• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रवीना

रील्स की शौकीन रवीना ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

April 16, 2025
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे

April 25, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

April 25, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस

April 25, 2026
तेजस्वी यादव ने खोला राज का पर्दा: वेतन न मिलने पर सरकार पर सवाल

“लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव

April 25, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका

April 25, 2026
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का 2027 धमाकेदार, एक साथ आएंगी कई बड़ी फिल्में

April 25, 2026
भारत ने काहिरा में फिर लहराया परचम, जूनियर विश्व कप में चौथा स्वर्ण

भारत ने काहिरा में फिर लहराया परचम, जूनियर विश्व कप में चौथा स्वर्ण

April 25, 2026
ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप २०२६: भारत की कोचिंग टीम घोषित

ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप २०२६: भारत की कोचिंग टीम घोषित

April 25, 2026
आईपीओ

गेमिंग सेक्टर में बड़ी हलचल: प्ले-सिंपल गेम्स का ₹3,150 करोड़ आईपीओ प्रस्तावित

April 25, 2026
टोयोटा

टोयोटा की बड़ी तैयारी: भारत में 2026 तक आएंगी चार नई एसयूवी

April 25, 2026
बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

April 25, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर हरियाणा

रील्स की शौकीन रवीना ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 16, 2025
in हरियाणा
Reading Time: 1 min read
A A
0
रवीना

File Photo

डेस्क:उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड की जांच पूरी नहीं हुई और हरियाणा से एक और खबर आ गई। यहां इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं उसके बाद दोनों ने मिलकर लाश को ठिकाने भी लगा दिया। कहा जा रहा है कि महिला को पति ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

इस हत्याकांड में तीन किरदार हैं। पहली रवीना, जो इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर है और रील्स बनाने की शौकीन है। उसके सोशल मीडिया पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह रेवाड़ी से है। दूसरा किरदार प्रेमनगर के हांसी का रहने वाला सुरेश है, जो यूट्यूबर बताया जा रहा है। खबर है कि वह रवीना का प्रेमी है। तीसरा रवीना का पति प्रवीण है, जिसकी उम्र 35 साल है। वह पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी का रहने वाला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवीना और सुरेश लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे। 25 मार्च को प्रवीण ने दोनों को घर में ही आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। खबर है कि इसके बाद तीनों में जमकर झगड़ा हुआ और रवीना और सुरेश ने मिलकर प्रवीण का गला दुपट्टे से घोंट दिया। इस हमले में प्रवीण की मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर पॉपुलर रवीना को रील बनाने का काफी शौक था। खास बात है कि उसके इसी शौक पर परिवार को कड़ी आपत्ति थी और खबरें हैं कि इसके चलते प्रवीण के साथ उसका कई बार झगड़ा भी हुआ था। यूट्यूब पर भी कई जाने माने कलाकार उसके वीडियो में नजर आ चुके हैं।

रील की शौकीन 32 साल की रवीना की सुरेश से मुलाकात का जरिया भी सोशल मीडिया ही बना। इंस्टाग्राम पर संपर्क होने के बाद दोनों ने करीब डेढ़ साल तक साथ में कंटेंट बनाया। इसपर भी प्रवीण आपत्ति जताता था। फिलहाल, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। इस दौरान रवीना और सुरेश ने हत्याकांड से जुड़े कई राज खोले हैं।

कहा जा रहा है कि पति की हत्या के बाद भी रवीना पर कोई खास असर नहीं था। वह सामान्य नजर आ रही थी। खबरें हैं कि जब परिवार ने प्रवीण के बारे में पूछा, तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने सभी लोगों के सोने का इंतजार किया और रात 2.30 बजे सुरेश के साथ पति की लाश को ठिकाने लगाने निकल गई।

उनके यह कारनामा सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। नजर आ रहा है कि प्रवीण की लाश बीच में रखी हुई है, चालक हेलमेट लगाया हुआ है और रवीना ने चेहरा कवर कर रखा है। करीब दो घंटों के बाद वह उसी बाइक पर पीछे बैठे हुए लौटती नजर आ रही है। जबकि, शव गायब था। दोनों ने घर से करीब 6 किमी दूर दिन्नौद रोड पर नाले में प्रवीण की लाश को बहा दिया था। इसके बाद पुलिस को 28 मार्च को सड़ी गली हालत में शव बरामद हुआ।

Previous Post

’50 बम’ बयान पर बाजवा से 6 घंटे पूछताछ

Next Post

मोक्ष की प्राप्ति हो जीवन का लक्ष्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
आचार्यश्री

मोक्ष की प्राप्ति हो जीवन का लक्ष्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे
  • भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन
  • सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस
  • “लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव
  • प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In