नई दिल्ली:पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी कोरटेक इंटरनेशनल को आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। अब इस कंपनी के आईपीओ में निवेशक जल्द ही दांव लगा सकेंगे। अब कंपनी आईपीओ लॉन्चिंग की डेट के अलावा इश्यू प्राइस और लॉट साइज जैसी चीजें तय करेगी।
कितने होंगे शेयर: ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक आईपीओ में 350 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करना और प्रमोटरों द्वारा 40 लाख शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है। इसका एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर इक्विरस कैपिटल है। आपको बता दें कि मार्च में कंपनी ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे।
जुटाए गए पैसे का क्या होगा: ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक आईपीओ से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल लोन पेमेंट, नए उपकरणों की खरीद, सहायक कंपनी में इक्विटी के अलावा कंपनी की वृद्धिशील कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।
कोरटेक इंटरनेशनल भारत में हाइड्रोकार्बन पाइपलाइन बिछाने के काम करती है। यह पाइपलाइन बिछाने के लीडिंग सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक है। यह तेल, गैस रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल परिसरों में सामग्री और फीड हैंडलिंग के लिए काम करती है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
