• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

मोक्ष की प्राप्ति हो जीवन का लक्ष्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 16, 2025
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे

April 25, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

April 25, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस

April 25, 2026
तेजस्वी यादव ने खोला राज का पर्दा: वेतन न मिलने पर सरकार पर सवाल

“लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव

April 25, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका

April 25, 2026
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का 2027 धमाकेदार, एक साथ आएंगी कई बड़ी फिल्में

April 25, 2026
भारत ने काहिरा में फिर लहराया परचम, जूनियर विश्व कप में चौथा स्वर्ण

भारत ने काहिरा में फिर लहराया परचम, जूनियर विश्व कप में चौथा स्वर्ण

April 25, 2026
ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप २०२६: भारत की कोचिंग टीम घोषित

ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप २०२६: भारत की कोचिंग टीम घोषित

April 25, 2026
आईपीओ

गेमिंग सेक्टर में बड़ी हलचल: प्ले-सिंपल गेम्स का ₹3,150 करोड़ आईपीओ प्रस्तावित

April 25, 2026
टोयोटा

टोयोटा की बड़ी तैयारी: भारत में 2026 तक आएंगी चार नई एसयूवी

April 25, 2026
बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

April 25, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

मोक्ष की प्राप्ति हो जीवन का लक्ष्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

शांतिदूत का वाव प्रवास का तृतीय दिवस 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 16, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्यश्री
मोक्ष की प्राप्ति हो जीवन का लक्ष्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
मोक्ष की प्राप्ति हो जीवन का लक्ष्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
वाव-थराद:शास्त्र में बताया गया है कि हम सभी मनुष्य हैं। मानव जीवन प्राप्त है और उसे जी रहे हैं। विचारणीय यह है कि आदमी किसी लक्ष्य के साथ जीवन जी रहा है अथवा बिना लक्ष्य के इतने महत्त्वपूर्ण जीवन को जी रहा है। इस दुर्लभ मानव जीवन के लिए आदमी को कोई अच्छा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसके अनुरूप जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। प्रश्न हो सकता है कि इस जीवन का अच्छा लक्ष्य क्या हो सकता है? समाधान प्रदान करते हुए कहा कि पूर्व कर्मों का क्षय करने के लिए आदमी को इस देह को धारण करना चाहिए। सारे पूर्वकर्म कट जाएंगे तो आदमी को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए मानव जीवन का सबसे बढ़िया लक्ष्य यह हो सकता है कि कर्मों का क्षय करने के लिए वह जीवन जीने का प्रयास करे, क्योंकि मानव जीवन में अध्यात्म की जो उत्कृष्ट साधना की जा सकती है, वह अन्य किसी प्राणी के जीवन में वह उत्कृष्ट साधना नहीं हो सकती। मनुष्य केवल ज्ञानी बन सकता है, अन्य कोई प्राणी केवलज्ञानी नहीं बन सकते।
छठे गुणस्थान से लेकर चौदह गुणस्थान केवल मनुष्य को ही प्राप्त कर सकता है, अन्य किसी भी प्राणी के लिए यह संभव नहीं होता। आदमी इस प्रकार यह सबसे बड़ा लक्ष्य बना ले तो आदमी उसके अनुरूप आगे बढ़ सकता है। यदि आदमी भौतिक विषयों में उलझ गया तो उसे लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो सकती। मोक्ष के अनुरूप जीवनशैली बनाकर जीवन जीने का प्रयास होना चाहिए। उसके लिए आदमी को धार्मिक-आध्यात्मिक जीवन जीने का प्रयास करना होगा। अहिंसा, संयम और तप की आराधना के द्वारा मानव मोक्ष की दिशा में गतिमान हो सकता है।
जीवन जीना है तो शरीर को भी टिकाना होता है। शरीर को टिकाए रखने के लिए इसे भोजन, पानी, हवा आदि देना पड़ेगा। यह शरीर की मांग है, यदि इन मांगों को न पूर्ण किया जाए तो शरीर बिना प्राण के हो सकता है। इसलिए शरीर की मांग को पूरा करते रहेंगे तो शरीर अच्छा चलेगा और शरीर से धर्म की साधना, आराधना, तप आदि हो सकता है। शरीर को एक कर्मचारी मान लें तो उसकी मांग को पूरा करना भी अतिआवश्यक है। शरीर को श्वास को चाहिए। यह शरीर की सबसे अतिआवश्यक मांग है। इसी प्रकार शरीर को आहार की आवश्यकता है। भोजन करना, कैसे करना और कितना करना, इसका विचार भी आवश्यक है। आदमी को भोजन में संयम रखने का प्रयास करना चाहिए। भोजन का संयम रखने का प्रयास करना चाहिए। उनोदरी करना बहुत अच्छी बात होती है। आहार के प्रति जागरूकता रखने का प्रयास करना चाहिए। इस शरीर को स्वस्थ रखते हुए आदमी मोक्ष की साधना भी कर सकता है। उक्त पावन पाथेय युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने बुधवार को ‘वर्धमान समवसरण’ में उपस्थित श्रद्धालु जनता को प्रदान की।
वाव प्रवास का तीसरे दिन आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी ने भी वाववासियों को उद्बोधित किया। मुमुक्षु कल्प व श्री श्रीकेशभाई ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। तेरापंथ किशोर मण्डल व तेरापंथ कन्या मण्डल-वाव ने अपनी प्रस्तुति दी। आचार्यश्री ने किशोरों व कन्याओं को पावन प्रेरणा प्रदान की। श्री विशाल परिख ने अपने परिवार के साथ आचार्यश्री से मंगलपाठ का श्रवण कर संस्था में प्रवेश किया। परिख परिवार की ओर से श्री समकित परिख ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। वाव संघ के प्रमुख श्री भीखाभाई, पूर्व सरपंच व राजपूत समाज की ओर से श्री हरीसिंह भाई, श्री जैन श्वेताम्बर वाव-पथक तेरापंथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजेश मेहता, श्री चंपकभाई मेहता ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। शिवांगी सुरेश मेहता ने दो पद्य गीत का संगान किया। मेहता परिवार की ओर से ‘वाव नी संघ समर्पण गाथा’ गीत का संगान को प्रस्तुति दी। आचार्यश्री ने मेहता परिवार को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। श्री राजेश शर्मा ने भी अपनी भावाभिव्यक्ति दी।
Previous Post

रील्स की शौकीन रवीना ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

Next Post

एलियन हमला: 23 सैनिक बने पत्थर, सीआईए फाइल से खुलासा

Next Post
एलियन हमला: 23 सैनिक बने पत्थर, सीआईए फाइल से खुलासा

एलियन हमला: 23 सैनिक बने पत्थर, सीआईए फाइल से खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे
  • भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन
  • सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस
  • “लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव
  • प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In