• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
WTC डब्ल्यूटीसी

न्यूजीलैंड पर अंक कटौती: डब्ल्यूटीसी में भारत को फायदा

December 4, 2024
जबलपुर में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डैम में डूबा; राज्य सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

जबलपुर में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डैम में डूबा; राज्य सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

April 30, 2026
साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 30, 2026
ममता बनर्जी

एग्जिट पोल पर ममता बनर्जी का प्रहार, बोलीं—टीएमसी 226 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार

April 30, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ दरों पर सरकार का अगला कदम आज, एयरलाइंस में बेचैनी

April 30, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

April 30, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

सियासत में हलचल: संदीप पाठक के जाने पर संजय सिंह का बड़ा बयान

April 30, 2026
वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव

वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव

April 30, 2026
समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’

समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’

April 30, 2026
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

इंदौर में दर्दनाक घटना: पॉकेट मनी को लेकर नाराज 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

April 30, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

खुद से भी प्रतिस्पर्धा करती हूं, हर चुनौती से सीखकर आगे बढ़ती हूं: प्रियंका चोपड़ा

April 30, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

अहमदाबाद में 34 साल पुराने मर्डर केस का खुलासा

April 30, 2026
अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

न्यूजीलैंड पर अंक कटौती: डब्ल्यूटीसी में भारत को फायदा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 4, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
WTC डब्ल्यूटीसी

स्पोर्ट्स डेस्क:न्यूजीलैंड की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा जब इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए उस पर तीन अंक का जुर्माना लगाया गया। न्यूजीलैंड टीम डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार के यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड के अंक काटे जाना भारत के लिए अच्छी खबर है जो अभी 61.11 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। भारत की फाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी आसान हो गई है।

न्यूजीलैंड के अब 47.92 प्रतिशत अंक हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो मुकाबलों में जीत के बावजूद अपने अंकों को अधिकतम 55.36 प्रतिशत कर सकता है। दक्षिण अफ्रीका (59.26 प्रतिशत अंक), ऑस्ट्रेलिया (57.26 प्रतिशत अंक) और श्रीलंका (50 प्रतिशत अंक) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘अगले साल लार्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में नया मोड़ आया है क्योंकि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड पर क्राइस्टचर्च में दोनों के बीच सीरीज के पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘दोनों टीम पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और तीन महत्वपूर्ण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता अंक काटे गए हैं, जिससे मौजूदा चक्र का अंतिम चरण और रोमाचंक हो गया है।’’

हेगले ओवल में आठ विकेट की जीत के बावजूद इंग्लैंड पहले ही डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है। अंक गंवाना हालांकि न्यूजीलैंड के लिए झटका है, जो चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गया है। पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के विजेता न्यूजीलैंड को अगर जून 2025 में होने वाले फाइनल में जगह बनानी है तो इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दोनों टेस्ट जीतने के अलावा कई अन्य नतीजों के भी अपने अनुकूल रहने की उम्मीद करनी होगी।

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों ने खराब हुए समय को ध्यान में रखने के बावजूद निर्धारित समय में तीन ओवर कम फेंके थे और टीम पर प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए एक अंक का जुर्माना लगाया गया। दोनों कप्तानों – न्यूजीलैंड के टॉम लैथम और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने अपराध और प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर अहसान रजा और रॉड टकर, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर किम कॉटन ने आरोप लगाए जबकि मैच रैफरी के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के डेविड बून ने जुर्माना लगाया।

Previous Post

संभल हिंसा: पाकिस्तानी और अमेरिकी गोलियों के खोखे मिले

Next Post

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले: ब्रिटिश संसद में चर्चा

Next Post
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले: ब्रिटिश संसद में चर्चा

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले: ब्रिटिश संसद में चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जबलपुर में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डैम में डूबा; राज्य सरकार ने की मुआवजे की घोषणा
  • साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • एग्जिट पोल पर ममता बनर्जी का प्रहार, बोलीं—टीएमसी 226 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार
  • एटीएफ दरों पर सरकार का अगला कदम आज, एयरलाइंस में बेचैनी
  • पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In