• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाश्रमण

समय का करे सदुपयोग – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण

November 29, 2024
विद्या से अधिक मूल्यवान है—विवेक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

विद्या से अधिक मूल्यवान है—विवेक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

May 14, 2026
ममता बनर्जी वकील के रूप में उच्च न्यायालय पहुँचीं, बार काउंसिल ने माँगा प्रमाणपत्र

ममता बनर्जी वकील के रूप में उच्च न्यायालय पहुँचीं, बार काउंसिल ने माँगा प्रमाणपत्र

May 14, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए टीम का ऐलान, श्रीलंका दौरे पर तिलक वर्मा करेंगे नेतृत्व

May 14, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू, निजी कंपनियों के लिए भी निर्देश जारी

May 14, 2026
बीच समुद्र में भारतीय जहाज़ पर हमला, भारत ने कहा—यह पूरी तरह अस्वीकार्य

बीच समुद्र में भारतीय जहाज़ पर हमला, भारत ने कहा—यह पूरी तरह अस्वीकार्य

May 14, 2026
राष्ट्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण: चुनाव आयोग ने लोकतंत्र को सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम लागू किए

निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल, देश के कई राज्यों में गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू

May 14, 2026
अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन पर ईरान ने ब्रिक्स से मांगा स्पष्ट रुख

अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन पर ईरान ने ब्रिक्स से मांगा स्पष्ट रुख

May 14, 2026
ब्रिक्स को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वय और संवाद जरूरी: जयशंकर

ब्रिक्स को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वय और संवाद जरूरी: जयशंकर

May 14, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के संकेत, आरबीआई की चेतावनी से बढ़ी चिंता

May 14, 2026
जयपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, 1 की मौत और 2 घायल

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत; दो दर्जन से अधिक घायल

May 14, 2026
केरल में वी. डी. सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री, वेणुगोपाल को बड़ा झटका

केरल में वी. डी. सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री, वेणुगोपाल को बड़ा झटका

May 14, 2026
कर्नाटक

सिद्धारमैया बनाम शिवकुमार की चर्चा फिर तेज, पोस्टरों से बढ़ी सियासी हलचल

May 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 14, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

समय का करे सदुपयोग – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण

जैन धर्म की दो धाराओं का आत्मीय मिलन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 29, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
समय का करे सदुपयोग – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
महाश्रमण
समय का करे सदुपयोग – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
समय का करे सदुपयोग – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
समय का करे सदुपयोग – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
समय का करे सदुपयोग – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
समय का करे सदुपयोग – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण
समय का करे सदुपयोग – युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण

सूरत: युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी चतुर्विध धर्मसंघ के साथ सूरत शहर के कोने कोने को अध्यात्म की आभा से ज्योतित कर रहे है। पर्वत पाटिया, अमरोली, कतारगाम आदि क्षेत्रों को पावन बना दो दिवसीय प्रवास के अंतर्गत अड़ाजन–पाल क्षेत्र में प्रवास रत आचार्यश्री के दर्शन सेवा हेतु एक ओर जहां लोगों का तांता लगा हुआ है वही इन दो दिनों में अनेकानेक जैन संप्रदाय के आचार्य भगवंत तथा साधु–साध्वियों से आचार्य श्री की आध्यात्मिक भेंट हुई। गुरु राम पावन भूमि में आचार्य श्री रश्मिरत्न सुरी जी से आचार्यश्री का आध्यात्मिक मिलन हुआ वही प्रवास स्थल के समीप ही राज विहार में गच्छाधिपति आचार्य श्री राजशेखर सुरीश्वर जी से अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्य श्री महाश्रमण जी का आध्यात्मिक स्नेह मिलन हुआ एवं धर्म चर्चा हुई। जैन एकता के प्रबल संवाहक आचार्यश्री महाश्रमण जी के पावन प्रवास से मानों सकल जैन समाज में एक नई जागृति आई हुई है। स्थानीय तेरापंथ सभा की भवन हेतु निर्धारित भूमि पर भी गुरुदेव द्वारा मंगलपाठ प्रदान किया गया। सूरत प्रवास के अंतिम पड़ाव के रूप में कल जहांगीरपुरा में महावीर संस्कार धाम में मंगल भावना समारोह एवं प्रवास व्यवस्था समिति द्वारा ध्वज हस्तांतरण का कार्यकम समायोजित होना है।

