• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नजमा हेपतुल्ला

नजमा हेपतुल्ला का सोनिया गांधी पर बड़ा खुलासा

December 1, 2024
हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन

हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन

May 5, 2026
माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

May 5, 2026
9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

May 5, 2026
45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

May 5, 2026
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट

May 5, 2026
कांग्रेस पर चिपक गया ‘मियां’ मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी

कांग्रेस पर चिपक गया ‘मियां’ मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी

May 5, 2026
धर्म की आराधना के लिए करें इन्द्रियों की सुरक्षा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

धर्म की आराधना के लिए करें इन्द्रियों की सुरक्षा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई का बड़ा कदम: आपदा में कर्जदारों को स्वतः मिलेगी बैंकिंग राहत

May 5, 2026
कभी भी फूट सकती है हिंसक स्थिति,अवध ओझा ने किया दावा

नतीजों के बाद बयान में बदलाव, अवध ओझा का यू-टर्न बना राजनीतिक सुर्खी

May 5, 2026
न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

May 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार

May 5, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: एफआईआर के लिए सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे

May 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

नजमा हेपतुल्ला का सोनिया गांधी पर बड़ा खुलासा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 1, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
नजमा हेपतुल्ला

File Photo

नई दिल्ली:पूर्व अल्पसंख्यक मंत्री और राज्यसभा की उपसभापति रहीं नजमा हेपतुल्ला ने अपनी किताब में सोनिया गांधी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 1999 में जब उन्हें अंतरसंसदीय संघ (IPU) का अध्यक्ष चुना गया था तो उन्होंने यह खुशखबरी देने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को फोन किया था। उन्हें उम्मीद थी कि इस खबर को सुनकर सोनिया बहुत खुश होंगी लेकिन फोन पर उनके कर्मचारी ने कह दिया कि मैडम बहुत बिजी हैं। इसके बाद वह एक घंटे तक फोन पर ही इंतजार करती रहीं लेकिन सोनिया गांधी ने उनसे बात नहीं की।

बता दें कि सोनिया गांधी से अनबन के चलते ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और 2004 में बीजेपी में शामिल हो गई थीं। हाल ही में उनकी आत्मकथा ‘इन परश्यू ऑफ डेमोक्रेसी, बियॉन्ड पार्टी लाइन्स’ का विमोचन हुआ है। उन्होंने कहा कि आईपीयू की अध्यक्षता मिलना उनके लिए बहुत बड़ा मौका था। देश की संसद से दुनिया की संसद तक पहुंचने का यह अवसर मेरे लिए बहुत अहम था।

हेपतुल्ला ने आत्मकथा में लिखा कि उन्होंने पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बर्लिन से फोन किया। उन्होंने तुरंत उनसे बात की और खुशी जताई। उन्होंने लिखा, जब अटल जी ने यह खबर सुनी तो उन्हें बहुत खुशी हुई और उन्होने कहा कि यह भारत का सम्मान है। भारत की एक मुस्लिम महिला का इस पद पर सुशोभित होना और भी गर्व की बात है। उन्होंने कहा, आप वापस आइए हम मिलकर जश्न मनाएंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति से भी बात हुई।

राज्यसभा की पूर्व उपसभापति ने लिखा, मैंने सोनिया गांधी को फोन मिलाया। वह मेरी नेता थीं। पहले एक कर्मचारी ने कहा, मैडम बिजी हैं। जब मैंने कहा कि मैं बर्लिन से फोन कर रही हूं और यह अंतरराष्ट्रीय कॉल है तो उसने कहा, कृपया होल्ड रखें। इसके बाद मैंने एक घंटा इंतजार किया। सोनिया गांधी ने मुझसे बात ही नहीं की। हेपतुल्ला ने कहा कि वह बहुत ही निराश हो गई थीं।

बता दें कि हेपतुल्ला मणिपुर की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आईपीयू की अध्यक्षता के लिए अपना नाम आगे करने से पहले मैंने सोनिया गांधी से इजाजत ली थी। उन्होंने खुशी से आशीर्वाद भी दिया था। यह मेरे लिए एक ऐसा पल था जिसके बराबर खुशी मिलनी मुश्किल है। उन्होंने कहा, जिस इंसान ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा एक पार्टी को दिया हो, उसका यह व्यवहार बेहद निराशाजनक था।

बता दें कि 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार में नजमा हेपतुल्ला को अल्पसंख्यक मंत्री बनाया गया था। उन्होने कहा कि आईपूयी का अध्यक्ष बनाने के बाद वाजपेयी ने उनके कार्यालय का स्टेटस राज्य मंत्री से बढ़ाकर कैबिनेट मंत्री के बराबर कर दिया ता। इसके अलावा अटल जीन ने 1 करोड़ रुपये का बजट उन देशों की यात्राओं के लिए दिया था जिनके लिए आईपीयू काउंसिल भुगतान नहीं करती है। इसके बाद वसुंधरा राजे और अन्य सांसदों ने पार्टी का आयोजन किया।

हेपतुल्ला ने कहा कि सोनिया गांधी का ऐसा सिस्टम हो गया था कि नेता और व्यक्ति के बीच कई लेयर हो गए। 10 जनपथ पर कोई बात पहुंचाने के लिए क्लर्क लेवल के कर्मचारियों से कहना पड़ता था। उन्होंने नेताओं से मिलने के रास्ते ही बंद कर दिए थे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के वक्त में ऐसा नहीं था। उनसे मिलने के रास्ते हमेशा खुले रहते थे।

Previous Post

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुरंग का हिस्सा ढहा, मलबे में 4 मजदूर दबे; एक की मौत

Next Post

आचार्य महाश्रमण जी का सूरत से भुज विहार

Next Post
आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्य महाश्रमण जी का सूरत से भुज विहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन
  • माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी
  • 9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM
  • 45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा
  • जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In