• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाक सेना में बगावत! जनरल मुनीर से इस्तीफे की मांग

पाक सेना में बगावत! जनरल मुनीर से इस्तीफे की मांग

March 27, 2025
एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज

April 29, 2026
साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 29, 2026
भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी

भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी

April 29, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

मानहानि मामले में भगवंत मान को अदालत की चेतावनी, अगली सुनवाई पर हाजिरी के निर्देश

April 29, 2026
हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

April 29, 2026
श्रीलंका ने बांग्लादेश को धूल चटाई, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा

April 29, 2026
रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

April 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

April 29, 2026
पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

April 29, 2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

April 29, 2026
पाकिस्तान की स्थिति तनावपूर्ण, सीमा पर जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय ध्यान

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़का तनाव

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

पाक सेना में बगावत! जनरल मुनीर से इस्तीफे की मांग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाक सेना में बगावत! जनरल मुनीर से इस्तीफे की मांग

File Photo

डेस्क:आतंकवाद, गरीबी समेत तमाम मोर्चों पर पहले से ही लड़ाई लड़ रहे पाकिस्तान के सामने एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के खिलाफ सेना के ही जूनियर अधिकारियों ने बिगुल फूंक दिया है। पाकिस्तानी सेना के जूनियर अफसरों ने दो टूक कहा है कि मुनीर को या तो इस्तीफा देना होगा, वरना परिणाम भुगतने होंगे। अपनों की ही बगावत से मुनीर की खाट खड़ी हो गई है। अधिकारियों ने पत्र में मुनीर से इतना तक कह दिया है कि तुम्हारा समय खत्म हो गया है, इसलिए जल्द इस्तीफा दे दो।

‘सीएनएन-न्यूज 18’ के अनुसार, जूनियर अधिकारियों ने मुनीर को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है। सेना को राजनैतिक उत्पीड़न और व्यक्तिगत प्रतिशोध में बदलने का आरोप लगाया गया है। यह लेटर पाकिस्तानी सेना के ही कुछ कर्नल, कैप्टन और जवानों ने लिखा है। आर्मी चीफ के पास पत्र पहुंचते ही पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। मुनीर को लेटर में 1971 की हार की भी याद दिलाई गई, जब पाक को करारी हार का सामना करना पड़ा था और फिर बांग्लादेश बना था।

लेटर में कहा गया, ”यह कोई दलील नहीं है और न ही कोई बातचीत है। यह आपका 1971 है जनरल और हम आपको इसकी छाया में दफन नहीं होने देंगे।” अधिकारियों ने मुनीर पर राजनीतिक असहमति को दबाने, पत्रकारों को चुप कराने, लोकतांत्रिक ताकतों को कुचलने व सेना की प्रतिष्ठा को खत्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हटाने के बाद हुई हिंसक कार्रवाई, 2024 के चुनावों में गड़बड़ी आदि का भी जिक्र किया गया है।

मुनीर के जूनियर अधिकारियों ने लेटर में कहा है कि यह पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की आवाज है, जिसमें कर्नल, मेजर, कैप्टन और जवान शामिल हैं। हमने आपको हमारी संस्था, देश और हमारे सम्मान को गर्त में धकेलते हुए देखा है। आपका समय समाप्त हो गया है, जल्द से जल्द इस्तीफा दे दो, नहीं तो जो ‘चुराया’ है उसे वापस ले लेंगे फिर चाहे बल ही क्यों न इस्तेमाल करना पड़े।

पाकिस्तानी सेना में मची फूट से शहबाज सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, सरकार के कामकाज में आर्मी का काफी दखल रहता है। वह ही जिसे चाहती है उसकी ही सरकार बनती है। ऐसे में सेना में जूनियर अफसरों द्वारा हुई इस फूट से साफ है कि शहबाज सरकार के लिए आने वाला समय आसान नहीं रहने वाला है।

 

Previous Post

आमिर खान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल ‘आमिर खान टॉकीज’!

Next Post

भारत-चीन संबंधों में सुधार, जयशंकर ने 2020 की घटना को बताया ‘गलत तरीका

Next Post
जयशंकर

भारत-चीन संबंधों में सुधार, जयशंकर ने 2020 की घटना को बताया 'गलत तरीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान
  • पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज
  • साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी
  • मानहानि मामले में भगवंत मान को अदालत की चेतावनी, अगली सुनवाई पर हाजिरी के निर्देश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In