• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अमृतसर: सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के बाहर फायरिंग

अमृतसर: सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के बाहर फायरिंग

December 4, 2024
तेज रफ्तार ऑडी ने मचाया कहर, एक की मौत, 16 घायल

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: वाहन में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

April 30, 2026
एनकाउंटर

50 हजार का इनामी आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

April 30, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

April 30, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के 18 राज्यों में बदला मौसम, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

April 30, 2026
मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

April 30, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

अमेरिका-ईरान तनाव फिर गहराया, ट्रंप का विवादित बयान—ईरान पर जारी रहेगा होर्मुज मार्ग का दबाव

April 30, 2026
न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

April 30, 2026
ओएनजीसी प्रमुख का साफ संदेश: रूसी तेल की हर बूंद खरीदेंगे, जब तक फायदेमंद

भंडारण संकट में फंसा ईरान: तेल रखने की जगह खत्म, जर्जर टैंकों का सहारा

April 30, 2026
ट्रंप पुतिन

पुतिन-ट्रंप के बीच 90 मिनट की बातचीत, यूक्रेन युद्ध और ईरान संकट पर मंथन

April 30, 2026
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात

April 30, 2026
एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

April 30, 2026
पीयूष गोयल

पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अमृतसर: सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के बाहर फायरिंग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 4, 2024
in देश, पंजाब
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमृतसर: सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के बाहर फायरिंग

अमृतसर:अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग की गई है। गोली चलाने वाला एक बुजुर्ग शख्स बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुखबीर सिंह बादल को अकाल तख्त की ओर से तनखइया घोषित किया गया है और वह सजा के तौर पर स्वर्ण मंदिर में सेवादारी कर रहे हैं। उन्हें शौचालय साफ करने समेत कई काम करने को कहा गया है। खबर है कि बुधवार सुबह सुखबीर सिंह बादल जब स्वर्ण मंदिर पहुंच रहे थे तो गेट पर ही उन पर हमला किया गया। इस हमले में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। गोली उन्हें नहीं लगी। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में हैं और स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि सुखबीर सिंह बादल पर क्यों हमला किया गया।

बताया जा रहा है कि हमलावर बुजुर्ग मंगलवार को भी स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल के आसपास देखा गया था। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावर की मूवमेंट के बारे में जानकारी मिले और उसके मकसद का भी पता लगाया जा सके। सुखबीर सिंह बादल समेत कई अकाली नेता फिलहाल सजा के तौर पर सेवादारी कर रहे हैं। 2015 के बेअदबी मामले में सुखबीर सिंह बादल एवं अन्य अकाली नेताओं को अकाल तख्त ने सोमवार को यह सजा सुनाई थी और उन्हें तनखइया घोषित किया था।

सुखबीर सिंह बादल पर जिस समय हमला हुआ, उस दौरान उनके आसपास कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। उन पर हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखता है कि वह अकेले ही हैं और उनके पास कोई सिक्योरिटी नहीं है। हालांकि बुजुर्ग के रिवॉल्वर तानते ही कुछ लोग उसकी ओर दौड़ते हैं और गोली हवा में चल जाती है। इस तरह सुखबीर सिंह बादल की जान बाल-बाल बचती है। हमलावर बुजुर्ग की पहचान नारायण सिंह चोरहा के रूप में हुई है। कुछ सूत्रों का कहना है कि बुजुर्ग बेअदबी कांड के चलते नाराज था और इसी के कारण उसने सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाया। इस सनसनीखेज कांड के चलते स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा पर भी सवाल उठे हैं।

इस हमले को लेकर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का कहना है कि हमारी पूरी नजर है। लेकिन यह कैसी नजर है कि गोली चल गई? यदि बंदा मर ही जाता तो पुलिस क्या कर लेती। भाजपा ने भी इस घटना की निंदा की है और सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है।

Previous Post

दिल्ली के नेब सराय में ट्रिपल मर्डर, मां-बाप और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या

Next Post

मथुरा: नंदगांव में दीवारों पर ‘श्रीकृष्ण जाट’ लिखने से बवाल

Next Post
मथुरा नंदगांव में दीवारों पर ‘श्रीकृष्ण जाट’ लिखने से बवाल

मथुरा: नंदगांव में दीवारों पर ‘श्रीकृष्ण जाट’ लिखने से बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: वाहन में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत
  • 50 हजार का इनामी आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर
  • सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
  • देश के 18 राज्यों में बदला मौसम, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी
  • मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In