• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बांग्लादेश ने लगाया पाकिस्तान को फेंटा… पहली बार टेस्ट सीरीज में किया क्लीनस्वीप

बांग्लादेश ने लगाया पाकिस्तान को फेंटा… पहली बार टेस्ट सीरीज में किया क्लीनस्वीप

September 3, 2024
पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

June 24, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

June 24, 2026
’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

June 24, 2026
कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

June 24, 2026
‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

June 24, 2026
मोदी कैबिनेट से किन मंत्रियों की होगी छुट्टी, किनके बदले जा सकते हैं विभाग?

मोदी कैबिनेट से किन मंत्रियों की होगी छुट्टी, किनके बदले जा सकते हैं विभाग?

June 24, 2026
भाजपा के किन 12 MLA ने कांग्रेस को दिए वोट? नितिन नवीन को मिल गई लिस्ट

भाजपा के किन 12 MLA ने कांग्रेस को दिए वोट? नितिन नवीन को मिल गई लिस्ट

June 24, 2026
भगवंत मान को बचाने को पंजाब पुलिस के अफसरों ने दी 10 लाख की रिश्वत? 2 गिरफ्तार

भगवंत मान को बचाने को पंजाब पुलिस के अफसरों ने दी 10 लाख की रिश्वत? 2 गिरफ्तार

June 24, 2026
दिल्ली के पास बनेंगे 3 रेल कॉरिडोर, हरियाणा-राजस्थान और UP के इन शहरों को फायदा

दिल्ली के पास बनेंगे 3 रेल कॉरिडोर, हरियाणा-राजस्थान और UP के इन शहरों को फायदा

June 24, 2026
मस्क नहीं रहे खरबपति, 1 ही दिन में एशिया के नंबर 1 अमीर के दौलत से अधिक गंवाई

मस्क नहीं रहे खरबपति, 1 ही दिन में एशिया के नंबर 1 अमीर के दौलत से अधिक गंवाई

June 24, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज में भारत को राहत, 11 जहाज सुरक्षित निकले

June 24, 2026
जब मां ने बेचे जेवर, तब जन्मी एक क्रिकेटर की उड़ान

जब मां ने बेचे जेवर, तब जन्मी एक क्रिकेटर की उड़ान

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

बांग्लादेश ने लगाया पाकिस्तान को फेंटा… पहली बार टेस्ट सीरीज में किया क्लीनस्वीप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 3, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
बांग्लादेश ने लगाया पाकिस्तान को फेंटा… पहली बार टेस्ट सीरीज में किया क्लीनस्वीप

पाकिस्तान को अपने ही घर पर बांग्लादेश ने जबर्दस्त फेंटा लगाया है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने क्लीनस्वीप कर इतिहास रच डाला है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ क्लीनस्वीप किया है। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 56 ओवर में चार विकेट गंवाकर 185 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अबरार अहमद की गेंद पर शाकिब अल हसन ने जैसे ही विजयी चौका लगाया, बांग्लादेश के पूरे खेमे में जश्न शुरू हो गया। बांग्लादेश में हालात पिछले कुछ महीनों में बहुत खराब रहे हैं, ऐसे में बांग्लादेशी क्रिकेट फैन्स के लिए इस टेस्ट सीरीज जीत के मायने बहुत खास हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट का क्या सबसे खराब दौर है ये?

सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने प्लेइंग XI में बदलाव किया, पिच को लेकर हुई किचकिच के बाद पिच में भी काफी ज्यादा बदलाव देखेने को मिला, लेकिन रिजल्ट में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला। मैच के पहले दिन का खेल बारिश में धुल गया, दूसरे दिन पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रनों पर ऑलआउट हो गई और बांग्लादेश ने जवाब में 26 रनों तक छह विकेट भी गंवा दिए थे। एक समय ऐसा लगा कि पाकिस्तान पहले टेस्ट मैच में मिली 10 विकेट की हार का बदला लेगा और इस मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह हरा भी देगा, लेकिन फिर लिटन दास और मेहंदी हसन मिराज ने मिलकर पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। खैर पानी फेरने का काम बांग्लादेश ने अकेले नहीं किया, पाकिस्तान की घटिया फील्डिंग ने भी बांग्लादेश को मैच में वापसी करने में काफी मदद की। पहली पारी में जहां बांग्लादेश के लिए 50 रन भी मुश्किल नजर आ रहे थे, उसने 262 रन बना डाले। पाकिस्तान दूसरी पारी में महज 172 रनों पर ही ऑलआउट हो गया और बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य मिला।

क्या रहा था पहले टेस्ट मैच का रिजल्ट

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर ही सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला गया था, जिसे बांग्लादेश ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ यह पहली जीत थी। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 448 रनों पर घोषित की थी, जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन बना डाले थे, जिसके बाद पाकिस्तान दूसरी पारी में 146 रनों पर ही ऑलआउट हो गया था और बांग्लादेश ने बिना विकेट गंवाए 30 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया था। बांग्लादेश के विकेटकीपर बैटर मुशफिकुर रहीम ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

Previous Post

आगे बढ़ने को पर्याप्त सबूत; शराब घोटाले में केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट पर कोर्ट

Next Post

पालघर में पर्युषण पर्व का तृतीय दिवस सामायिक दिवस के रूप में मनाया

Next Post
पालघर में पर्युषण पर्व का तृतीय दिवस सामायिक दिवस के रूप में मनाया

पालघर में पर्युषण पर्व का तृतीय दिवस सामायिक दिवस के रूप में मनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’
  • मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
  • ’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी
  • कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान
  • ‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In