• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अब पाकिस्तान से दुश्मनी फायदा नहीं देगी; भारत संग रिश्तों पर भी बोला बांग्लादेश

अब पाकिस्तान से दुश्मनी फायदा नहीं देगी; भारत संग रिश्तों पर भी बोला बांग्लादेश

September 3, 2024
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
तेज प्रताप यादव

अनुष्का यादव के भाई आकाश पर भड़के तेज प्रताप, मानहानि के आरोप में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

अब पाकिस्तान से दुश्मनी फायदा नहीं देगी; भारत संग रिश्तों पर भी बोला बांग्लादेश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 3, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अब पाकिस्तान से दुश्मनी फायदा नहीं देगी; भारत संग रिश्तों पर भी बोला बांग्लादेश

ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मंत्री तौहीद हुसैन ने भारत और पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यूनुस सरकार भारत के लोगों के साथ भी मजबूत संबंध देखना चाहती है। शेख हसीना सरकार के दौरान इसका अभाव था। हुसैन ने कहा, ‘‘भारत के प्रति बांग्लादेशी जनता के मन से गुस्सा कम करना संभव है। मेरा मानना ​​है कि हमें इस समस्या के समाधान के लिए सही द्विपक्षीय कदम उठाने की जरूरत है।’’ पाकिस्तान पर हुसैन ने कहा कि अब वे पाकिस्तान से दुश्मनी नहीं चाहते क्योंकि उनकी दोस्ती हमें फायदा ही देगी। इससे पहले रविवार को हुसैन ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर कहा था कि यह भारत पर निर्भर करता है कि वो उन्हें वापस देती है या नहीं। यह भी कहा था कि अगर हमारी अदालत आदेश दे तो सरकार भारत से शेख हसीना को वापस लाने के लिए कह सकती है।

तौहीद हुसैन से विदेश मंत्रालय में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पूछा गया कि क्या शेख हसीना शासन के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंध ‘सुनहरा अध्याय’ थे? जवाब में हुसैन ने कहा कि “हम चाहते हैं कि दोनों देशों के कुछ व्यक्तियों के बजाय आम जनता में भी ये संबंध विकसित होने चाहिए। दोनों देशों के लोगों में यह विश्वास विकसित करना चाहिए कि द्विपक्षीय संबंध बहुत अच्छे हैं।”

शेख हसीना और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दोनों अक्सर दोनों देशों के बीच संबंधों को सुनहरा अध्याय का हिस्सा बताते थे लेकिन, 5 अगस्त को शेख हसीना के पद छोड़ने और भारत भाग जाने के बाद से बांग्लादेश और भारत के बीच संबंधों में गिरावट देखने को मिली है। हिंसा के दौरान बांग्लादेश में हिंदू समेत सभी अल्पसंख्यकों के साथ ज्यादती की गई। इस पर पीएम मोदी ने भी यूनुस सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। उधर, बांग्लादेश में कुछ राजनीतिक दलों ने अवामी लीग के साथ संबंध बनाने पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए भारत की आलोचना की। अब अंतरिम सरकार के विदेश मंत्री तौहीद हुसैन ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के आगे बढ़ने के लिए उचित कदम उठाकर लोगों के गुस्से को कम करना है।

अब पाकिस्तान से दुश्मनी नहीं चाहते

बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट prothomalo के मुताबिक, पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंधों को लेकर पूछे सवाल के जवाब में हुसैन ने कहा कि “मुझे लगता है कि कुछ कारणों से पाकिस्तान के साथ तनाव था। अगर रिश्ते सामान्य हो जाएं तो हम सभी को खुश होना चाहिए। हम सभी से मित्रता चाहते हैं। अब पाकिस्तान से दुश्मनी निभाने से कोई फायदा नहीं है।”

पाकिस्तान के उच्चायुक्त अहमद मारूफ ने बांग्लादेश के गृह मंत्री जहांगीर आलम चौधरी से मुलाकात की और पिछले 15 वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में आई खटास को दूर करने का आह्वान किया। दोनों पक्ष आपसी वीजा व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने पर सहमत हो गए हैं। मारूफ़ ने कहा कि पाकिस्तान ने दो सप्ताह पहले एक नई वीजा नीति की घोषणा की है, जिसके तहत बांग्लादेश सहित 126 देशों के नागरिक बिना वीजा के पाकिस्तान की यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों और व्यापार को बढ़ाने के लिए बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने पर भी बात की। बता दें कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच आखिरी सीधी उड़ान साल 2018 में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस द्वारा संचालित की गई थी।

शेख हसीना का प्रत्यर्पण

इससे पहले रविवार को हुसैन ने कहा था कि शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजने का फैसला भारत पर निर्भर करता है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर हमारी अदालत सरकार को आदेश दे तो वे भारत से इस संबंध में कह सकते हैं और शेख हसीना को वापस लाने का प्रयास कर सकते हैं। बता दें कि मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में सरकार बनाते ही शेख हसीना और अवामी लीग के कई नेताओं के राजनयिक पासपोर्ट रद्द कर दिए थे। इतना ही नहीं देशभर में शेख हसीना और उनके दलों के नेताओं के खिलाफ 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। ये मुकदमें हत्या, हिंसा और नरसंहार से संबंधित हैं।

Previous Post

पैरालंपिक: भारत ने एक ही दिन में जीते 8 मेडल, इन्होंने किया देश का नाम रोशन

Next Post

अपने बयान पर अडिग हैं वॉन, बोले- पोप इंग्लैंड के कप्तान बनने के लिए उपयुक्त नहीं

Next Post
अपने बयान पर अडिग हैं वॉन, बोले- पोप इंग्लैंड के कप्तान बनने के लिए उपयुक्त नहीं

अपने बयान पर अडिग हैं वॉन, बोले- पोप इंग्लैंड के कप्तान बनने के लिए उपयुक्त नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
  • टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In