डेस्क: इस हफ्ते निवेशकों को 6 कंपनियों के आईपीओ पर दांव लगाने का मौका मिलेगा। इनमें 3 कंपनियों के आईपीओ पहले से खुले हुए हैं, जबकि 3 कंपनियों के आईपीओ इस हफ्ते खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक प्रॉपर्टी शेयर इनविट आईपीओ भी है। आइए जानते हैं इन आईपीओ के बारे में एक-एक करके-
- अगर्वाल टफेंड ग्लास इंडिया लिमिटेड आईपीओ
कंपनी का आईपीओ 28 नवंबर को खुला था और यह 2 दिसंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का आकार 62.64 करोड़ रुपये है, जिसमें 58 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ का प्राइस बैंड 105 रुपये से 108 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ का जीएमपी 9 रुपये प्रति शेयर है। - गणेश इंफ्रावर्ल्ड एनएसई एसएमई आईपीओ
गणेश इंफ्रावर्ल्ड का आईपीओ 98.58 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का है और 29 नवंबर को खुला था। यह 3 दिसंबर तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 78 रुपये से 83 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। - सुरक्ष क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक आईपीओ
यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जिसका आकार 846.25 करोड़ रुपये है। कंपनी 1.92 करोड़ शेयरों को ऑफर फार सेल के तहत जारी करेगी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 420 रुपये से 441 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। आईपीओ 3 दिसंबर तक खुला रहेगा। - प्रॉपर्टी शेयर आरईआईटी आईपीओ
इस कंपनी का आईपीओ 2 दिसंबर को खुलेगा और यह 4 दिसंबर तक खुला रहेगा। आईपीओ का आकार 352.91 करोड़ रुपये है, लेकिन कंपनी ने अभी तक प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है। - नायसस फाइनेंस सर्विसेज आईपीओ
नायसस फाइनेंस सर्विसेज का आईपीओ 4 दिसंबर को खुलेगा और 6 दिसंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 114.24 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 170 रुपये से 180 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। - एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स आईपीओ
यह एसएमई कंपनी का आईपीओ 5 दिसंबर को खुलेगा और 9 दिसंबर तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 90 रुपये से 95 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, और एक लॉट में 1200 शेयर होंगे।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

