• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
“स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन

“स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन

May 16, 2026
4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, दरिंदा पड़ोसी गिरफ्तार

आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर महिला व नाबालिग के शोषण का आरोप

May 16, 2026
भारत के चार बड़े लक्ष्य, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; कहा-हम बड़ा सपना देख रहे

भारत के चार बड़े लक्ष्य, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; कहा-हम बड़ा सपना देख रहे

May 16, 2026
परिणामदर्शी बनने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

परिणामदर्शी बनने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 16, 2026
पाकिस्तान भूगोल में रहेगा या इतिहास में… सेना प्रमुख की पड़ोसी देश को चेतावनी

पाकिस्तान भूगोल में रहेगा या इतिहास में… सेना प्रमुख की पड़ोसी देश को चेतावनी

May 16, 2026
निर्माण नगर में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर धर्मसभा आयोजित

निर्माण नगर में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर धर्मसभा आयोजित

May 16, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पॉक्सो केस में मंत्री पुत्र को झटका, हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

May 16, 2026
रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, अदालत से मिली जमानत

रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, अदालत से मिली जमानत

May 16, 2026
ट्रंप

ISIS का बड़ा आतंकी अबू बिलाल अल-मिनुकी ढेर, ट्रंप बोले- बेहद जटिल था मिशन

May 16, 2026
चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

May 16, 2026
दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल

दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल

May 16, 2026
सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

May 16, 2026
हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा

हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

“स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 16, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
“स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन

जयपुर : अजमेर रोड स्थित टैगोर नगर में शनिवार को जैन मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” एवं मुनि श्री संभव कुमार जी का मंगल प्रवेश श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आत्मचिंतन का माहौल देखने को मिला।

मुनिद्वय का स्वागत सुश्रावक श्री शांतिलाल जी एवं श्रीमती ललिता जी सेठिया के नवोदय अणुव्रत भवन में आयोजित प्रवचन एवं स्वागत समारोह में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संतों के दर्शन एवं प्रवचनों का लाभ प्राप्त किया।

प्रवचन के दौरान मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य बाहरी जगत में मित्रों की खोज करता है, जबकि वास्तविक और सच्चा मित्र स्वयं उसका अपना आत्मस्वरूप ही है। उन्होंने भगवान महावीर की वाणी का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य स्वयं ही अपना मित्र है, इसलिए उसे बाहरी संबंधों में ही सुख की खोज सीमित नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य मोबाइल और आधुनिक संसाधनों में इतना व्यस्त हो गया है कि वह स्वयं से संवाद का समय नहीं निकाल पा रहा है। यह केवल व्यस्तता नहीं, बल्कि अस्त-व्यस्तता की स्थिति है, जो व्यक्ति को आत्मबोध से दूर करती है।

मुनि श्री संभव कुमार जी ने अपने उद्बोधन में व्यवहार शुद्धि और पारिवारिक संबंधों की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का व्यवहार सबके प्रति प्रेमपूर्ण होना चाहिए, किंतु इसकी शुरुआत अपने घर और निकटजनों से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग बाहर तो विनम्र रहते हैं, परंतु घर के भीतर व्यवहार कठोर हो जाता है, जो उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि उच्च और आदर्श व्यवहार की पहचान यही है कि जहाँ व्यक्ति रहे, वहाँ प्रेम और सद्भाव स्थापित करे तथा जहाँ से जाए वहाँ लोग उसे स्नेहपूर्वक याद करें।

इससे पूर्व मुनिद्वय प्रातः महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल, निर्माण नगर से विहार करते हुए टैगोर नगर पहुँचे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया तथा सेवा का लाभ प्राप्त किया। विहार यात्रा के दौरान निर्माण नगर, श्याम नगर, कटैवा नगर, देवी नगर एवं विवेक विहार सहित अनेक क्षेत्रों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के भक्ति गीतों के संगान एवं पद्मप्रभु स्तुति से हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने वंदन पाठ के माध्यम से मुनिद्वय का भावपूर्ण स्वागत किया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का शांतिपूर्ण समापन हुआ।

Previous Post

आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर महिला व नाबालिग के शोषण का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन
  • आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर महिला व नाबालिग के शोषण का आरोप
  • भारत के चार बड़े लक्ष्य, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; कहा-हम बड़ा सपना देख रहे
  • परिणामदर्शी बनने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • पाकिस्तान भूगोल में रहेगा या इतिहास में… सेना प्रमुख की पड़ोसी देश को चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In