नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है। गौतम ने अरविंद केजरीवाल को एक खुला पत्र लिखते हुए अपनी निराशा व्यक्त की और पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने केजरीवाल का सम्मान बनाए रखने की बात की, लेकिन पार्टी के भीतर दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के प्रति भेदभाव का आरोप लगाया।
गौतम ने आरोप लगाया कि AAP में इन वर्गों को उचित हिस्सेदारी नहीं दी जाती और पार्टी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का व्यवहार सवर्ण नेताओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण है, जबकि दलित और मुस्लिम नेताओं के प्रति कठोर है।
गौतम ने इस्तीफे के कुछ ही समय बाद कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। उनका कहना है कि अब वे बहुजन समाज और उपेक्षित वर्गों के अधिकारों के लिए खुलकर लड़ सकेंगे। उन्होंने AAP की नीतियों में बदलाव की उम्मीद की थी, लेकिन नाकाम रहने पर निराशा व्यक्त की।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
