• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आग से मत खेलो, वरना छिड़ जाएगा तीसरा विश्व युद्ध; रूस ने अमेरिका को क्यों चेताया

आग से मत खेलो, वरना छिड़ जाएगा तीसरा विश्व युद्ध; रूस ने अमेरिका को क्यों चेताया

August 29, 2024
जेडी वेंस

ईरान समझौते पर पाकिस्तान की किरकिरी, अमेरिका का करारा प्रहार; क्या बोले जेडी वेंस

June 20, 2026
अयोध्या के राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत

June 20, 2026
शशि थरूर

थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

June 20, 2026
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

आग से मत खेलो, वरना छिड़ जाएगा तीसरा विश्व युद्ध; रूस ने अमेरिका को क्यों चेताया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 29, 2024
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
आग से मत खेलो, वरना छिड़ जाएगा तीसरा विश्व युद्ध; रूस ने अमेरिका को क्यों चेताया

नई दिल्ली। यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को रूस के अंदर हमले करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी तो मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है और दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की तरफ जा सकती है। लावरोव ने मॉस्को में संवाददाताओं से कहा कि रूस पर हमला करने के लिए पश्चिमी देशों द्वारा सप्लाई की गई मिसाइलों को अगर इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई तो यह आग से खेलने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि इसके गंभीर परिणाम पूरी दुनिया को भुगतने पड़ सकते हैं।

इसके साथ ही लावरोव ने अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देशों को यूक्रेन के उस अनुरोध को ठुकराने को कहा है, जिसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका और ब्रिटेन से कहा है कि पश्चिमी देशों द्वारा उपलब्ध कराई गई लंबी दूरी की मिसाइलों का रूस पर इस्तेमाल करने की इजाजत दे। यूक्रेन के बार-बार के अनुरोध के बावजूद अमेरिका अपने इस रुख पर अड़ा हुआ है कि लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल केवल यूक्रेनी धरती पर ही किया जाय और किसी भी कीमत पर उन हथियारों रूस की भौगोलिक सीमा में नहीं किया जाए।

रूस ने कहा है कि अगर पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के अनुरोध को माना तो यूक्रेन-रूस युद्ध का रुख बदल सकता है। इसलिए, लावरोव ने कीव के अनुरोधों पर विचार करने के खिलाफ पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “हम न केवल स्टॉर्म शैडो, बल्कि लंबी दूरी की मिसाइलों के उपयोग की अमेरिका द्वारा अनुमति देने के बारे में लंबे समय से अटकलें सुन रहे हैं। वाशिंगटन में कुछ अज्ञात सूत्रों ने कहा कि यूक्रेन के अनुरोध को सकारात्मक नजरिए से देखा जा रहा है।”

लावरोव ने कहा, “यह अमेरिका द्वारा ब्लैकमेलिंग है और पूरी दुनिया के सामने यह दिखावा करने की कोशिश है कि पश्चिमी देश स्थिति को और अधिक बिगड़ने से बचाना चाहते हैं लेकिन वास्तव में, यह एक धोखा है।” उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि पश्चिमी देश स्थिति को और खराब होने से बचाना नहीं बल्कि हालात और बिगाड़ने के लिए यूक्रेन को उकसा रहे हैं।

लावरोव ने यूक्रेन को परमाणु हथियार सौंपे जाने के मुद्दे पर कहा, “हम फिर से पुष्टि कर रहे हैं कि वे सभी आग से खेल रहे हैं क्योंकि उनके (यूक्रेन) चाचा-चाचियों (पश्चिमी देशों) ने उन्हें छोटे बच्चों की तरह माचिस (परमाणु हथियार) थमा दिए हैं, जिससे आग लग सकती है।” उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी अकसर तीसरे विश्व युद्ध के बारे में बातचीत करते हैं तो उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि भगवान न करे, अगर ऐसा कुछ होता है, तो यूरोप पर सबसे बुरा असर पड़ेगा। दूसरी तरफ, पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट्रिक राइडर ने मंगलवार को एक समाचार सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा कि यूक्रेन द्वारा अमेरिकी आपूर्ति की गई मिसाइलों के उपयोग पर वाशिंगटन की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।

Previous Post

कंगना रनौत से पूछो बलात्कार कैसे होता है, पंजाब के पूर्व सांसद का विवादित बयान

Next Post

हमास कमांडर खालिद मशाल: इजरायल की जहर-एंटीडोट कहानी और उसकी खूंखारी

Next Post
हमास के टॉप कमांडर और खूंखार आतंकवादी खालिद मशाल

हमास कमांडर खालिद मशाल: इजरायल की जहर-एंटीडोट कहानी और उसकी खूंखारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईरान समझौते पर पाकिस्तान की किरकिरी, अमेरिका का करारा प्रहार; क्या बोले जेडी वेंस
  • राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत
  • थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा
  • दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In