• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लेट हुई ट्रेन, तो फ्री में मिलेगा खाना; इन ट्रेनों में खास सुविधा देती है भारतीय रेलवे

लेट हुई ट्रेन, तो फ्री में मिलेगा खाना; इन ट्रेनों में खास सुविधा देती है भारतीय रेलवे

December 4, 2024
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, रिजल्ट 4 मई को

निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी

May 1, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं

May 1, 2026
राजीव शुक्ला

एग्जिट पोल की हवा या हकीकत? राजीव शुक्ला ने सियासी शोर पर लगाया ब्रेक

May 1, 2026
अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची

अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची

May 1, 2026
स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

May 1, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सुरक्षित निवेश की तलाश में सोना-चांदी ईटीएफ की ओर रुझान

May 1, 2026
भारत में फॉर्मूला-1 को बढ़ावा: श्रेयस अय्यर बने आधिकारिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर

भारत में फॉर्मूला-1 को बढ़ावा: श्रेयस अय्यर बने आधिकारिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर

May 1, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

महिला टी20 विश्व कप 2026: भारतीय टीम का ऐलान 2 मई को होगा

May 1, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

May 1, 2026
इंडियाज़ गॉट लैटेंट’ विवाद फिर गरमाया, मुकेश खन्ना ने साधा निशाना

मुकेश खन्ना बोले—रणवीर सिंह नहीं हैं शक्तिमान के लिए सही चेहरा

May 1, 2026
कार्यावकाश का नया ट्रेंड: काम और यात्रा एक साथ कैसे संभव है?

कार्यावकाश का नया ट्रेंड: काम और यात्रा एक साथ कैसे संभव है?

May 1, 2026
कलावा

कलावा का रहस्य: एक धागा जो जोड़ता है आस्था और ऊर्जा को

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

लेट हुई ट्रेन, तो फ्री में मिलेगा खाना; इन ट्रेनों में खास सुविधा देती है भारतीय रेलवे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 4, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
लेट हुई ट्रेन, तो फ्री में मिलेगा खाना; इन ट्रेनों में खास सुविधा देती है भारतीय रेलवे

डेस्क:सर्दियों के इस मौसम में घने कोहरे और दृश्यता (विजिबिलिटी) में कमी के कारण ट्रेनों की समय सारिणी बुरी तरह प्रभावित होती है, जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ट्रेनें अक्सर देरी से चलती हैं। अब यात्रियों की इसी परेशानी को कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं।

अगर आपकी ट्रेन, जैसे राजधानी, शताब्दी या दूरंतो एक्सप्रेस, अपने निर्धारित समय से दो घंटे या उससे अधिक की देरी से पहुंचती है, तो आईआरसीटीसी की खानपान नीति के तहत आपको मुफ्त भोजन की सुविधा मिलेगी। यह सेवा यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए प्रदान की जाती है। हालांकि ये सुविधा अभी केवल प्रीमियम ट्रेनों तक ही सीमित है।

खास बात यह है कि भोजन की व्यवस्था दिन के समय के अनुसार की जाती है-

चाय/कॉफी की सेवा: चाय या कॉफी के साथ बिस्किट, शुगर या शुगर-फ्री पैकेट और दूध क्रीमर मिलेगा।

नाश्ता या शाम की चाय: चार ब्रेड स्लाइस (सफेद या ब्राउन), मक्खन, फ्रूट ड्रिंक (200ml) और चाय या कॉफी मिलेगी।

दोपहर का भोजन या रात का खाना: इसमें चावल के साथ पीली दाल, राजमा या छोले, अचार के पैकेट, या सात पूरियों के साथ मिक्स सब्जी और अचार के पैकेट शामिल होंगे।

वैसे इन ट्रेनों को अधिकतम प्राथमिकता भी दी जाती है ताकि ये प्रीमियम ट्रेनें समय पर अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंच सकें। यहां प्रावधान है कि अगर ट्रेन देरी से चलती है, तो यात्रियों को मुफ्त भोजन मिलता है। यात्री नाश्ते, दोपहर के भोजन, शाम के नाश्ते, रात के खाने जैसे विभिन्न विकल्पों में से चुन सकते हैं।

टिकट रद्द करने पर पूरा पैसा वापस

यदि ट्रेन तीन घंटे से ज्यादा देर से चल रही है या उसका रूट बदला गया है, तो यात्री अपने टिकट को रद्द कर पूरा रिफंड ले सकते हैं। ऑनलाइन बुक किए गए टिकट के लिए ऑरिजिनल बुकिंग माध्यम से रिफंड लिया जा सकता है। काउंटर से खरीदे गए टिकट रद्द करने के लिए स्टेशन जाकर कैश रिफंड प्राप्त करना होगा।

अन्य विशेष सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे मुफ्त वेटिंग रूम की सुविधा प्रदान करता है। रेलवे स्टेशनों पर भोजन स्टॉल देर रात तक खुले रहते हैं, ताकि यात्रियों को खाने-पीने की कोई दिक्कत न हो। साथ ही, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध भी किए जाते हैं। भारतीय रेलवे की यह पहल यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर आप भी ठंड के मौसम में ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन सुविधाओं का लाभ जरूर उठाएं।

Previous Post

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले: मोहम्मद यूनुस ने की राष्ट्रीय एकता की अपील

Next Post

संभल हिंसा: पाकिस्तानी और अमेरिकी गोलियों के खोखे मिले

Next Post
संभल हिंसा: पाकिस्तानी और अमेरिकी गोलियों के खोखे मिले

संभल हिंसा: पाकिस्तानी और अमेरिकी गोलियों के खोखे मिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी
  • सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं
  • एग्जिट पोल की हवा या हकीकत? राजीव शुक्ला ने सियासी शोर पर लगाया ब्रेक
  • अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची
  • स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In