• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ट्रंप ट्रूडो

ट्रंप की धमकी के बाद ट्रूडो की फ्लोरिडा यात्रा

November 30, 2024
ब्राजील-अमेरिका संबंधों में दरार, लूला ने ट्रंप से बात करने से किया इनकार

युद्ध नहीं वार्ता चाहिए: लूला दा सिल्वा ने ट्रंप को दिखाया पुराना ईरान समझौता

May 8, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर होंगे और बड़े हमले : ट्रंप

May 8, 2026
भारत में अमेरिकी दूतावास का बयान: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता हमारी प्राथमिकता

भारत में अमेरिकी दूतावास का बयान: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता हमारी प्राथमिकता

May 8, 2026
बजाज चेतक ईवी

ई-स्कूटर बाजार में बजाज चेतक की धमाकेदार छलांग, हिस्सेदारी दोगुनी

May 8, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

भारत का रियल एस्टेट बनेगा वैश्विक दिग्गज, 2047 तक 5.8 ट्रिलियन डॉलर का अनुमान

May 8, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

बीसीसीआई का बड़ा कदम? गर्लफ्रेंड्स के टीम होटल में रहने पर लग सकती है रोक

May 8, 2026
चेतेश्वर पुजारा

यदि अवसर मिले तो वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट अवश्य खेलना चाहिए: चेतेश्वर पुजारा

May 8, 2026
आशा भोसले मेरी यादों में हमेशा मौजूद हैं: अदनान सामी

आशा भोसले मेरी यादों में हमेशा मौजूद हैं: अदनान सामी

May 8, 2026
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा धमाल

स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी प्लान का खुलासा, मेकर्स ने दी जानकारी

May 8, 2026
आम के लड्डू: आम की मिठास से बनी पारंपरिक देसी मिठाई

आम के लड्डू: आम की मिठास से बनी पारंपरिक देसी मिठाई

May 8, 2026
तांबे का लोटा दान: परंपरा, विज्ञान और आध्यात्म का संगम

तांबे का लोटा दान: परंपरा, विज्ञान और आध्यात्म का संगम

May 8, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 8 मई 2026

May 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 8, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

ट्रंप की धमकी के बाद ट्रूडो की फ्लोरिडा यात्रा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 30, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ट्रंप ट्रूडो

File Photo

डेस्क:अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो डरे हुए हैं। उनकी हरकतों से ही उनकी घबराहट का अंदाजा लगाया जा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप की की 25 फीसदी टैरिफ की चेतावनी के बाद वह उन्हें मनाने उनके घर ही पहुंच गए।बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के प्लान में मेक्सिको से ड्रग्स सप्लाई और अवैध प्रवासियों को रोकना शामिल है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो कह ही चुके हैं कि ट्रंप जो कहते हैं, वह करके दिखा देते हैं। ऐसे में वह आनन-फानन में डोनाल्ड ट्रंप से मिलने पहुंच गए।

ट्रूडो के कार्यालय की तरफ से फ्लोरिडा दौरे का कोई भी शेड्यूल साझा नहीं किया गया है। हालांकि उन्हें फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच पर एक होटल से निकलते देखा गया। रॉयटर्स के मुताबिक वह डोनाल्ड ट्रंप से मार अ लागो रिजोर्ट में मुलाकात करेंगे। दोनों साथ में डिनर करेंगे और कई मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। हालांकि उनके बीच की चर्चा को गुप्त रखा जाएगा। इस मामले में ट्रूडो के कार्यालय की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

बता दें कि सोमवार को ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर कनाडा और मेक्सिको ड्रग्स तस्करी और अवैध प्रवासियों पर रोक नहीं लगाते हैं तो उनके हर उत्पाद पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया जाएगा। चीन, कनाडा और मेक्सिको के अधिकारियों को सीधी चेतावनी दी गई थी। अगर अमेरिका इन देशों के खिलाफ ऐसा कदम उठाता है तो अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो सकता है। पिछले कुछ सालों से कनाडा आर्थिक समस्या का सामना कर रहा है। वहीं अक्टूबर 2025 मे कनाडा में चुनाव होने वाले हैं। सर्वे यही बता रहे हैं कि इन चुनावों में विपक्षी कंजरवेटिव्स भारी पड़ सकते हैं।

भारत से दुश्मनी भी पड़ी महंगी

खालिस्तानी निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा ने भारत से भी पंगा ले लिया। कनाडा में खालिस्तानी उपद्रवियों की खुली छूट की वजह से वहां के हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है। इसका बुरा असर भी कनाडाई पीएम पर पड़ रहा है। इसके अलावा भारत बीते साल से ही पुख्ता सबूत मांग रहा है लेकिन कनाडा इसमें अब तक सक्षम नहीं हो पाया। ऐसे में अपने देश में भी जस्टिन ट्रूडो की कम फजीहत नहीं हो रही है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का भी नाम निज्जर की हत्या मामले में ले लिया गया। इसके बाद जस्टिन ट्रूडो सफाई देते फिर रहे हैं।

इसी सप्ताह जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि अमेरिका के टैरिफ के खिलाफ उन्हें एकजुट रहना है। अब वह डोनाल्ड ट्रंप के घर ही पहुंच गए। उनके साथ उनके पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर डोमिनिक लेब्लांक भी मौजूद हैं। बता दें कि कनाडा दुनिया का छठा बसे बड़ा तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादक देश है। रोज करीब 40 लाख बैरेल कच्चा तेल अमेरिका को निर्यात किया जाता है। डोनाल्ड ट्रंप ने तेल आयात को भी टैरिफ प्लान से बाहर नहीं रखा है।

Previous Post

भाई जगताप का चुनाव आयोग पर विवादित बयान

Next Post

जोश हेजलवुड दूसरे टेस्ट से बाहर, ऑस्ट्रेलिया को झटका

Next Post
जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड दूसरे टेस्ट से बाहर, ऑस्ट्रेलिया को झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • युद्ध नहीं वार्ता चाहिए: लूला दा सिल्वा ने ट्रंप को दिखाया पुराना ईरान समझौता
  • समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर होंगे और बड़े हमले : ट्रंप
  • भारत में अमेरिकी दूतावास का बयान: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता हमारी प्राथमिकता
  • ई-स्कूटर बाजार में बजाज चेतक की धमाकेदार छलांग, हिस्सेदारी दोगुनी
  • भारत का रियल एस्टेट बनेगा वैश्विक दिग्गज, 2047 तक 5.8 ट्रिलियन डॉलर का अनुमान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In