• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य सचिव ने दिया इस्तीफा, बोले- बोरिस जॉनसन पर भरोसा नहीं रहा

ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य सचिव ने दिया इस्तीफा, बोले- बोरिस जॉनसन पर भरोसा नहीं रहा

July 6, 2022
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

नागरिकता मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के 28 आदेश रद्द

July 14, 2026
गोविंदा का वायरल डांस वीडियो: अफवाहों का करारा जवाब

गोविंदा की बड़े पर्दे पर वापसी, ‘रूपा’ से करेंगे नई पारी की शुरुआत

July 14, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

सोनम वांगचुक का पीएम मोदी को संदेश- “जनता की आवाज सुनना सरकार के हित में”

July 14, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में उछाल के बीच राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम

July 14, 2026
महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

मोनालिसा और पति को हाईकोर्ट से राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

July 14, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से संपर्क के आरोप में कटिहार से युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

July 14, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

महिला की संदिग्ध मौत के बाद जल्दबाजी में अंतिम संस्कार, पुलिस ने खोली चिता की आग

July 14, 2026
एनसीपी विधायक दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार, डिप्टी सीएम पद संभालेंगी

अजित पवार के बाद राकांपा की कमान संभालना सुनेत्रा के लिए चुनौती, नेतृत्व पर उठे सवाल

July 14, 2026
भारत में बिना दस्तावेज 7 महीने बिताए, नेपाल सीमा पर विदेशी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारत में बिना दस्तावेज 7 महीने बिताए, नेपाल सीमा पर विदेशी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

July 14, 2026
सुरक्षा परिषद की कुर्सी के लिए भारत की मुहिम तेज, जयशंकर ने पेश किया ‘SHANTI’ मंत्र

सुरक्षा परिषद की कुर्सी के लिए भारत की मुहिम तेज, जयशंकर ने पेश किया ‘SHANTI’ मंत्र

July 14, 2026
होर्मुज में ईरानी हमला: भारतीय चालक की मौत, 6 घायल; अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर

होर्मुज में ईरानी हमला: भारतीय चालक की मौत, 6 घायल; अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर

July 14, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होरमुज में अमेरिका की फिर नाकेबंदी, ईरान पर ट्रंप का बड़ा प्रहार

July 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य सचिव ने दिया इस्तीफा, बोले- बोरिस जॉनसन पर भरोसा नहीं रहा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य सचिव ने दिया इस्तीफा, बोले- बोरिस जॉनसन पर भरोसा नहीं रहा
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

लंदन:ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि उन्हें पीएम बोरिस जॉनसन पर भरोसा नहीं रहा है। इसी के साथ प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

जाविद ने कहा कि उन्होंने एक के बाद एक घोटालों के बाद जॉनसन की राष्ट्रीय हित में शासन करने की क्षमता पर विश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा कि कई सांसदों और जनता ने जॉनसन की राष्ट्रीय हित में शासन करने की क्षमता पर विश्वास खो दिया है। जॉनसन को लिखे इस्तीफे में, स्वास्थ्य सचिव जाविद ने कहा, “मेरे लिए यह स्पष्ट है कि अब स्थिति आपके नेतृत्व में बदलेगी नहीं – और इसलिए आप पर मेरा आत्मविश्वास भी खो गया है।”

वहीं प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा देते हुए ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने ट्विटर पर लिखा, “जनता ठीक ही उम्मीद करती है कि सरकार सही ढंग से, सक्षम और गंभीरता से चलेगी। मैं मानता हूं कि यह मेरी आखिरी मंत्री पद की नौकरी हो सकती है, लेकिन मेरा यह भी मानना है कि इन मानकों के लिए लड़ना जायज है और इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं। नीचे प्रधानमंत्री को मेरा पत्र।”

