• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कंगना रनौत

कंगना रनौत से पूछो बलात्कार कैसे होता है, पंजाब के पूर्व सांसद का विवादित बयान

August 29, 2024
शशि थरूर

थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

June 20, 2026
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पंजाब

कंगना रनौत से पूछो बलात्कार कैसे होता है, पंजाब के पूर्व सांसद का विवादित बयान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 29, 2024
in पंजाब
Reading Time: 1 min read
A A
0
कंगना रनौत

File Photo

चंडीगढ़:पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने गुरुवार को भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया। संगरूर के पूर्व सांसद ने कहा, “कंगना रनौत को बलात्कार के मामले में काफी अनुभव है। आप उनसे पूछ सकते हैं कि यह कैसे होता है। लोगों को यह बताया जाना चाहिए कि बलात्कार कैसे होता है।”

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कुछ दिन पहले ही कंगना ने आरोप लगाया था कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान “बलात्कार” हुए थे। कंगना की इस टिप्पणी को लेकर कई जगह किसानों और राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन तक किया। लेकिन अब पंजाब के कट्टरपंथी नेता ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है।

सिमरनजीत मान ने यह विवादित टिप्पणी करनाल में हरियाणा चुनाव लड़ने की अपनी योजना की घोषणा करने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उनसे भाजपा सांसद कंगना रनौत की हाल की टिप्पणी के बारे में पूछा गया था। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी की वकालत करने वालों को सरकार निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि सिख आजाद नहीं हैं और वे एक अलग देश की उनकी इच्छा का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि वे एक बफर स्टेट चाहते हैं क्योंकि इससे भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वाघा सीमा को व्यापार के लिए खोला जाना चाहिए। पूर्व सांसद ने कहा, “हमारे लोग 30 साल से जेल में हैं, जो बहुत लंबा समय है और केंद्र सरकार को उन्हें रिहा करना चाहिए। सरकार ने कई लोगों को समय से पहले रिहा कर दिया है। हिंदुओं और सिखों के बीच भेदभाव क्यों?”

इससे पहरे कंगना रनौत ने अपने साक्षात्कार की एक क्लिप ‘एक्स’ पर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो भारत में भी ‘‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’’ पैदा हो सकती थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान ‘‘लाशें लटकी थी और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही थीं।’’ उन्होंने ‘‘षड्यंत्र’’ में चीन और अमेरिका के शामिल होने का आरोप लगाया।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी सांसद कंगना रनौत के बयान से असहमति जताते हुए किनारा कर लिया। भाजपा के केंद्रीय मीडिया विभाग की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पार्टी ने मंडी की सांसद को हिदायत भी दी कि वह इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भाजपा ने कहा, ‘‘सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान, पार्टी का मत नहीं है। भाजपा कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं।’’

Previous Post

विवादित टिप्पणी के बाद कंगना रनौत की बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात

Next Post

आग से मत खेलो, वरना छिड़ जाएगा तीसरा विश्व युद्ध; रूस ने अमेरिका को क्यों चेताया

Next Post
आग से मत खेलो, वरना छिड़ जाएगा तीसरा विश्व युद्ध; रूस ने अमेरिका को क्यों चेताया

आग से मत खेलो, वरना छिड़ जाएगा तीसरा विश्व युद्ध; रूस ने अमेरिका को क्यों चेताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा
  • दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
  • रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत
  • खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In