• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: 29 नवंबर को तय होगा शेड्यूल

November 27, 2024
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर

June 19, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता

June 19, 2026
समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

June 19, 2026
अल कायदा से नफरत है, तानाशाहों से नहीं” – गब्बार्ड का स्पष्ट संदेश

कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप

June 19, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज

June 19, 2026
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: 29 नवंबर को तय होगा शेड्यूल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 27, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

स्पोर्ट्स डेस्क:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का बोर्ड अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 29 नवंबर को वर्चुअल (ऑनलाइन) बैठक करेगा। टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित करने में काफी विलंब हो चुका है। देरी का कारण भारत द्वारा दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए पाकिस्तान में खेलने से इनकार करना है। भारत ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।

जय शाह एक दिसंबर को संभालेंगे कार्यभार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) चाहता है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाए जिसमें भारत के मुकाबले किसी तीसरे देश में आयोजित किए जाएं। भारत की पसंद यूएई है। इस पर अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सहमति नहीं जताई है। आईसीसी के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को पीटीआई को बताया, ‘‘आईसीसी बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिए 29 नवंबर को बैठक करेगा।’’ यह महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक बीसीसीआई सचिव जय शाह के एक दिसंबर को आईसीसी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से दो दिन पहले हो रही है। वह और बोर्ड के अन्य सदस्य नए पदाधिकारियों के कार्यभार संभालने से पहले मामले को सुलझाने के इच्छुक होंगे।

पाकिस्तान बोर्ड को ये पेशकश की जाएगी
कार्यक्रम और स्थल को लेकर गतिरोध नहीं टूटने के कारण आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्क्ले और सीईओ ज्यौफ अलार्डिस सहित मौजूदा पदाधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने आखिर क्यों इस मुद्दे का पहले हल नहीं निकाला और इसे अंतिम समय के लिए छोड़ दिया। भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए यथास्थिति बरकरार रखी है जिससे चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत कराना ही सबसे व्यावहारिक विकल्प नजर आ रहा है। ऐसी स्थिति में भारत के मुकाबले पाकिस्तान के बाहर होंगे। सूत्रों ने कहा है कि पीसीबी अगर हाइब्रिड मॉडल पर राजी होता है तो उसे सात करोड़ डॉलर की मेजबानी फीस के अलावा वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की जाएगी।

पीसीबी ने स्टेडियम पर लाखों डॉलर खर्च किए
इस तरह का मॉडल पिछले साल अपनाया गया था जब भारत ने अपने एशिया कप मुकाबले श्रीलंका में खेले थे जबकि पाकिस्तान ने चार ग्रुप मुकाबलों की मेजबानी की थी। पीसीबी ने कराची, रावलपिंडी और लाहौर में स्टेडियम के नवीनीकरण पर लाखों डॉलर खर्च किए है। चैंपियंस ट्रॉफी 1996 में पाकिस्तान की सह मेजबानी में हुए विश्व कप के बाद देश में होने वाली पहली आईसीसी प्रतियोगिता होगी। श्रीलंका की टीम बस पर 2009 में हुए हमले के कारण वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी से महरूम रहे पाकिस्तान ने हाल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित बड़ी टीमों की अपने देश में मेजबानी की है।

सिर्फ ICC टूर्नामेंट में भिड़ते हैं भारत-पाकिस्तान
आईसीसी ने 2021 में पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी दी थी इसलिए पीसीबी पर प्रशंसकों का लगातार दबाव पड़ रहा है कि वे सभी मुकाबलों का आयोजन देश में करें। पीसीबी ने साथ ही धमकी दी है कि अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं आता तो वह भी अपनी राष्ट्रीय टीम को भविष्य में होने वाली आईसीसी प्रतियोगिताओं के लिए वहां नहीं भेजेगा। पाकिस्तान ने पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए भारत का दौरा किया था और यह सात साल में टीम का पहला भारत दौरा था। भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से सिर्फ आईसीसी प्रतियोगिताओं और एशिया कप में ही खेलते हैं।

Previous Post

प्रदोष की पूजा कब करें, जानें शिव पूजन की आसान विधि

Next Post

संजय राउत ने शिंदे और अजित पवार को मोदी-शाह का गुलाम बताया

Next Post
संजय राउत

संजय राउत ने शिंदे और अजित पवार को मोदी-शाह का गुलाम बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर
  • राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता
  • समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश
  • कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप
  • भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In