भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रिटायर्ड जज और उनके वकील बेटे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कटारा हिल्स इलाके में रहने वालीं रिटायर्ड जज की बहू 33 साल की ट्विशा शर्मा का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने बताया कि समर्थ सिंह और उनकी मां रिटायटर्ड जज गिरिबाला सिंह ट्विशा को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने रात करीब 11 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि ट्विशा उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थी है और उसके परिवारवालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
इस बीच ट्विशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है जिसमें कई खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों में चोट की पुष्टि की गई है। पुलिस के अनुसार, ट्विशा शर्मा की मुलाकात वर्ष 2024 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक ‘डेटिंग ऐप’ के माध्यम से हुई थी और इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी कर ली थी। परिजनों ने दावा किया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे तक ट्विशा ने उनसे फोन पर बात की थी और वह भोपाल छोड़कर नोएडा लौटना चाहती थी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (जोन-2) गौतम सोलंकी ने बताया कि गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज प्रताड़ना से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया?
शुक्रवार को भोपाल की एक कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। उनके बेटे की याचिका पर सोमवार को फैसला आना है। इस बीच एम्स (AIIMS) भोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मौत की वजह फंदे पर लटकना है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि शरीर के दूसरे हिस्सों पर मौत से पहले की कई चोटें मिली हैं। ये चोटें किसी भारी या बिना धार वाली चीजकी मार से लग सकती हैं।
जांच में यह साफ हो गया है कि मौत के वक्त व्यक्ति ने किसी भी तरह का नशा या ज़हर नहीं लिया था; इसके लिए खून और आंतरिक अंगों (विसरा) के सैंपल की जांच की गई थी। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि डीएनए (DNA) टेस्ट के लिए नाखून के टुकड़े सुरक्षित रख लिए गए हैं। साथ ही, डॉक्टरों ने यह भी नोट किया कि जिस चीज़ (रस्सी या कपड़े) से फंदा लगाया गया था, वह न तो घटना वाली जगह पर मिली और न ही जांच अधिकारी (IO) ने उसे डॉक्टरों के पास जांच के लिए भेजा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत