नई दिल्ली:स्टॉक ब्रोकर राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन कंपनी अकासा 7 अगस्त से उड़ान भरने जा रही है। कंपनी अपने पहले बोइंग 737 मैक्स के साथ आसमान में उड़ने की पूरी तैयारी में है। इतना ही नहीं कंपनी इस सेक्टर के दिग्गज बजट एयरलाइन इंडिगो, गो फर्स्ट जैसी कंपनियों को भी कड़ी टक्कर देगी।
कम है अकासा एयरलाइन का टिकट प्राइस
एयरलाइन और ट्रैवल एग्रीगेटर प्राइसिंग डेटा के मुताबिक, 17 अगस्त को मुंबई से अहमदाबाद रूट पर एयर फेयर मात्र 3,000 रुपये है। यह इंडिगो और गोफर्स्ट की तुलना में 10 प्रतिशत सस्ता है। बता दें कि 7 अगस्त को अकासा मुंबई से उड़ान भरेगी और 80 मिनट बाद अहमदाबाद में उतरेगी। इसका किराया इंडिगो के लगभग बराबर ही है।
इंडिगो का भारत में सबसे बड़ा घरेलू हिस्सा
इंडिगो का भारत में सबसे बड़ा घरेलू हिस्सा है, जो बाजार के 56 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा करता है। कंपनी अधिकांश रूट्स पर सबसे सस्ती उड़ान सेवा के लिए जानी जाती है। इस मार्ग पर इंडिगो की सबसे सस्ती पेशकश ‘रेड-आई फ्लाइट’ के लिए है।
कोच्चि-बेंगलुरु रूट पर भी सस्ती टिकट
12 अगस्त को अकासा ने कोच्चि-बेंगलुरु रूट पर उड़ान भरने की योजना बनाई है। अकासा 19 अगस्त को मुंबई और बेंगलुरु को जोड़ने वाली उड़ानें शुरू करेगी। इस रूट पर अकासा एयरलाइन का सबसे कम किराया है। कुछ समय पहले तक, इन क्षेत्रों में सबसे सस्ते किराए में इंडिगो का वर्चस्व था या फिर एयरएशिया इंडिया का। आपको बता दें कि बुकिंग शुरू करने के समय एयरलाइन के सीईओ विनय दुबे ने कहा था कि हम विश्वसनीय, भरोसेमंद नेटवर्क और किफायती किराए के साथ आ रहे हैं।
एटीएफ की कीमतों में कटौती का होगा असर
एक प्रमुख कंसल्टेंसी के एविएशन एनालिस्ट ने कहा, ‘ग्लोबल तेल की कीमतों में नरमी के संकेत दिख रहे हैं और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में दो फीसदी की कमी आई है। यदि एटीएफ की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहता है, तो घरेलू बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरलाइंस कंपनी किराए में कटौती कर सकती है। बता दें कि पिछले एक साल से यात्रियों को नार्मल से अधिक किराया चुकाना पड़ा है।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

