में से दो (SMW4, AAE-1) में आई खराबी के कारण है।”

दूरसंचार प्राधिकरण ने कहा, “यह कोशिश की जा रही है कि SMW-4 सबमरीन केबल में आई खराबी और परेशानी को अक्टूबर 2024 की शुरुआत तक ठीक कर लिया जाएगा।।” PTA ने यह भी जानकारी दी है कि सबमरीन केबल AAE-1 की मरम्मत कर दी गई है, जिससे इंटरनेट स्पीड में सुधार हो सकता है।

Previous Post

अनुपमा’ के वनराज शाह ने 4 साल बाद छोड़ा शो

Next Post

चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल पर फंसी भाजपा, EC ने जारी किया नोटिस

Next Post
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल पर फंसी भाजपा, EC ने जारी किया नोटिस

चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल पर फंसी भाजपा, EC ने जारी किया नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी
  • सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट
  • इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार
  • नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक
  • सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In