• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संभल: शाही जामा मस्जिद

संभल: शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा, एक की मौत

November 24, 2024
कैटरीना कैफ चाहती थीं दोबारा जुड़ना रणबीर कपूर से: रिपोर्ट

कैटरीना कैफ चाहती थीं दोबारा जुड़ना रणबीर कपूर से: रिपोर्ट

June 25, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

ईंधन महंगा, उड़ानें होंगी महंगी: हवाई किराए में बड़ा उछाल संभव

June 25, 2026
अडाणी समूह पर अमेरिकी समन विवाद: शेयरों में एक लाख करोड़ का नुकसान

अडानी समूह का बड़ा दांव, 2035 तक 10 GW परमाणु ऊर्जा लक्ष्य

June 25, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी की छापेमारी, 3000 करोड़ के लेनदेन की जांच

June 25, 2026
बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका

बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका

June 25, 2026
सफेद पुखराज: सौंदर्य, समृद्धि और संतुलन का रत्न

सफेद पुखराज: सौंदर्य, समृद्धि और संतुलन का रत्न

June 25, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 25 जून 2026

June 25, 2026
हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 24, 2026
एयर इंडिया

दिल्ली-अमृतसर उड़ान भटकी, कुछ देर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में रही

June 24, 2026
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, टिकट कैंसिलेशन और बोर्डिंग प्वाइंट में बदलाव

रेल यात्रियों के लिए सख्ती: धूम्रपान पर ₹2000 जुर्माना, अवैध फेरीवालों को हो सकती है जेल

June 24, 2026
साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

June 24, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

संभल: शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा, एक की मौत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 24, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
संभल: शाही जामा मस्जिद

File Photo

डेस्क:यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे को लेकर रविवार की सुबह हुए बवाल में एक शख्‍स की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक गली में से भीड़ ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। इस दौरान एक अज्ञात की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि डिप्टी कलेक्टर, एसपी के पीआरओ और सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़ते हुए भीड़ को दौड़ा लिया। गुस्साई भीड़ ने मस्जिद के बाहर खड़ी कारों और बाइकों में आग लगा दी, जिससे कई गाड़ियां जल गईं। हालात को देखते हुए जिले के सभी बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। डीआईजी ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

सदर शाही जामा मस्जिद पर एक बार फिर हरिहर मंदिर होने का दावा किया गया। कैलादेवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी ने सिविल न्यायालय में वाद दायर किया था। 19 नवंबर को सर्वे किया गया था, उस दिन भी भीड़ आक्रोशित थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने हालात संभाल लिए थे। रविवार सुबह को कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव के साथ डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ टीम सर्वे करने के लिए पहुंची। पुलिस ने मस्जिद के बाहर सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया लेकिन कुछ देर में ही भीड़ जुट गई। चंद मिनटों में ही हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन एक गली में से आई भीड़ ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग किया। इस दौरान गोली लगने से एक अज्ञात की मौत हो गई जबकि डीप्टी कलेक्टर रमेश बाबू, एसपी के पीआरओ संजीव kumar और सिपाही आशीष वर्मा घायल हो गए । पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिए लाठी चार्ज की और आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ पीछे हटती लेकिन फिर से आगे बढ़ जाती।

बाजार हुआ बंद

संभल। गुस्साई भीड़ ने मस्जिद के बाहर खड़ी कार और बाइकों को फूंक दिया। बवाल की सूचना पर डीआईजी संभल पहुंचे और जामा मस्जिद पहुंचकर एसपी से हालातों के बारे में जानकारी ली। टीम ने कड़ी सुरक्षा में सर्वे किया और दो घंटे बाद बाहर निकल गई। सर्वे के बाद भी शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। संभल में बवाल के बाद अधिकांश क्षेत्रों में बाजार बंद है।

मायावती ने सरकार और सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की मांग की

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी के संभल जिले की शाही जामा मस्जिद को लेकर अचानक विवाद, सुनवाई और फिर उसके फौरन ही बाद आपाधापी में सर्वे की खबरें राष्ट्रीय चर्चा व मीडिया की सुर्खियों में है, किन्तु इस प्रकार से सदभाव व माहौल को बिगाड़ने का संज्ञान सरकार तथा मा. सुप्रीम कोर्ट को भी जरूर लेना चाहिए।

Previous Post

जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटी विशाखा त्रिपाठी की सड़क हादसे में मौत

Next Post

ग्वालियर: श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की ₹100 करोड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया

Next Post
रेप के आरोपी पर प्रशासन का सख्त ऐक्शन, घर पर चला दिया बुलडोजर

ग्वालियर: श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की ₹100 करोड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कैटरीना कैफ चाहती थीं दोबारा जुड़ना रणबीर कपूर से: रिपोर्ट
  • ईंधन महंगा, उड़ानें होंगी महंगी: हवाई किराए में बड़ा उछाल संभव
  • अडानी समूह का बड़ा दांव, 2035 तक 10 GW परमाणु ऊर्जा लक्ष्य
  • राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी की छापेमारी, 3000 करोड़ के लेनदेन की जांच
  • बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In