हैदराबाद:कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी की आलोचना की है। इतना ही नहीं, रॉबर्ट वाड्रा ने संसद में कंगना रनौत की मौजूदगी पर भी कड़ी आपत्ति जताई। रनौत ने हाल में इंटरव्यू की एक क्लिप पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि निरस्त किए जा चुके कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे। कंगना के बयान की कई लोगों ने आलोचना की।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि “कंगना को संसद में रहने का हक नहीं है।” उन्होंने कंगना की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाया और दावा दिया कि वह जनकल्याण से ज्यादा अपने हितों को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने कहा, “कंगना को महिलाओं के बारे में भी सोचना चाहिए।” वाड्रा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आजकल हमें महिलाओं के बारे में, उनकी सुरक्षा के बारे में चिंतित होने की जरूरत है। महिलाओं के साथ जो कुछ भी हो रहा है वह गलत है। मैं अपने देश के सभी पुरुषों से महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सोचने का अनुरोध करता हूं…मैं कहूंगा कि उन्हें (बीजेपी) राजनीति नहीं करनी चाहिए और महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए और उनकी सभी महिला मंत्रियों को महिलाओं के लिए आगे आना चाहिए।
रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा, “कंगना रनौत के बारे में जितना कम बोला जाए उतना ही ठीक है। वो महिला हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन मुझे लगता है कि संसद में उनका कोई स्थान नहीं है। वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं और उनके संसद में होने का कोई कारण नहीं है। मेरी राय में, वह लोगों के बारे में नहीं सोचती हैं, वह केवल अपने बारे में सोचती हैं। लेकिन उन्हें महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

