• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बाल विवाह

बाल विवाह मुक्त भारत: 2029 तक 5% दर का लक्ष्य

November 27, 2024
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय

June 16, 2026
स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

June 16, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ेगा निवेश: अश्विनी वैष्णव

June 16, 2026
आईपीओ बाजार में टेक्नो पेंट्स की एंट्री, सचिन तेंदुलकर के साथ बढ़ेगा विस्तार

क्राफ्ट पेय कंपनी एलबी ब्रूअर्स का बड़ा दांव, बिक्री और आईपीओ पर फोकस

June 16, 2026
“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

अमीषा पटेल बोलीं: ‘गदर’ की असली ताकत उसकी भावनात्मक कहानी थी

June 16, 2026
बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

June 16, 2026
करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

June 16, 2026
हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

June 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 16 जून 2026

June 16, 2026
हत्या के आरोपों से सियासत तेज: वेणुगोपाल ने गृह मंत्रालय से कार्रवाई मांगी

हत्या के आरोपों से सियासत तेज: वेणुगोपाल ने गृह मंत्रालय से कार्रवाई मांगी

June 15, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

क्रिकेट का ड्रामा: भारत ए बनाम श्रीलंका ए, नतीजा सुपर ओवर में तय

June 15, 2026
भगवंत मान पंथ विरोधी और गुरु दोषी करार, अकाल तख्त ने क्यों लिया ये फैसला?

भगवंत मान पंथ विरोधी और गुरु दोषी करार, अकाल तख्त ने क्यों लिया ये फैसला?

June 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बाल विवाह मुक्त भारत: 2029 तक 5% दर का लक्ष्य

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 27, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बाल विवाह

Image Courtesy: Google

डेस्क:भारत में गत एक साल में करीब दो लाख बाल विवाह रोके गए लेकिन अब भी देश में हर पांच में से एक लड़की की शादी कानूनी उम्र 18 साल से पहले कर दी जाती है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने साथ ही रेखांकित किया कि देश को इस बुराई से पूरी तरह मुक्त करना होगा। मंत्री ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 2029 तक बाल विवाह दर को पांच प्रतिशत से नीचे लाने के उद्देश्य से विशिष्ट कार्य योजनाएं बनाने का आग्रह किया।

‘बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान’ पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, राजस्थान, त्रिपुरा, असम और आंध्र प्रदेश पर विशेष तौर पर केंद्रित है जहां पर इस तरह के मामले सबसे अधिक आते हैं। इसके तहत ऐसे करीब 300 जिलों पर भी ध्यान दिया जाएगा जहां बाल विवाह की दर राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक है।

देवी ने कहा, ‘‘बाल विवाह हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है और यह एक ऐसी कुप्रथा है जो लाखों लड़कियों की क्षमता को सीमित करती है। आज हमारे देश में हर पांच में से एक लड़की की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है। बाल विवाह मानवाधिकार उल्लंघन के सबसे गंभीर रूपों में से एक है और कानून के तहत एक अपराध भी है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि बाल विवाह रोकथाम अधिनियम जैसे कानून महत्वपूर्ण हैं लेकिन ‘‘हमें जागरूकता बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अकेले कानून से इस कुप्रथा का उन्मूलन नहीं हो सकता।’’

देवी ने इस क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा कि दक्षिण एशिया में बाल विवाह की दर में आई तीव्र वैश्विक गिरावट में भारत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आंकड़ों के मुताबिक गत एक वर्ष में करीब दो लाख बाल विवाह रोके गए हैं। इसके अतिरिक्त, संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार बाल विवाह दरों में सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक गिरावट दक्षिण एशियाई देशों में देखी गई है, और इस उपलब्धि में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है।’’

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य बाल विवाह का उन्मूलन करने के लिए सामूहिक प्रयास में विभिन्न हितधारकों को शामिल करना है। इस पहल की एक प्रमुख विशेषता बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल की शुरुआत है, जो जागरूकता बढ़ाने, मामलों की रिपोर्ट करने और प्रगति की निगरानी करने के लिए एक मंच है।

 

Previous Post

एकनाथ शिंदे ने जीत का श्रेय जनता और बीजेपी को दिया

Next Post

अजमेर दरगाह: संकट मोचन मंदिर होने का दावा कोर्ट में मंजूर

Next Post
अजमेर दरगाह

अजमेर दरगाह: संकट मोचन मंदिर होने का दावा कोर्ट में मंजूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय
  • स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश
  • भारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ेगा निवेश: अश्विनी वैष्णव
  • क्राफ्ट पेय कंपनी एलबी ब्रूअर्स का बड़ा दांव, बिक्री और आईपीओ पर फोकस
  • अमीषा पटेल बोलीं: ‘गदर’ की असली ताकत उसकी भावनात्मक कहानी थी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In