• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से ही खत्म होंगे रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध!

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से ही खत्म होंगे रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध!

March 29, 2022
विक्रम मिस्री

भारत-पाक सीजफायर: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संसदीय समिति को दी जानकारी

May 19, 2025
उदय सिंह

उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह बने जन सुराज पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष

May 19, 2025
देश के प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मभूमि में तेरापंथाधिशास्ता का मंगल पदार्पण

देश के प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मभूमि में तेरापंथाधिशास्ता का मंगल पदार्पण

May 19, 2025
ध्रुव राठी के सिख गुरु वीडियो पर विवाद, सिख समुदाय में भारी विरोध

ध्रुव राठी के सिख गुरु वीडियो पर विवाद, सिख समुदाय में भारी विरोध

May 19, 2025
शरद पवार की राउत को नसीहत

शरद पवार की राउत को नसीहत: विदेश नीति में न लाएं स्थानीय राजनीति

May 19, 2025
संभल मस्जिद सर्वे को हरी झंडी, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज

संभल मस्जिद सर्वे को हरी झंडी, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज

May 19, 2025
सीजफायर पर सबूतों की सियासत: आप बनाम भाजपा

ऑपरेशन सिंदूर पर रेलवे टिकट में पीएम मोदी की फोटो को लेकर आप का विरोध

May 19, 2025
खड़गे

प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

May 19, 2025
इंडोनेशिया से प्रत्यर्पण, भारत की कूटनीतिक जीत

इंडोनेशिया से प्रत्यर्पण, भारत की कूटनीतिक जीत

May 19, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया पाकिस्तान: भारत को दी दशकों तक युद्ध की धमकी

ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया पाकिस्तान: भारत को दी दशकों तक युद्ध की धमकी

May 19, 2025
एनकाउंटर

फतेहपुर एनकाउंटर: पिता-पुत्र की हत्या का आरोपी नीतीश कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल

May 19, 2025
योगी

विदेशी महिला तस्करों के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा अभियान

May 19, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 19, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से ही खत्म होंगे रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध!

UN चीफ बोले- लगातार हूं भारत के करीबी संपर्क में

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 29, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से ही खत्म होंगे रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध!

नई दिल्ली:रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद से युद्ध लगातार जारी है। दुनिया ने संघर्ष विराम की कई कोशिशें की हैं, लेकिन रूसी आक्रमण लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों सहित दुनिया के अन्य देशों के संपर्क में हैं। भारत लगातार बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की पैरवी करता रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने की दिशा में मध्यस्थता के प्रयासों को लेकर भारत, तुर्की, चीन और इजराइल समेत अन्य देशों के साथ करीबी संपर्क में हैं।

गुतारेस ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं, ऐसे कई देशों के साथ करीबी संपर्क में हूं जो राजनीतिक समाधान के लिए मध्यस्थता के विभिन्न तरीकों का पता लगाने के वास्ते दोनों पक्षों के उच्चतम स्तर पर बात कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अपने तुर्की मित्रों के साथ बहुत निकट संपर्क में रहा हूं। इसी तरह मैं भारत के साथ ही कतर, इजरायल, चीन और फ्रांस व जर्मनी के साथ भी करीबी संपर्क में रहा। मेरा विश्वास है कि इस युद्ध को समाप्त करने के लिए परिस्थितियों का निर्माण करने के वास्ते ये सभी प्रयास आवश्यक हैं।’

यह पूछे जाने पर कि क्या वे सभी देश उनके प्रयास का समर्थन कर रहे हैं, गुतारेस ने कहा, ‘मुझे ऐसी उम्मीद है।’

जेलेंस्की ने पूर्वी यूक्रेन पर समझौते के दिए संकेत
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन तटस्थता की घोषणा करने और देश के बागी हुए पूर्वी इलाकों पर समझौता करने को तैयार है। उन्होंने यह घोषणा दोनों देशों के बीच मंगलवार को युद्ध रोकने लिए होने वाली अगले दौर की वार्ता से पहले की। हालांकि, जेलेंस्की ने दोहराया कि केवल रूसी नेता से आमने-सामने की वार्ता से ही युद्ध समाप्त हो सकता है। इससे पहले वीडियो कांफ्रेंस तथा आमने-सामने की वार्ताएं युद्ध को रोकने के मुद्दे पर प्रगति करने में असफल रही थीं। इस युद्ध में अबतक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 40 लाख यूक्रेनी नागरिकों को विस्थापित होना पड़ा है।

जेलेंस्की को चाहिए सुरक्षा की गारंटी
एक स्वतंत्र रूसी मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार में जेलेंस्की ने संभावित रियायत का संकेत देने के साथ यह भी कहा कि यूक्रेन की प्राथमिकता अपनी संप्रभुता को सुनिश्चित करने और मॉस्को को उनके देश के हिस्से को अलग करने से रोकना है जिसके बारे में कुछ पश्चिमी देशों का कहना है कि यह रूस का लक्ष्य है। उन्होंने कहा लेकिन, ‘सुरक्षा गारंटी और तटस्थता, हमारे देश का गैर परमाणु दर्जा कायम रखने के लिए हम तैयार हैं।’ जेलेंस्की ने यह भी जोर देकर कहा कि किसी भी समझौते में उसे सुरक्षा की गारंटी चाहिए।

आपको बता दें कि रूस लंबे समय से मांग कर रहा है कि यूक्रेन पश्चिम के नाटो गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद छोड़ दे क्योंकि मॉस्को इसे अपने लिए खतरा मानता है। जेलेंस्की ने पहले भी इन उपायों का सुझाव दिया था लेकिन इतने पुख्ता तरीके से अपनी बात नहीं की थी। माना जा रहा है कि जेलेंस्की की नवीनतम टिप्पणी से इस्तांबुल में होने वाली वार्ता को गति मिल सकती है। इस साक्षात्कार को रूस ने प्रकाशित करने पर रोक लगा दी है।

नाटो को मजबूती करने को अमेरिका ने नौसेना के छह विमान तैनात किए
अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि पूर्वी यूरोप में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वह नौसेना के छह विमान तैनात कर रहा है, ये विमान इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञता रखते हैं। इसके अलावा अमेरिका पूर्वी यूरोप में लगभग 240 नौसैनिकों को तैनात कर रहा है। पेंटागन प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि वाशिंगटन प्रांत में नौसेना अड्डा व्हिडबे द्वीप पर स्थित ईए-18जी ‘ग्रोलर’ विमान सोमवार को जर्मनी के स्पैंगदहलेम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां उन्हें तैनात किया जाएगा। पेंटागन के प्रवक्ता के मुताबिक इन विमानों का इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध में नहीं किया जाएगा। इस बीच, एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर आंतरिक अमेरिकी खुफिया आकलन पर चर्चा करते हुए कहा कि यूक्रेन में जमीनी स्तर पर स्थिति में बहुत कम बदलाव आया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In