डेस्क : अभिनेत्री शेफाली शाह एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने शादी और बच्चों को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
अभिनेत्री ने युवा महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि जीवन के बड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि कम उम्र में शादी करना या केवल सामाजिक दबाव में परिवार शुरू करना सही नहीं है। बातचीत के दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “बच्चे मत पैदा करो, डॉग्स पालो।”
शेफाली शाह ने कहा कि पालतू कुत्तों का प्रेम निस्वार्थ होता है और वे बिना किसी अपेक्षा के इंसान के साथ खड़े रहते हैं। उनका मानना है कि रिश्तों और विवाह जैसे निर्णय लेने से पहले व्यक्ति को खुद को समझना और भावनात्मक रूप से परिपक्व होना जरूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज अक्सर महिलाओं पर शादी और मातृत्व को लेकर अनावश्यक दबाव बनाता है, जबकि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार होना चाहिए। अभिनेत्री के इस बयान को कुछ लोगों ने आधुनिक सोच का प्रतीक बताया, वहीं कई लोगों ने इसे पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ भी माना।
निजी जीवन की बात करें तो शेफाली शाह ने पहले अभिनेता हर्ष छाया से विवाह किया था। बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह से शादी की। उनके दो बेटे हैं।
वर्कफ्रंट पर शेफाली शाह हाल ही में Delhi Crime के नए सीजन में नजर आई थीं, जहां उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत