• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने राकांपा के तुरही चिह्न अनुरोध को किया मंजूर

October 16, 2024
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर

June 9, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

June 9, 2026
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर घेरा

June 9, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ईरान मुद्दे पर ट्रंप-नेतन्याहू में मतभेद, इज़राइल को अलगाव की चेतावनी

June 9, 2026
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

H-1B वीज़ा पर ट्रंप को झटका, 1 लाख डॉलर शुल्क अवैध घोषित

June 9, 2026
महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस

महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस

June 9, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

June 9, 2026
हिंदुत्व मुद्दे पर गरमाई राजनीति, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष को घेरा

गहलोत-पायलट विवाद फिर चर्चा में, प्रमोद कृष्णम ने साधा निशाना

June 9, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

चुनाव आयोग ने राकांपा के तुरही चिह्न अनुरोध को किया मंजूर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 16, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
चुनाव आयोग

डेस्क:निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि उसने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उसने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की बैलेट इकाइयों पर अपने चुनाव चिह्न ‘तुरही बजाता हुआ आदमी’ प्रमुखता से प्रदर्शित करने का अनुरोध किया था, लेकिन इस चुनाव चिह्न पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि राकांपा (एसपी) ने निर्वाचन अधिकारियों को बताया है कि उसका चुनाव चिह्न ‘तुरही बजाता हुआ आदमी’ ईवीएम की बैलेट इकाइयों पर प्रमुखता से प्रदर्शित नहीं किया गया था।

कुमार ने कहा, ‘हमने उनसे यह स्पष्ट करने को कहा था कि वे अपना चुनाव चिह्न बैलेट इकाई पर किस तरह प्रदर्शित करना चाहते हैं। राकांपा (एसपी) ने हमें चुनाव चिह्न के बारे में तीन विकल्प दिए थे और हमने उनके द्वारा दिए गए पहले सुझाव को स्वीकार कर लिया।’

हालांकि, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने स्पष्ट किया कि आयोग चुनाव चिह्न के आवंटन की मौजूदा प्रणाली में कोई बदलाव नहीं करना चाहता है। उन्होंने चुनाव चिह्न की सूची से तुरही चिह्न को हटाने के अनुरोध को भी खारिज कर दिया।

कुमार ने कहा कि तुरही चुनाव चिह्न ‘तुरही बजाता हुआ आदमी’ से अलग है। शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी ने तर्क दिया था कि तुरही चुनाव चिह्न ‘तुरही बजाता हुआ आदमी’ के समान है, जिससे लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

राकांपा (एसपी) ने कहा था कि सतारा निर्वाचन क्षेत्र में जिस निर्दलीय उम्मीदवार को तुरही चुनाव चिह्न आवंटित किया गया था, उसे भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोंसले की जीत के अंतर से अधिक वोट मिले थे।

भोंसले ने राकांपा (एसपी) उम्मीदवार शशिकांत शिंदे को 32,771 वोटों से हराया था। तुरही चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय उम्मीदवार संजय गाडे को 37,062 वोट मिले थे।

महाराष्ट्र में कब हैं चुनाव

महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी। राजीव कुमार ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलनमें महाराष्ट्र राज्यसभा विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा।

Previous Post

होटल-रेस्त्रां मालिक बताएंगे अपनी पहचान, यूपी में बनेगा नया कानून

Next Post

देश के कई इलाकों में इतनी बदली आबादी कि लोकतंत्र और चुनाव भी बेकार: जगदीप धनखड़

Next Post
जगदीप धनखड़

देश के कई इलाकों में इतनी बदली आबादी कि लोकतंत्र और चुनाव भी बेकार: जगदीप धनखड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर
  • खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक
  • पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी
  • देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर घेरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In