नई दिल्ली:पेट्रोल-डीजल के जारी नए रेट जारी हो गए हैं और पिछले कई बुधवार की तरह यह बुधवार भी राहतभरा है। पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 46वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि , कच्चा तेल 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
जून में पेट्रोल की बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख टन पर
डीजल की खपत भी 35.2 फीसदी बढ़ी
आर्थिक गतिविधियां तेज होने, गर्मियों की छुट्टियों में लोगों के यात्राएं करने तथा फसल बुवाई शुरू हो जाने से जून में भारत में पेट्रोल और डीजल की बिक्री बढ़ गई है। उद्योग के शुरुआती आंकड़ों में बताया है कि बुवाई का मौसम शुरू होने से डीजल की मांग दो अंक में बढ़ी है। डीजल की बिक्री सालाना आधार पर 35.2 प्रतिशत बढ़कर जून में 73.8 लाख टन पर पहुंच गई। यह जून, 2019 की तुलना में 10.5 प्रतिशत और जून, 2020 के मुकाबले 33.3 फीसदी अधिक है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