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने ऊपर बढ़ते दबाव के बीच मंगलवार को स्वीकार किया था कि संसद के एक दागदार सदस्य को सरकार के अहम पद पर नियुक्त करना गलत था। जॉनसन की माफी के कुछ समय बाद सुनक ने इस्तीफा दे दिया। जॉनसन ने कहा था कि उन्हें इस बात का बहुत खेद है कि उन्होंने निलंबित सांसद क्रिस पिंचर के खिलाफ कदाचार की शिकायत का पता होने के बाद भी उन्हें ‘डिप्टी चीफ व्हिप’ के सरकारी पद पर नियुक्त किया।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद के इस्तीफे के तत्काल बाद भारतवंशी ब्रिटिश मंत्री सुनक ने ट्विटर पर अपना त्यागपत्र साझा किया। मंत्रियों का इस्तीफा जॉनसन के नेतृत्व के लिए बड़ा झटका साबित होगा। इससे पहले एक पूर्व नौकरशाह ने हाल में निलंबित सांसद क्रिस पिंचर के खिलाफ आरोपों से निपटने के ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ के तरीके को लेकर टिप्पणी की थी।

इससे पहले जॉनसन को पिछले महीने एक अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा था, जो कोविड-19 के कारण लगाये गये लॉकडाउन के दौरान सरकारी इमारतों में आयोजन करने की जांच से संबद्ध था। हालांकि इस दौरान बोरिस ने 359 कंजर्वेटिव सांसदों में से 211 का समर्थन हासिल कर सफलतापूर्वक अपनी सरकार बचा ली थी। उस समय आलोचकों ने चेतावनी दी थी कि अविश्वास मत उनके तीन साल के प्रीमियरशिप के अंत की शुरुआत थी। हालांकि, स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद सहित उनके समर्थकों ने जॉनसन का यह कहते हुए समर्थन किया था कि वोट ने प्रधानमंत्री को “एक नया जनादेश” दिया।

गौरतलब है कि ‘पार्टीगेट’ कांड के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अब अपने एक सहयोगी के शराब पीने से जुड़े एक और प्रकरण का सामना कर रहे हैं। दरअसल, सत्तारूढ़ पार्टी के अंदर अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालने वाले उप मुख्य सचेतक (व्हिप) ने इस्तीफा दे दिया है। कंजरवेटिव पार्टी के उप मुख्य सचेतक क्रिस पिंचर (52) ने बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले, उन्होंने अपने त्याग पत्र में स्वीकार किया कि उन्होंने काफी शराब पी रखी थी और उन्होंने खुद को तथा अन्य लोगों को शर्मिंदा किया।

लंदन स्थित एक क्लब में दो व्यक्तियों को जबरन स्पर्श करने के आरोप सामने आने के बाद प्रधानमंत्री जॉनसन से उक्त सांसद को कंजरवेटिव पार्टी से निलंबित करने की मांग की जा रही है। पिंचर ने त्याग पत्र में लिखा है, ‘‘बीती रात (बुधवार रात) मैंने काफी शराब पी रखी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इन परिस्थितियों में मेरे लिए यह करना सही रहेगा कि मैं उप मुख्य सचेतक के तौर पर इस्तीफा दे दूं।’’

 

Previous Post

भाजपा का मुख्य विरोधी कौन? खुद को साबित करने में जुटी कांग्रेस

Next Post

पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी के आईपीओ को हरी झंडी, आपको दांव लगाने का मिलेगा मौका

Next Post
आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है

पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी के आईपीओ को हरी झंडी, आपको दांव लगाने का मिलेगा मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नागरिकता मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के 28 आदेश रद्द
  • गोविंदा की बड़े पर्दे पर वापसी, ‘रूपा’ से करेंगे नई पारी की शुरुआत
  • सोनम वांगचुक का पीएम मोदी को संदेश- “जनता की आवाज सुनना सरकार के हित में”
  • कच्चे तेल में उछाल के बीच राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम
  • मोनालिसा और पति को हाईकोर्ट से राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर रोक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In