• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
झारखंड में NDA का सीट बंटवारा लगभग फाइनल, आजसू और JDU का कितना हिस्सा

झारखंड में NDA का सीट बंटवारा लगभग फाइनल, आजसू और JDU का कितना हिस्सा

October 15, 2024
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
तेज प्रताप यादव

अनुष्का यादव के भाई आकाश पर भड़के तेज प्रताप, मानहानि के आरोप में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

झारखंड में NDA का सीट बंटवारा लगभग फाइनल, आजसू और JDU का कितना हिस्सा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 15, 2024
in झारखंड, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड में NDA का सीट बंटवारा लगभग फाइनल, आजसू और JDU का कितना हिस्सा

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली सूची चुनाव की घोषणा के 48 घंटों के भीतर घोषित कर दी जाएगी।

सरमा पार्टी की चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रेस से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ”एनडीए सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा लगभग अंतिम है। चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता घोषित करने के बाद हम 24 से 48 घंटों के भीतर पहली सूची जारी करेंगे। हम चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, सुदेश महतो के नेतृत्व वाली आजसू पार्टी 9-11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सरमा ने कहा, “आजसू पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत लगभग अंतिम हो गई है। एक सीट को लेकर कुछ समस्या है। हम उसे मंगलवार तक सुलझा लेंगे।” उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जद (यू) दो निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। वहीं, एलजेपी (रामविलास) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत उसके प्रमुख चिराग पासवान के विदेश से वापस आने के बाद बुधवार या गुरुवार को होगी।

उन्होंने कहा कि पांच या छह को छोड़कर लगभग सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं और उन पर फैसला जल्द ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए मिलकर चुनाव लड़ेगी। कहा कि बीजेपी ने 98 फीसदी सीटों पर अपनी सूची तैयार कर ली है। सरमा ने कहा कि महिलाओं को सीट बंटवारे में उचित भागीदारी दी गई है।

महिलाओं को वित्तीय सहायता बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह करने के फैसले के लिए झामुमो के नेतृत्व वाली सोरेन सरकार पर कटाक्ष करते हुए सरमा ने कहा, “भाजपा की गोगो दीदी योजना की घोषणा के बाद ही सरकार ने यह कदम क्यों उठाया। गोगो दीदी योजना के तहत भाजपा ने प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव किया है।

उन्होंने कहा कि अब तक 7 000 महिलाओं ने गोगो दीदी योजना के लिए फॉर्म भरा है। हम इसे लागू करने के लिए पांच साल तक इंतजार नहीं करेंगे। इसे राज्य में नई भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लागू किया जाएगा। उन्होंने राज्य में भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य के युवाओं के लिए 3 लाख नौकरियों का भी वादा किया।

जीत के बारे में विश्वास जताते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद जब भाजपा झारखंड में सत्ता में आएगी, मुसलमान भी राम नवमी और दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, “हमें सिर्फ एक साल दीजिए क्योंकि हम जानते हैं कि परिस्थितियों को कैसे बदलना है…असम में मुस्लिम आबादी 40 फीसदी है, लेकिन वे पूजा उत्सवों में भाग लेते हैं।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 19 अक्टूबर को संभावित झारखंड यात्रा पर उन्होंने कहा, “भाजपा इसका इंतजार कर रही थी क्योंकि इससे निश्चित रूप से पार्टी को पांच-सात और सीटें मिलेंगी। हम तनाव में थे क्योंकि वह अब तक नहीं आए थे।”

सरमा ने कहा कि भाजपा की चुनाव समिति की मंगलवार को फिर बैठक होगी और उसके बाद पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल होने हैं क्योंकि वर्तमान सदन का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो जाएगा।

Previous Post

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! इतना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

Next Post

उपचुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें देगा आईएनडीआईए? उम्मीदवार घोषित कर सपा दे चुकी है झटका

Next Post
उपचुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें देगा आईएनडीआईए? उम्मीदवार घोषित कर सपा दे चुकी है झटका

उपचुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें देगा आईएनडीआईए? उम्मीदवार घोषित कर सपा दे चुकी है झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
  • टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In