• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संजय राउत

संजय राउत ने शिंदे और अजित पवार को मोदी-शाह का गुलाम बताया

November 27, 2024
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

संजय राउत ने शिंदे और अजित पवार को मोदी-शाह का गुलाम बताया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 27, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
संजय राउत

File Photo

डेस्क:महाराष्ट्र में जारी असमंजस पर शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने महायुति गठबंधन पर तीखा तंज कसा है। राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार का मजाक उड़ाया है और कहा है कि ये दोनों मोदी-शाह के गुलाम हैं। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउत ने कहा कि ये दोनों नेता जब खुद अपनी पार्टी के लिए कोई फैला नहीं ले सकते तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार पर फैसला कैसे कर सकते है। दोनों नेता भाजपा के न सिर्फ सहयोगी हैं बल्कि मोदी-शाह के गुलाम हैं। राउत ने कहा, “सीएम का फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।”

इसके आगे संजय राउत ने कहा, “एकनाथ शिंदे और अजित पवार अपनी पार्टियों के लिए खुद फैसले नहीं ले सकते। ये दोनों पार्टियां अमित शाह और पीएम मोदी की गुलाम हैं और बीजेपी की सहयोगी हैं।” प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस को सीएम चुना जाएगा। राउत ने कहा, “फिलहाल बीजेपी के पास बहुमत है, बस कुछ सीटों की कमी है, लेकिन मैं मानता हूं कि उनके पास ताकत है, अगर उनके पास बहुमत नहीं है तो वे बहुमत के लिए एकनाथ शिंदे और अजित पवार की पार्टियों को तोड़ सकते हैं। वे इस मामले में विशेषज्ञ हैं, यह महाराष्ट्र में पहले भी देखा जा चुका है।” शिवसेना सांसद ने कहा, “मेरे हिसाब से देवेंद्र फडणवीस अगले सीएम होंगे।”

बता दें कि इससे पहले आज दिन में एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने अगली सरकार बनने तक उन्हें पद पर बने रहने को कहा है। हालांकि, महायुति गठबंधन ने अभी तक महाराष्ट्र के नए सीएम पर कोई फैसला नहीं किया है। इसलिए असमंजस बरकरार है। इस बीच, शिवसेना नेता और निवर्तमान कैबिनेट में राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय उन्हें मान्य होगा।

केसरकर ने उम्मी जताई है कि एकनाथ शिंदे फिर से सरकार का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि महायुति के नेता आपस में बैठकर चर्चा करेंगे और दिल्ली जाएंगे और फिर कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “सीएम शिंदे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे, वह उन्हें स्वीकार्य होगा।” जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई पसंदीदा उम्मीदवार है, तो उन्होंने कहा कि अभी तक सीएम पद के लिए कोई स्पष्ट पसंदीदा नहीं है क्योंकि पार्टी के नेता आपस में चर्चा कर रहे हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “तीनों नेता आपस में चर्चा कर रहे हैं, जब वे चर्चा करेंगे तो कोई अच्छा निर्णय लिया जाएगा।” एकनाथ शिंदे ने मंगलवार की सुबह ही अपने समर्थकों से मुंबई या कहीं और जमा नहीं होने की अपील की थी। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था, जिसमें लिखा गया है, “मेरे प्रति प्रेम के कारण, कुछ मंडलियों ने सभी से एक साथ इकट्ठा होने और मुंबई आने की अपील की है। मैं आपके प्यार के लिए बहुत आभारी हूं। लेकिन मैं अपील करता हूं कि कोई भी इस तरह से मेरे समर्थन में एक साथ न आए। एक बार फिर मेरा विनम्र अनुरोध है कि शिवसेना कार्यकर्ता वर्षा बंगले (सीएम का आधिकारिक निवास) या कहीं और इकट्ठा न हों।”

बता दें कि हालिया चुनावों में एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के ‘महायुति’ गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा की 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) को सिर्फ 46 सीट मिलीं। भाजपा द्वारा सबसे अधिक 132 सीट जीतने के बाद फडणवीस के मुख्यमंत्री पद का दावेदार होने की अटकलें लगने लगीं। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीट पर जीत हासिल की है।

Previous Post

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: 29 नवंबर को तय होगा शेड्यूल

Next Post

जीत पर ईवीएम सही, हार पर खराब? सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Next Post
सुप्रीम कोर्ट

जीत पर ईवीएम सही, हार पर खराब? सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In