• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भाई जगताप का चुनाव आयोग पर विवादित बयान

भाई जगताप का चुनाव आयोग पर विवादित बयान

November 30, 2024
ब्राजील-अमेरिका संबंधों में दरार, लूला ने ट्रंप से बात करने से किया इनकार

युद्ध नहीं वार्ता चाहिए: लूला दा सिल्वा ने ट्रंप को दिखाया पुराना ईरान समझौता

May 8, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर होंगे और बड़े हमले : ट्रंप

May 8, 2026
भारत में अमेरिकी दूतावास का बयान: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता हमारी प्राथमिकता

भारत में अमेरिकी दूतावास का बयान: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता हमारी प्राथमिकता

May 8, 2026
बजाज चेतक ईवी

ई-स्कूटर बाजार में बजाज चेतक की धमाकेदार छलांग, हिस्सेदारी दोगुनी

May 8, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

भारत का रियल एस्टेट बनेगा वैश्विक दिग्गज, 2047 तक 5.8 ट्रिलियन डॉलर का अनुमान

May 8, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

बीसीसीआई का बड़ा कदम? गर्लफ्रेंड्स के टीम होटल में रहने पर लग सकती है रोक

May 8, 2026
चेतेश्वर पुजारा

यदि अवसर मिले तो वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट अवश्य खेलना चाहिए: चेतेश्वर पुजारा

May 8, 2026
आशा भोसले मेरी यादों में हमेशा मौजूद हैं: अदनान सामी

आशा भोसले मेरी यादों में हमेशा मौजूद हैं: अदनान सामी

May 8, 2026
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा धमाल

स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी प्लान का खुलासा, मेकर्स ने दी जानकारी

May 8, 2026
आम के लड्डू: आम की मिठास से बनी पारंपरिक देसी मिठाई

आम के लड्डू: आम की मिठास से बनी पारंपरिक देसी मिठाई

May 8, 2026
तांबे का लोटा दान: परंपरा, विज्ञान और आध्यात्म का संगम

तांबे का लोटा दान: परंपरा, विज्ञान और आध्यात्म का संगम

May 8, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 8 मई 2026

May 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 8, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

भाई जगताप का चुनाव आयोग पर विवादित बयान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 30, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
भाई जगताप का चुनाव आयोग पर विवादित बयान

File Photo

डेस्क:महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और विधान परिषद में उपनेता भाई जगताप ने शुक्रवार को चुनाव आयोग (ECI) को लेकर विवादित बयान देकर राजनीतिक हलचल मचा दी है। जगताप ने चुनाव आयोग की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुत्ते से की। इतना ही नहीं, उनसे जब इस मामले पर दोबारा पूछा गया तो वह अपने बयान पर कायम रहे और माफी मानने से साफ इनकार कर दिया। आपको बता दें कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में राज्य चुनाव आयोग के सीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में गड़बड़ियों का आरोप लगाया।

जगताप ने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता मौजूदा महायुति सरकार के खिलाफ थी, लेकिन ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में गड़बड़ी के चलते नतीजे उनके पक्ष में गए। उन्होंने कहा, “यह चुनाव परिणाम अप्रत्याशित हैं। हमें विश्वास नहीं हो रहा। राज्य की जनता पूरी तरह से महायुति सरकार के खिलाफ थी, लेकिन पूरा श्रेय ईवीएम को जाता है। मैं कहूंगा कि कई जगहों पर ईवीएम हैक हुईं।”

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में जगताप ने कहा, “मैं माफी नहीं मांगूंगा। अगर चुनाव आयोग प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के दबाव में काम कर रहा है, तो मैंने जो कहा वह सही है।” उन्होंने चुनाव आयोग को निष्पक्षता के लिए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन जैसा बनने की सलाह दी।

ईवीएम पर उठाए सवाल

जगताप ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वीवीपैट स्लिप्स की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने 5% वीवीपैट स्लिप्स गिनने की सिफारिश की थी, लेकिन वह भी नहीं हुआ। यदि इस प्रणाली में कोई खामी है। तो इसकी जांच की जानी चाहिए और इसे बदल देना चाहिए। बैलट पेपर से छेड़छाड़ की संभावना खत्म हो जाती है।”

जगताप के बयान पर सत्ता पक्ष हमलावर

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना के दीपक केसरकर ने चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, “चुनाव आयोग एक संवैधानिक प्राधिकरण है, और भाई जगताप को माफी मांगनी चाहिए।” वहीं, दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक और नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इसे शर्मनाक बयान बताते हुए कहा, “भारतीय लोकतंत्र और चुनाव प्रणाली दुनिया के लिए एक उदाहरण है। कांग्रेस हर बार चुनाव हारने पर घबरा जाती है।” वहीं, हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने कहा, “इस तरह के बयान देना बेहद गलत है। हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली पर सवाल उठाना पूरी तरह अनुचित है।”

Previous Post

बूंदी में अंधविश्वास: बुजुर्ग महिला पर गर्म सलाखों से हमला

Next Post

ट्रंप की धमकी के बाद ट्रूडो की फ्लोरिडा यात्रा

Next Post
ट्रंप ट्रूडो

ट्रंप की धमकी के बाद ट्रूडो की फ्लोरिडा यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • युद्ध नहीं वार्ता चाहिए: लूला दा सिल्वा ने ट्रंप को दिखाया पुराना ईरान समझौता
  • समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर होंगे और बड़े हमले : ट्रंप
  • भारत में अमेरिकी दूतावास का बयान: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता हमारी प्राथमिकता
  • ई-स्कूटर बाजार में बजाज चेतक की धमाकेदार छलांग, हिस्सेदारी दोगुनी
  • भारत का रियल एस्टेट बनेगा वैश्विक दिग्गज, 2047 तक 5.8 ट्रिलियन डॉलर का अनुमान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In