• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाश्रमण

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी एवं आचार्य शिवमुनि का आत्मीय मिलन

November 24, 2024
हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 24, 2026
एयर इंडिया

दिल्ली-अमृतसर उड़ान भटकी, कुछ देर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में रही

June 24, 2026
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, टिकट कैंसिलेशन और बोर्डिंग प्वाइंट में बदलाव

रेल यात्रियों के लिए सख्ती: धूम्रपान पर ₹2000 जुर्माना, अवैध फेरीवालों को हो सकती है जेल

June 24, 2026
साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

June 24, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा

June 24, 2026
पाक परमाणु धमकी पर आदित्य ठाकरे और ओवैसी का मोदी सरकार से सवाल

मुंबई में जलभराव पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे ने सरकार को घेरा

June 24, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

June 24, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, फर्जी दस्तावेजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

June 24, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्पष्ट संदेश: पुरानी मध्यस्थता व्यवस्थाओं की हो समीक्षा

June 24, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए नियम क्या हैं? 30-90 दिन वाले प्रावधानों पर सवाल

June 24, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की गिरावट का फायदा क्यों नहीं? पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 24, 2026
पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी एवं आचार्य शिवमुनि का आत्मीय मिलन

महाश्रमण जी की आत्मीयता हमें खींच लाती है – आचार्य शिवमुनि जी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 24, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0

सूरत:सिटीलाइट तेरापंथ भवन का विशाल प्रांगण में आज अनूठी रौनक छाई हुई थी। हजारों श्रद्धालुओं से यह विशाल भवन भी छोटा प्रतीत हो रहा था। मौका था जैन धर्म के दो प्रभावक आचार्यों के आध्यात्मिक मिलन का। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी एवं स्थानकवासी श्रमण संघ के आचार्य शिवमुनि जी का आज तेरापंथ भवन में आध्यात्मिक आत्मीय मिलन हुआ। पूर्व में सन् 2023 में दोनों महापुरुषों का सूरत में ही शांगरीला में मिलन हुआ था। आज पुनः जैन एकता का आत्मीय नजारा देख श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। मानों दो भाइयों का मिलन हो रहा हो। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ एवं स्थानकवासी श्रमणसंघ द्वारा संवतसरी एकता भी एक उल्लेखीय तथ्य है। आज दोनों संघों के साधु साध्वियों का सूरत शहर में आत्मीय मिलन इस धर्मनगरी की महिमा को वृद्धिंगत करने वाला रहा। प्रातः पीपलोद में श्री संजय सुराणा के निवास स्थान से प्रस्थान कर गुरूदेव का सिटीलाइट पदार्पण हुआ। तत्पश्चात आचार्यश्री शिवमुनि जी से आध्यात्मिक भेंट एवं धर्म सभा में प्रवचन का क्रम रहा। कल यह से विहार कर आचार्यश्री पर्वतपाटिया पधारेंगे जहां एक दिवसीय प्रवास है।

मंगल प्रवचन में आचार्य श्री महाश्रमण ने कहा –इस दुनिया में मंगल सबको प्रिय होता है व मंगल की कामना हर कोई करता है। नारियल, गुड, चवली, मुहूर्त आदि ये सभी मंगल के बाह्य रूप है, छोटे मंगल है। धर्म को उत्कृष्ट मंगल कहा गया है। प्रश्न हो सकता है – कौनसा धर्म ? सनातन, बौद्ध, इस्लाम, जैन या कोई अन्य धर्म नहीं बल्कि यहाँ अहिंसा, संयम व तप से युक्त धर्म को मंगल कहा गया है। इसकी पालना कोई भी करे, उसे लाभ होता है। न दिगम्बर बनने मात्र से मोक्ष प्राप्ति होती है न श्वेताम्बर बनने मात्र से। मोक्ष की प्राप्ति कषाय मुक्ति से ही संभव है। जिसका मन धर्म में रमा रहता है उसे देवता भी नमस्कार करते हैं। हम लोग जैन शासन से जुड़े हैं, जहाँ वीतरागता की प्राप्ति मुख्य तत्व होता है और जहाँ धर्म की प्रधानता रहती है। भगवान महावीर हम सबके आदरणीय है। आज आचार्य शिवमुनि जी से मिलन हुआ है। इससे पहले भी पाली, दिल्ली आदि स्थानों में मिलन हुआ। यह साम्प्रदायिक सौहार्द का परिचायक है। मुझे ज्ञात हुआ कि सूरत में आने का प्रोग्राम बन रहा है तो मिलने की इच्छा व्यक्त की। आपका स्नेह एवं वात्सल्य भाव हमें मिलता है। हम सभी अपनी अपनी साधना के साथ धर्मद्योत करते रहे।

महाश्रमण जी की आत्मीयता हमें खींच लेती है – आचार्य शिवमुनि जी
उद्बोधन प्रदान करते हुए आचार्य श्री शिवमुनि जी ने कहा कि भगवान महावीर आज विद्यमान नहीं है सिद्ध मुक्त हो चुके है किन्तु उनकी साधना, करुणा, मैत्री आज भी विद्यमान है। आचार्य श्री महाश्रमण जी लंबी पदयात्रा कर रहे है। आपका प्रेम, आत्मीयता हमें खींच लेती है। महाश्रमण जी ने बुलाया और हम खींचे चले आए। आज का यह दिवस विशेष है। आपके साथ लगता नहीं हम दो है हम एक ही है। मानों एक वृक्ष की दो शाखा है। पूर्व में आचार्य श्री तुलसी एवं आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी से भी मिलन हुआ। निर्ग्रंथ वह होता है जो ‌‌ऋजु होता है। आपकी सरलता हमे आपके पास बुला लेती है। आपने संवत्सरी एकता की शुरुआत की वह अपने आप में एक मिसाल है और भी अब इसमें जुड़ते चले जाएंगे। हम पहले भी एक थे अब भी एक है आगे भी एक रहेंगे। हम महावीर की साधना पथ पर आगे बढ़ते रहे।

इस अवसर पर मुख्यमुनि श्री महावीर कुमार जी, श्रमण संघ के मंत्री शिरीष मुनिजी, शुभम मुनिजी ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुनि श्री कुमारश्रमण ने किया। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा सूरत द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्री संजय सुराणा का अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

आठ दिनों में 250 किलोमीटर से अधिक पदयात्रा कर गुरुदर्शन करने पहुंचे मुनि कमल कुमार जी
आचार्य श्री का सिटीलाइट प्रवास के तृतीय दिन एक और दृष्टि से सूरतवासियों के लिए ऐतिहासिक बन गया। जब मात्र नौ दिन में मुंबई के डोंबिवली से 250 किमी से अधिक की पदयात्रा तय कर तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी ठाणा –3 ने आज गुरु दर्शन किए।

Previous Post

ड्राइविंग सीट पर टीम भारत

Next Post

अडानी समूह पर सुप्रीम कोर्ट में नया आवेदन दायर

Next Post
गौतम अडानी

अडानी समूह पर सुप्रीम कोर्ट में नया आवेदन दायर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • दिल्ली-अमृतसर उड़ान भटकी, कुछ देर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में रही
  • रेल यात्रियों के लिए सख्ती: धूम्रपान पर ₹2000 जुर्माना, अवैध फेरीवालों को हो सकती है जेल
  • साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In