मंगल प्रवचन में धर्म देशना देते हुए आचार्य श्री ने कहा –छह द्रव्यों में काल भी एक प्रकार का द्रव्य है। समय कभी ठहरता नहीं सदा प्रवाहमान होता है। पानी के प्रवाह को तो फिर भी पाल बांधकर रोका जा सकता है पर समय के प्रवाह को रोकने की क्षमता किसी में नहीं होती। मेघ का पानी समान रूप से सभी को मिलता है, सूर्य का प्रकाश भी सबको सामान प्राप्त होता है व चांद की चांदनी भी। इनके लिए ऐसा नहीं है कि ये रुपए लेकर प्रदान करते है। इसी प्रकार समय है। ये चारों चीजें मुफ्त में व्यक्ति हो प्राप्त होती है। फिर कोई चाहे छोटा हो या बड़ा व अमीर हो या गरीब इनका कोई शुल्क नहीं लगता। पैसे से तो बाजार में सब मिल जाता है पर ये चारों चीजें उदारता की श्रेणी में आती हैं। षट् द्रव्यों में धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय आदि सब द्रव्य बिना पैसे के उपलब्ध होते है इसलिए उदार हैं व किसी में भेदभाव नही रखते।

गुरुदेव ने आगे फरमाया कि षट् द्रव्यों में जीवास्तिकाय एक दूसरे का सहयोग करते हैं। तत्वार्थ सूत्र में कहा गया है – परस्परोपग्रह जीवानाम। अर्थात जीव परस्पर एक दूसरे का सहयोग करते है। सामुदायिक जीवन एक दूसरे के सहयोग चलता है। मुफ्त व बिना मूल्य के मिलने वाली चीज का भी अवमूल्यन न हो। हम समय के हर भाग का भी सही उपयोग करें तो इस जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर डोम्बिवली, मुंबई में चातुर्मास संपन्न कर समागत मुनि नमी कुमार जी, मुनि अमन कुमार जी, मुनि मुकेश कुमार जी ने विचार रखे। मंच संचालन मुनि दिनेश कुमार जी ने किया।
स्वागत अभिव्यक्ति के क्रम में साध्वी मेधावी प्रभा जी, श्री सुनील गुलगुलिया, श्री मुक्ति भाई पारिख, मुमुक्षु कल्प, उपासक अशोक भाई संघवी ने भावाभिव्यक्ति दी। ज्ञानशाला के बच्चों ने आचार्यश्री के जीवन परिचय पर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में जैन विश्व भारती के मंत्री श्री सलिल लोढ़ा ने अपने विचार प्रकट किए। सम्मानित सदस्यों द्वारा साहित्य वाहिनी की चाबी जैन विश्व भारती के अध्यक्ष श्री अमरचंद जी लुंकड आदि पदाधिकारियों को गुरुदेव सन्निधि में भेंट की गई। श्री बालू भाई पटेल ने अपनी पुस्तक का गुरूदेव के समक्ष विमोचन किया।

Previous Post

वक्फ संशोधन विधेयक और बांग्लादेश संकट पर कोलकाता में विरोध

Next Post

नवजोत कौर के इलाज पर 850 करोड़ का नोटिस

Next Post
नवजोत

नवजोत कौर के इलाज पर 850 करोड़ का नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विद्या से अधिक मूल्यवान है—विवेक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • ममता बनर्जी वकील के रूप में उच्च न्यायालय पहुँचीं, बार काउंसिल ने माँगा प्रमाणपत्र
  • भारत ए टीम का ऐलान, श्रीलंका दौरे पर तिलक वर्मा करेंगे नेतृत्व
  • दिल्ली में ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू, निजी कंपनियों के लिए भी निर्देश जारी
  • बीच समुद्र में भारतीय जहाज़ पर हमला, भारत ने कहा—यह पूरी तरह अस्वीकार्य
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In