नई दिल्ली:अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपके पास सस्ते में हवाई सफर करने का शानदार मौका है। जहां आप मात्र 1,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर हवाई टिकट खरीद सकते हैं। दरअसल, एयरएशिया इंडिया ने अपनी पे डे सेल शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस सेल के तहत आप 1,499 रुपये में हवाई सफर कर सकते हैं।
एयरएशिया इंडिया के इस सेल के तहत 28 जुलाई से 31 जुलाई के बीच की गई बुकिंग के लिए मान्य है। यानी आपके पास अभी दो दिन है, आप टिकट बुक सकते हैं। आपको बता दें कि इस स्कीम के तहत टिकट बुक करने पर आप 15 अगस्त से 31 दिसंबर तक यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि यह ऑफर एक सीमित इन्वेंट्री ऑफर है। यह पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर है। एयरलाइन के मुताबिक, किसी खास रूट पर इस योजना के तहत आवंटित सीटों के बिक जाने के बाद रेगुलर कीमतें लागू होंगी।
कंपनी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। कंपनी ने कहा कि एयरएशिया इंडिया के #PayDaySale के तहत आप 1499 रुपये की शुरुआती कीमत पर हवाई सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको http://airasia.co.in पर जाना होगा। इस सेल के तहत आप 15 अगस्त से 31 दिसंबर 2022 तक यात्रा के लिए 31 जुलाई तक बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि
इससे पहले फ्लाइट ऑपरेटर ने 7-10 जुलाई के बीच बुक किए गए टिकटों के लिए चुनिंदा घरेलू मार्गों पर 1,497 रुपये से शुरू होने वाले किराए के साथ ‘स्पलैश सेल’ की घोषणा की थी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
