• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मखंडी हलवा

पंजाबी मखंडी हलवा रेसिपी: सर्दियों में बनाने वाला स्वादिष्ट हलवा

January 4, 2025
ओटावा में उग्र नारे और तिरंगा अपमान, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

कनाडा ने खालिस्तानी चरमपंथ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना

May 4, 2026
कैलास मानसरोवर

मानसरोवर यात्रा पर नया विवाद: लिपुलेख मार्ग को लेकर नेपाल ने जताई आपत्ति

May 4, 2026
सऊदी अरब का बड़ा फैसला: भारत के प्राइवेट हज कोटे में 80% कटौती

हज किराए में 10 हजार बढ़ोतरी पर कांग्रेस आक्रामक, वापसी की मांग

May 4, 2026
पुणे कांड पर सियासत तेज, सरकार पर विपक्ष का तीखा हमला

पुणे कांड पर सियासत तेज, सरकार पर विपक्ष का तीखा हमला

May 4, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का संतुलित रुख, बोले—बिना देखे नहीं दूंगा राय

May 4, 2026
भारतीय डेफ क्रिकेट टीम का परचम, दक्षिण अफ्रीका को दोनों सीरीज में किया क्लीन स्वीप

भारतीय डेफ क्रिकेट टीम का परचम, दक्षिण अफ्रीका को दोनों सीरीज में किया क्लीन स्वीप

May 4, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार और गोविंदा का अनोखा जुड़ाव: दो गीतों ने रचा इतिहास

May 4, 2026
अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बताया क्या चीजें उन्होंने समय पर नहीं सीखी

अमिताभ बच्चन बोले—हर अनुभव से सीखना चाहिए, जीवनभर जारी रहती है सीखने की प्रक्रिया

May 4, 2026
आईपीओ

आरके स्टील मैन्युफैक्चरिंग को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी

May 4, 2026
आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया

सोने की ओर दुनिया का रुख: डॉलर की पकड़ ढीली, वैश्विक भंडार में बड़ा बदलाव

May 4, 2026
भारत में पहली बार स्टॉप-फ्री टोल सिस्टम शुरू, एनएच-48 पर बिना रुके कटेगा टोल

भारत में पहली बार स्टॉप-फ्री टोल सिस्टम शुरू, एनएच-48 पर बिना रुके कटेगा टोल

May 4, 2026
बजट में सुकून: भारत की 7 ऑफबीट समर डेस्टिनेशंस

बजट में सुकून: भारत की 7 ऑफबीट समर डेस्टिनेशंस

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

पंजाबी मखंडी हलवा रेसिपी: सर्दियों में बनाने वाला स्वादिष्ट हलवा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 4, 2025
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
मखंडी हलवा

Image Courtesy: Google

कुछ मीठा खाने की बात आती है तो जुबान पर सबसे पहला नाम हलवे का ही आता है। सर्दियों में तो गरमा-गरम हलवा खाने का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। हर घर में तरह-तरह का हलवा बनाकर तैयार किया जाता है। अब आपने मूंग दाल, गाजर का हलवा, सूजी का हलवा और यहां तक कि आटे और बेसन का हलवा भी खाया ही होगा। लेकिन क्यों ना इस बार एक झटपट और टेस्टी सा हलवा बनाकर तैयार किया जाए? आज हम आपके लिए पंजाब का फेमस मखंडी हलवे की रेसिपी ले कर आए हैं, जो मुंह में बिल्कुल घुल जाता है। यकीन मानिए इस झटपट सी डिश को एक बार आपने ट्राई कर लिया तो हर बार इसे ही बनाएंगी। तो आइए जानते हैं पंजाब के फेमस मखंडी हलवे की रेसिपी।

पंजाबी मखंडी हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

पंजाबी मखंडी हलवा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत पड़ती है, वो हैं – बारीक दाने वाली सूजी (1/2 कप), दूध (2- 3 कप), इलायची पाउडर (1/2 टी स्पून), ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश, चिरौंजी आदि), देशी घी और चीनी (स्वादानुसार)। इतनी सामग्री से आप लगभग चार लोगों के लिए हलवा बनकर तैयार कर सकती हैं।

मखंडी हलवा बनाने की रेसिपी

पंजाब का फेमस मखंडी हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में 1/2 कप सूजी लें। अब इसमें लगभग 2 कप दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को करीब एक घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई गर्म होने के लिए रखें। जब कढ़ाई अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें देसी घी डालें। अब इस घी में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश, चिरौंजी) को रोस्ट करें। ड्राई फ्रूट्स को बस हल्का ब्राउन होने तक ही भूनें। अब इन्हें एक अलग बर्तन में निकाल कर रख लें। अगले स्टेप में बारी आती है हलवा बनाने की।

इसके लिए सबसे पहले कढ़ाई में देसी घी गर्म होने के लिए रखें। जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें सूजी और दूध का जो पेस्ट तैयार किया था, उसे डालें। इसे चलाते हुए तब तक भूनती रहें, जब तक मिश्रण हल्का ब्राउन रंग का ना हो जाए और कढ़ाई की तली से चिपकना बंद हो जाए। अब इसे एक दूसरे बर्तन में निकल लें। अब दोबारा कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें चीनी डालकर चम्मच से चलाते हुए उसे पका लें। तब तक पकाएं जब तक उसका एक शीरा बनकर ना तैयार हो जाए। अब इसमें सूजी और दूध का भूना हुआ मिश्रण और इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स करें। कुछ देर पकने के बाद गैस की फ्लेम बंद कर दें। इस तरह से पंजाबी मखंडी हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें।

 

Previous Post

स्प्राउट्स: एनर्जी का पावरहाउस और सेवन के नियम

Next Post

गुरु रंधावा बनाम टी-सीरीज: क्या चल रहा है पर्दे के पीछे?

Next Post
गुरु रंधावा

गुरु रंधावा बनाम टी-सीरीज: क्या चल रहा है पर्दे के पीछे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कनाडा ने खालिस्तानी चरमपंथ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना
  • मानसरोवर यात्रा पर नया विवाद: लिपुलेख मार्ग को लेकर नेपाल ने जताई आपत्ति
  • हज किराए में 10 हजार बढ़ोतरी पर कांग्रेस आक्रामक, वापसी की मांग
  • पुणे कांड पर सियासत तेज, सरकार पर विपक्ष का तीखा हमला
  • वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का संतुलित रुख, बोले—बिना देखे नहीं दूंगा राय
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In