नई दिल्ली:संभल हिंसा में विदेशी कनेक्शन के भी सबूत मिले हैं। एसआईटी और फोरेंसिक टीम ने हिंसाग्रस्त इलाके में जांच पड़ताल के दौरान पाकिस्तान और यूएसए में बने गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। ये खोखे उन स्थानों से बरामद हुए हैं जहां पर गोली लगने से युवकों की मौत हुई थी। संभल के पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित एसआईटी ने जांच शुरू की तो नाले और कूड़े के ढेर से कुल छह कार्टेज बरामद हुए हैं। 9 एमएम का खोखा पाकिस्तान आर्डिनेंस फैक्ट्री का बना हुआ है। इसका इस्तेमाल पाकिस्तान की सेना करती है। इसके अलावा अमेरीका में बने 12 बोर के विंचेस्टर कारतूस का भी खोखा बरामद हुआ है।
एसआईटी ने मेटल डिटेक्टर की मदद से कुल छह खोखे और मिस फायर्ड कारतूस बरामद किए हैं। इन कारतूसों के बरामदी से पुलिस प्रशासन में भी खलबली मच गई है। एसपी ने कहा कि यह बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला है। अंधेरा होने से अभी जांच रुक गई है। अब कल यानी बुधवार को जांच फिर शुरू होगी। एसआईटी ने जांच में नगर निगम से भी मदद मांगी है। घटना के पास लगे सीसीटीवी तोड़ दिए गए थे। डीवीआर से मदद नहीं मिल सकी है।
एसपी संभल केके बिश्नोई ने कहा कि जिस स्थान पर एक शव मिला था, फोरेंसिक टीम और नगर निगम को आज एक फायर्ड केस POF 9mm 68-26, एक FN स्टार केस मिला। इस पर स्ट्राइकर पिन का निशान है। एक मेड इन यूएसए 12 एमएम बोर के कारतूस मिला। इनमें से कोई भी बोर पुलिस का नहीं है। कुल 6 चले हुए कारतूस मिले हैं।
24 नवंबर को संभल जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा में चार युवकों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों की मौत गोली लगने से हुई बताई गई थी। अधिकारियों ने उस समय भी दावा किया था कि पुलिस ने गोली नहीं चलाई है। अब विदेशी गोलियों के खोखे बरामद होने से पुलिस के दावे सच साबित हो रहे हैं। इसके साथ ही मामला गंभीर भी हो गया है। जो गोलियां पाकिस्तान की सेना इस्तेमाल करती है उनका संभल में आम लोगों तक पहुंचना बेहद खौफनाक माना जा रहा है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

