• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मन की बात

मन की बात: पीएम मोदी ने एनसीसी के अनुभव और युवा संवाद पर चर्चा की

November 24, 2024
कैटरीना कैफ चाहती थीं दोबारा जुड़ना रणबीर कपूर से: रिपोर्ट

कैटरीना कैफ चाहती थीं दोबारा जुड़ना रणबीर कपूर से: रिपोर्ट

June 25, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

ईंधन महंगा, उड़ानें होंगी महंगी: हवाई किराए में बड़ा उछाल संभव

June 25, 2026
अडाणी समूह पर अमेरिकी समन विवाद: शेयरों में एक लाख करोड़ का नुकसान

अडानी समूह का बड़ा दांव, 2035 तक 10 GW परमाणु ऊर्जा लक्ष्य

June 25, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी की छापेमारी, 3000 करोड़ के लेनदेन की जांच

June 25, 2026
बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका

बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका

June 25, 2026
सफेद पुखराज: सौंदर्य, समृद्धि और संतुलन का रत्न

सफेद पुखराज: सौंदर्य, समृद्धि और संतुलन का रत्न

June 25, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 25 जून 2026

June 25, 2026
हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 24, 2026
एयर इंडिया

दिल्ली-अमृतसर उड़ान भटकी, कुछ देर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में रही

June 24, 2026
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, टिकट कैंसिलेशन और बोर्डिंग प्वाइंट में बदलाव

रेल यात्रियों के लिए सख्ती: धूम्रपान पर ₹2000 जुर्माना, अवैध फेरीवालों को हो सकती है जेल

June 24, 2026
साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

June 24, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

मन की बात: पीएम मोदी ने एनसीसी के अनुभव और युवा संवाद पर चर्चा की

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 24, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मन की बात

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 116वें ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में एनसीसी डे की शुभकामनाएं देते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि एक एनसीसी कैडेट होते हुए उन्हें अुशासन और लीडरशिप की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा, ‘मैं स्वयं एनसीसी कैडेट रहा हूं, इसलिए मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इससे मुझे जो अनुभव मिला वह मेरे लिए अमूल्य है। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करती है।’

पीएम मोदी ने कहा कि 11-12 जनवरी को दिल्ली में ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ कार्य्रकम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल उन युवाओं को राजनीति से जोड़ने के प्रयासों का हिस्सा है जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती बहुत ही विशेष तरीके से मनाई जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैंने लाल किले की प्राचीर से ऐसे युवाओं से राजनीति में आने की अपील की जिनके परिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। ऐसे एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए देश में कई विशेष अभियान चलाए जाएंगे। विकसित भारत युवा नेता संवाद ऐसी ही एक पहल है।’ अपने रेडियो कार्यक्रम के दौरान मोदी ने लोगों से उन प्रवासी भारतीयों की प्रेरक कहानियों का जश्न मनाने का भी आह्वान किया, जिन्होंने विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ी, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया और ‘‘हमारी विरासत’’ को संरक्षित किया।

उन्होंने कहा, ‘ऐसी कहानियों को ‘प्रवासी भारतीय कहानियां’ हैशटैग के साथ ‘नमो ऐप’ या ‘माईजीओवी’ पर साझा करें।’ मोदी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने में भारत की ‘युवा शक्ति’ की करुणा और ऊर्जा सराहनीय है। इस संदर्भ में उन्होंने लखनऊ के एक युवा का उदाहरण दिया जो जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल माध्यम से जमा करने में बुजुर्गों की मदद करता है।

सरकारी कार्यालयों में आये बदलाव पर खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आपने देखा होगा, जैसे ही कोई कहता है ‘सरकारी दफ्तर’ तो आपके मन में फाइलों के ढ़ेर की तस्वीर बन जाती है । आपने फिल्मों में भी ऐसा ही कुछ देखा होगा। सरकारी दफ्तरों में इन फाइलों के ढ़ेर पर कितने ही मजाक बनते रहते हैं, कितनी ही कहानियां लिखी जा चुकी हैं। बरसों-बरस तक ये फाइलें ऑफिस में पड़े-पड़े धूल से भर जाती थीं, वहां, गंदगी होने लगती थी – ऐसी दशकों पुरानी फाइलों और कबाड़ को हटाने के लिए एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। आपको ये जानकर खुशी होगी कि सरकारी विभागों में इस अभियान के अद्भुत परिणाम सामने आए हैं। साफ-सफाई से दफ्तरों में काफी जगह खाली हो गई है। इससे दफ्तर में काम करने वालों में एक स्वदायित्व का भाव भी आया है। अपने काम करने की जगह को स्वच्छ रखने की गंभीरता भी उनमें आई है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा, कि जहां स्वच्छता होती है, वहां, लक्ष्मी जी का वास होता है । हमारे यहाँ ‘कचरे से कंचन’ का विचार बहुत पुराना है। देश के कई हिस्सों में ‘युवा’ बेकार समझी जाने वाली चीजों को लेकर, कचरे से कंचन बना रहे हैं । तरह-तरह के नवान्वेषण कर रहे हैं। इससे वो पैसे कमा रहे हैं, रोजगार के साधन विकसित कर रहे हैं। ये युवा अपने प्रयासों से टिकाऊ जीवनशैली को भी बढ़ावा दे रहे हैं । मुंबई की दो बेटियों का ये प्रयास, वाकई बहुत प्रेरक है । अक्षरा और प्रकृति नाम की ये दो बेटियाँ, कतरन से फैशन के सामान बना रही हैं । आप भी जानते हैं कपड़ों की कटाई-सिलाई के दौरान जो कतरन निकलती है, इसे बेकार समझकर फेंक दिया जाता है । अक्षरा और प्रकृति की टीम उन्हीं कपड़ों के कचरे को फैशन उत्पाद में बदलती है। कतरन से बनी टोपियां, बैग हाथों-हाथ बिक भी रही है।”

Previous Post

ग्वालियर: श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की ₹100 करोड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया

Next Post

संसद शीतकालीन सत्र: अडानी विवाद पर कांग्रेस ने की चर्चा की मांग

Next Post
बांग्लादेश हिंसा पर भारत में हुई बड़ी बैठक, जयशंकर ने बताए जलते मुल्क के हाल

संसद शीतकालीन सत्र: अडानी विवाद पर कांग्रेस ने की चर्चा की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कैटरीना कैफ चाहती थीं दोबारा जुड़ना रणबीर कपूर से: रिपोर्ट
  • ईंधन महंगा, उड़ानें होंगी महंगी: हवाई किराए में बड़ा उछाल संभव
  • अडानी समूह का बड़ा दांव, 2035 तक 10 GW परमाणु ऊर्जा लक्ष्य
  • राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी की छापेमारी, 3000 करोड़ के लेनदेन की जांच
  • बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In